Q51. उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 के अंतर्गत, कृषि में निम्नलिखित में से क्या सम्मिलित है ?
(A) केवल फ़सल उत्पादन और पशुपालन
(B) केवल फ़सल उत्पादन और डेयरी फार्मिंग
(C) केवल चरागाह और वनोपज
(D) बागवानी, मत्स्य पालन, फूलों की खेती, मधुमक्खी पालन और मुर्गी पालन
Show Answer/Hide
व्याख्या: राजस्व संहिता में ‘कृषि’ की परिभाषा बहुत व्यापक है, जिसमें फसल उत्पादन के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और बागवानी जैसे संबद्ध क्षेत्र भी शामिल हैं।
Q52. UPI भुगतान प्रणाली किस भारतीय संगठन द्वारा विकसित की गई थी ?
(A) NPCI
(B) RBI
(C) SEBI
(D) SBI
Show Answer/Hide
व्याख्या: UPI (Unified Payments Interface) को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा विकसित किया गया है।
Q53. बैंकिंग में सीआरआर (CRR) का क्या अर्थ है ?
(A) कैश रिज़र्व रेश्यो (नकद आरक्षित अनुपात)
(B) कैश रिस्क रेट (नकद जोखिम दर)
(C) कैपिटल रिज़र्व रिक्वायरमेंट (पूँजी आरक्षित आवश्यकता)
(D) क्रेडिट रिस्क रेश्यो ( क्रेडिट जोखिम अनुपात)
Show Answer/Hide
व्याख्या: यह बैंक की जमा राशि का वह हिस्सा है जिसे बैंकों को अनिवार्य रूप से नकद के रूप में RBI के पास रखना पड़ता है।
Q54. कौन-सा वेबसाइट प्रीफिक्स सुरक्षित कनेक्शन को इंगित करता है?
(A) file://
(B) https://
(C) http://
(D) ftp://
Show Answer/Hide
व्याख्या: यहाँ ‘s’ का अर्थ ‘Secure’ है। यह इंगित करता है कि वेबसाइट SSL/TLS एन्क्रिप्शन का उपयोग कर रही है।
Q55. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन का अर्थ है कि उस राज्य का शासन ________ द्वारा किया जाता है।
(A) एक कार्यवाहक सरकार
(B) लोकसभा सचिवालय
(C) राज्य के राज्यपाल
(D) राष्ट्रपति द्वारा नामित मुख्यमंत्री
Show Answer/Hide
व्याख्या: अनुच्छेद 356 लगने पर राष्ट्रपति की ओर से राज्यपाल राज्य के प्रशासन का संचालन करते हैं (प्रशासनिक अधिकारियों की सहायता से)।
Q56. किस प्रकार का आपातकाल, राज्य में संवैधानिक तंत्र के विफल होने के कारण घोषित किया जा सकता है ?
(A) आंतरिक सुरक्षा आपातकाल
(B) वित्तीय आपातकाल
(C) राष्ट्रपति शासन
(D) राष्ट्रीय आपातकाल
Show Answer/Hide
व्याख्या: अनुच्छेद 356 के तहत, यदि किसी राज्य में संवैधानिक मशीनरी विफल हो जाती है, तो राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है।
Q57. Windows, macOS और Linux इसके उदाहरण हैं:
(A) वेब ब्राउज़र
(B) ऑपरेटिंग सिस्टम्स
(C) इनपुट डिवाइस
(D) एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर
Show Answer/Hide
व्याख्या: ये सभी सिस्टम सॉफ़्टवेयर हैं जो कंप्यूटर के हार्डवेयर और अन्य सॉफ़्टवेयर को प्रबंधित करते हैं।
Q58. राज्य के मुख्यमंत्री किसके प्रति उत्तरदायी होते हैं ?
(A) लोकसभा
(B) विधान सभा
(C) प्रधानमंत्री
(D) भारत के राष्ट्रपति
Show Answer/Hide
व्याख्या: संसदीय लोकतंत्र में मंत्रिपरिषद (जिसका प्रमुख मुख्यमंत्री होता है) सामूहिक रूप से राज्य की विधान सभा के प्रति उत्तरदायी होती है।
Q59. माउंट किलिमंजारो किस देश में स्थित है ?
(A) तंजानिया
(B) युगांडा
(C) जापान
(D) इथियोपिया
Show Answer/Hide
व्याख्या: माउंट किलिमंजारो अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत है और यह तंजानिया में स्थित है।
Q60. आयकर अधिनियम, 1961 की कौन-सी धारा गृह संपत्ति से आय में कटौती पर कर लाभ प्रदान करती है ?
(A) धारा 24
(B) धारा 10
(C) धारा 35
(D) धारा 50
Show Answer/Hide
व्याख्या: धारा 24 के तहत गृह संपत्ति (House Property) पर लिए गए ऋण के ब्याज (Interest) और मानक कटौती (Standard Deduction) पर छूट मिलती है।
