UP Police SI Exam Paper (Answer Key) – 14 March 2026 (Second Shift)

UP Police SI Exam Paper (Answer Key) – 14 March 2026 (Second Shift)

March 16, 2026

Q21. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तद्भव है ?
(A) मित्र
(B) सूरज

(C) भाषा
(D) विद्यालय

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: ‘सूरज’ एक तद्भव शब्द है जिसका तत्सम रूप ‘सूर्य’ होता है। मित्र, भाषा और विद्यालय संस्कृत के शब्द हैं, इसलिए वे तत्सम हैं।

Q22. ‘पिताजी ने मुझे पाँच रुपये दिए।’ इस वाक्य का वाच्य है :
(A) भाववाच्य
(B) कर्तृवाच्य

(C) मध्यवाच्य
(D) कर्मवाच्य

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: जिस वाक्य में कर्ता (पिताजी) की प्रधानता होती है और क्रिया कर्ता के अनुसार बदलती है, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

Q23. संज्ञा तथा सर्वनाम के जिस रूप से उसका किसी से अलग होना, डाना, उत्पन्न होना आदि पता चले, उसे कहते हैं:
(A) अधिकरण कारक
(B) करण कारक
(C) कर्ता कारक
(D) अपादान कारक

Show Answer/Hide

Answer – (D)
व्याख्या: अपादान कारक का चिह्न ‘से’ (अलग होने के अर्थ में) होता है। जैसे: “पेड़ से पत्ता गिरा” या “वह शेर से डरता है।”

Q24. निम्नलिखित में से किस साहित्यकार को ‘शलाका सम्मान’ से सम्मानित किया गया ?
(A) केदारनाथ अग्रवाल

(B) रामदरश मिश्र
(C) प्रेमचंद
(D) श्रीलाल शुक्ल

Show Answer/Hide

Answer – (D)
व्याख्या: ‘शलाका सम्मान’ हिंदी अकादमी, दिल्ली का सर्वोच्च सम्मान है। दिए गए विकल्पों में से ‘राग दरबारी’ के लेखक श्रीलाल शुक्ल को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।

Q25. जिस छंद में भाषा, भाव, रस और लय का महत्त्व होता है, वह कौन-सा छंद कहलाता है ?
(A) उभय छंद
(B) वर्णिक छंद

(C) मात्रिक छंद
(D) मुक्तक छंद

Show Answer/Hide

Answer – (D)
व्याख्या: मुक्तक छंद वर्णों या मात्राओं के कड़े बंधन से मुक्त होता है, इसमें लय, प्रवाह और भावों की प्रधानता अधिक होती है। आधुनिक हिंदी कविता में इसका काफी प्रयोग होता है।

Q26. घूसखोर, जादूगर एवं रसोइया में निहित प्रत्यय के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए।
(A) घूस, जादू, रसो
(B) सखोर, दूगर, सोइया

(C) खोर, गर, इया
(D) ओर, उगर, ओइया

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: घूस + खोर, जादू + गर, रसोई + इया। ये तीनों मूल शब्दों के पीछे जुड़कर नए शब्द बना रहे हैं।

Q27. नीचे दिए गए विकल्पों में से किस शब्द में ‘ईन’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है ?
(A) पुजारिन
(B) मालकिन

(C) रंगीन
(D) नागिन

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: रंग + ईन = रंगीन। अन्य शब्दों में: पुजारी + इन (पुजारिन), मालिक + इन (मालकिन), नाग + इन (नागिन) का प्रयोग हुआ है।

Q28. ‘कम खाने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है :
(A) निर्लज्ज
(B) जलचर

(C) अल्पाहारी
(D) सुलभ

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: ‘अल्प’ (कम) + ‘आहार’ (भोजन करने वाला)। जल में रहने वाला ‘जलचर’ कहलाता है।

Q29. ‘मैं जितना खाता हूँ, उतना मोटा होता हूँ।’ इस वाक्य में कौन-सा अव्यय है ?
(A) क्रिया-विशेषण अव्यय
(B) संबंधबोधक अव्यय
(C) परिमाणवाचक अव्यय

(D) समुच्चयबोधक अव्यय

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: ‘जितना’ और ‘उतना’ मात्रा या परिमाण का बोध करा रहे हैं, इसलिए यहाँ परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय है।

Q30. ‘पक्षी’ शब्द का उद्भव रूप निम्नलिखित में से कौन-सा है
(A) पंछी

(B) कबूतर
(C) नक्की
(D) कौआ

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या: संस्कृत के ‘पक्षी’ शब्द का तद्भव रूप ‘पंछी’ होता है।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop