UP Police SI Exam Paper (Answer Key) – 14 March 2026 (Second Shift)

UP Police SI Exam Paper (Answer Key) – 14 March 2026 (Second Shift)

March 16, 2026

UPPBPB (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (Uttar Pradesh Police Sub Inspector) भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 मार्च 2026 को द्वितीय पाली में आयोजित किया गया। इस प्रश्न पत्र (UP Police SI) की उत्तर कुंजी सहित यहाँ पर उपलब्ध है

आयोजक (Organization) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ (UPPBPB)
पद (Post)
पुलिस उप निरीक्षक (Police Sub Inspector)
परीक्षा की तिथि (Date of Examination) 14 March, 2026
पाली (Shift)   द्वितीय पाली (Second Shift)
कुल प्रश्न (Number of Questions)  160
Paper Set CKI – 26
UP Police SI Exam Paper (Answer Key) – 14 March 2026 (First Shift)

Uttar Pradesh Police SI (Sub Inspector) Exam Paper – 14 March 2026
(Second Shift)
(Answer Key)

सेक्शन – 1 (सामान्य हिन्दी)

Q1. ‘अखिल घर के आँगन में खेलता है।’ इस वाक्य में क्रिया चुनिए ।
(A) आँगन में

(B) घर के
(C) अखिल
(D) खेलता है

Show Answer/Hide

Answer – (D)
व्याख्या: जिस शब्द से किसी काम के करने या होने का बोध हो, उसे क्रिया कहते हैं। यहाँ ‘खेलना’ एक कार्य है, इसलिए ‘खेलता है’ क्रिया है।

Q2. सन् 2012 में किस साहित्यकार को उनके काव्य संग्रह पत्थर फेंक रहा हूँ) के लिए ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है ?
(A) रमेश चन्द्र शाह
(B) चंद्रकांत देवताले
(C) उदय प्रकाश
(D) कैलाश वाजपेयी

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: प्रसिद्ध कवि चंद्रकांत देवताले को उनके कविता संग्रह ‘पत्थर फेंक रहा हूँ’ के लिए वर्ष 2012 का हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था।

Q3. ‘साँप को दूध पिलाना’ मुहावरे का अर्थ है :
(A) दुष्ट की रक्षा करना

(B) बेइज्जती करना
(C) बहुत ही कठिन कार्य करना
(D) दुविधा में पड़ना

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या: यह मुहावरा तब प्रयोग किया जाता है जब कोई व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति की भलाई या रक्षा करता है जो स्वभाव से बुरा या हानिकारक हो।

Q4. गिद्ध जाँप को खोदि खोदि के मांस उपारत ।
स्वान अंगुरिन काटि काटि के खात विदारत ।।
इन पंक्तियों में कौन-सा रस है?
(A) शांत रस

(B) वीभत्स रस
(C) शृंगार रस
(D) अद्भुत रस

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: जहाँ घृणित वस्तुओं, मांस, रक्त आदि का वर्णन हो जिससे मन में ग्लानि या घृणा पैदा हो, वहाँ ‘वीभत्स रस’ होता है। इसका स्थायी भाव ‘जुगुप्सा’ (घृणा) है।

Q5. ‘ढाई घर’ (उपन्यास) के उपन्यासकार कौन हैं?
(A) विष्णु प्रभाकर
(B) नरेश मेहता
(C) अशोक वाजपेयी
(D) गिरिराज किशोर

Show Answer/Hide

Answer – (D)
व्याख्या: ‘ढाई घर’ गिरिराज किशोर का अत्यंत प्रसिद्ध उपन्यास है, जिसके लिए उन्हें 1992 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला था।

Q6. ‘तट’ शब्द का पर्यायवाची है:
(A) किनारा
(B) कालिंदी

(C) नीर
(D) गर्दभ

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या: तट के अन्य पर्यायवाची शब्द तीर, कूल, कगार और साहिल भी होते हैं। कालिंदी यमुना का, नीर जल का और गर्दभ गधे का पर्यायवाची है।

Q7. ‘चस्का’ लगना मुहावरे का अर्थ है
(A) नाक रगड़ना
(B) आदत पड़ना

(C) बहुत पीटना
(D) बहुत क्रोध आना

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: किसी चीज़ का चस्का लगने का अर्थ है उस काम या वस्तु की लत या आदत लग जाना।

Q8. जिसकी रन में लोट-लोट कर बड़े हुए हैं।
घुटनों के बल सरक सरक कर खड़े हुए हैं।
इन पंक्तियों में कौन-सा छंद है ?
(A) श्रीमाई

(B) कुण्डलिया
(C) दोहा
(D) रोला छंद

Show Answer/Hide

Answer – (D)
व्याख्या: यह मैथिलीशरण गुप्त की प्रसिद्ध पंक्तियाँ हैं। इसमें प्रत्येक पंक्ति में 24 मात्राएँ हैं और 11 व 13 पर यति (विराम) है, जो ‘रोला’ छंद के लक्षण हैं।

Q9. मुदित महीपति मंदिर आए. सेवक सचिव सुमंत बुलाए ॥
इस पंति में कौन-सा अलंकार है?
(A) उत्प्रेक्षा
(B) अनुप्रास

(C) अतिशयोक्ति
(D) श्लेष

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: जहाँ एक ही वर्ण की आवृत्ति बार-बार हो, वहाँ अनुप्रास अलंकार होता है। यहाँ ‘म’ (मुदित महीपति मंदिर) और ‘स’ (सेवक सचिव सुमंत) वर्ण की बार-बार आवृत्ति हुई है।

Q10. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग नहीं है?
(A) रोटी

(B) मोती
(C) टोपी
(D) पोथी

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: हिंदी में रत्नों के नाम (जैसे हीरा, पन्ना, मोती) प्रायः पुल्लिंग होते हैं। रोटी, टोपी और पोथी स्त्रीलिंग शब्द हैं।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop