Q71. RTI अधिनियम की किस धारा के अन्तर्गत कोई व्यक्ति लोक सूचना अधिकारी (PIO) के निर्णय के विरुद्ध अपील कर सकता है ?
(A) धारा 15
(B) धारा 8
(C) धारा 19
(D) धारा 21
Show Answer/Hide
व्याख्या: धारा 19 ‘प्रथम अपील’ और ‘द्वितीय अपील’ के प्रावधानों को स्पष्ट करती है। यदि सूचना समय पर नहीं मिलती या अधूरी मिलती है, तो अपील की जा सकती है।
Q72. हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत विवाह विच्छेद (तलाक) के लिए आधारों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(A) असाध्य रूप से विकृत चित्त (मानसिक विकार) होना विवाह विच्छेद का आधार नहीं है।
(B) किसी अन्य धर्म में परिवर्तन विवाह विच्छेद का आधार नहीं हो सकता।
(C) विवाहेत्तर संबंध (व्यभिचार) विवाह विच्छेद का एक मान्य आधार नहीं है।
(D) दो साल की अवधि के लिए अभित्यक्ति (त्याग) विवाह विच्छेद का एक मान्य आधार है।
Show Answer/Hide
व्याख्या: अधिनियम के अनुसार, यदि एक साथी ने दूसरे को बिना किसी उचित कारण के कम से कम 2 वर्षों से त्याग दिया (Desertion) है, तो यह तलाक का आधार है।
Q73. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिनियम भारत में पर्यावरणीय आपदाओं के पीड़ितों को मुआवजा देने से संबंधित है ?
(A) जैव विविधता अधिनियम, 2002
(B) पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986
(C) बाचु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1981
(D) लोक दायित्व बीमा अधिनियम, 1991
Show Answer/Hide
व्याख्या: यह अधिनियम खतरनाक पदार्थों को संभालने वाले उद्योगों में दुर्घटना के कारण प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत और मुआवजा प्रदान करने के लिए बनाया गया है।
Q74. जनसांख्यिकीय संक्रमण सिद्धांत क्या समझाता है ?
(A) विकसित देशों में शहरी नियोजन
(B) GDP और साक्षरता के बीच संबंध
(C) देशों के बीच प्रवासन के रुझान
(D) समाज के विकास के साथ जनसंख्या वृद्धि में परिवर्तन
Show Answer/Hide
व्याख्या: यह सिद्धांत बताता है कि कैसे कोई समाज उच्च जन्म दर और उच्च मृत्यु दर से निम्न जन्म दर और निम्न मृत्यु दर की ओर संक्रमण (Transition) करता है जैसे-जैसे वह कृषि प्रधान से औद्योगिक समाज बनता है।
Q75. भारत में नया राज्य बनाने का अधिकार किसके पास है ?
(A) संसद
(B) प्रधानमंत्री
(C) राज्य के राज्यपाल
(D) सर्वोच्च न्यायालय
Show Answer/Hide
व्याख्या: अनुच्छेद 3 के तहत, भारतीय संसद को कानून बनाकर नए राज्य का निर्माण करने, किसी राज्य का क्षेत्र बढ़ाने या घटाने और सीमा या नाम बदलने का अधिकार है।
Q76. ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल कब शुरू की गई थी ?
(A) 2018
(B) 2012
(C) 2016
(D) 2014
Show Answer/Hide
व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी 2016 को इस पहल की शुरुआत की थी ताकि देश में नवाचार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जा सके।
Q77. भारतीय संविधान में उल्लिखित व्यक्ति के अधिकारों और राज्य के प्राधिकार के संतुलन के संबंध में कौन-सा विकल्प सही है ?
(A) न्यायपालिका के पास राज्य और व्यक्तियों के बीच सभी विवादों को हल करने की अंतिम शक्ति है।
(B) संविधान एक संतुलन बनाता है, जहाँ बड़े सार्वजनिक हित के लिए व्यक्ति के अधिकारों पर उचित प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं
(C) सभी मामलों में व्यक्ति के अधिकारों को राज्य के प्राधिकार से ऊपर रखा गया है।
(D) राज्य के पास पूर्ण अधिकार हैं, कोई नियंत्रण नहीं है
Show Answer/Hide
व्याख्या: भारत में मौलिक अधिकार पूर्ण (Absolute) नहीं हैं; उन पर ‘उचित प्रतिबंध’ (Reasonable Restrictions) लगाए जा सकते हैं ताकि देश की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनी रहे।
Q78. संविधान का कौन-सा अनुच्छेद पोषण के स्तर और जीवन स्तर को ऊपर उठाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए राज्य के कर्तव्य का प्रावधान करता है ?
(A) अनुच्छेद 47
(B) अनुच्छेद 44
(C) अनुच्छेद 41
(D) अनुच्छेद 50
Show Answer/Hide
व्याख्या: अनुच्छेद 47 के अनुसार राज्य अपने लोगों के आहार-पुष्टि (Nutrition) स्तर और जीवन स्तर को ऊँचा करने और लोक स्वास्थ्य के सुधार को अपने प्राथमिक कर्तव्यों में मानेगा।
Q79. निम्नलिखित में से कौन-सी रिट (याचिका) एक न्यायालय द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर कार्य करने से रोकने के लिए किसी निचली अदालत या किसी अन्य प्राधिकरण को आदेश देने के लिए जारी की जाती है ?
(A) प्रोहीबिशन (निषेधाज्ञा)
(B) सर्टिओरारी (उत्प्रेषण-लेख)
(C) हैडियस कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण)
(D) मेन्डमस (परमादेश)
Show Answer/Hide
व्याख्या: ‘प्रतिषेध’ का शाब्दिक अर्थ है ‘मना करना’। यह उच्च न्यायालयों द्वारा निचली अदालतों को तब जारी की जाती है जब वे अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन कर रहे हों।
Q80. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 20000 की कौन-सी धारा साइबर आतंकवाद के लिए दंड का प्रावधान करती है ?
(A) धारा 67B
(B) धारा 65
(C) धारा 69
(D) धारा 66F
Show Answer/Hide
व्याख्या: IT अधिनियम की धारा 66F साइबर आतंकवाद (Cyber Terrorism) से संबंधित है, जिसके लिए आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।
