Daily Uttarakhand MCQs - 04 November 2025

UKPSC / UKSSSC Daily MCQ – (Uttarakhand) – 04 November 2025

November 4, 2025

उत्तराखंड लोकसेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जानेवाली आगामी परीक्षाओं (UKPSC/ UKSSSC) को मध्यनजर रखते हुए Exam Pillar आपके लिए Daily MCQs प्रोग्राम लेकर आया है। इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को उत्तराखंड लोकसेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे। 

Daily UKPSC / UKSSSC MCQs : उत्तराखंड (Uttarakhand)
04 November, 2025 

Q1. पश्चिमी रामगंगा घाटी के नौलाग्राम से 73 कपमार्क्स की खोज किस विद्वान ने की थी?
(A) यशवंत कठौच
(B) रिबेट कार्नक
(C) यशोधर मठपाल
(D) एम. पी. जोशी

Show Answer/Hide

उत्तर: (C) यशोधर मठपाल
व्याख्या: डॉ. यशोधर मठपाल ने पश्चिमी रामगंगा घाटी के नौलाग्राम से 73 कपमार्क्स की खोज की थी। यह खोज महाश्म संस्कृति के उत्तराखण्ड क्षेत्र में व्यापक प्रसार का प्रमाण है।

Q2. देवीधुरा में कपमार्क्स की खोज किसने की थी?
(A) रिबेट कार्नक
(B) एम. पी. जोशी
(C) यशोधर मठपाल
(D) यशवंत कठौच

Show Answer/Hide

उत्तर: (B) एम. पी. जोशी
व्याख्या: देवीधुरा क्षेत्र में कपमार्क्स की खोज डॉ. एम. पी. जोशी ने की थी। उनकी खोजों ने यह सिद्ध किया कि महाश्म संस्कृति केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं थी, बल्कि उत्तराखण्ड के विभिन्न हिस्सों में फैली थी।

Q3. गोपेश्वर के समीप मण्डल और पश्चिमी नयार घाटी में ग्वाड आदि स्थानों पर कपमार्क्स की खोज किस विद्वान ने की थी?
(A) रिबेट कार्नक
(B) यशोधर मठपाल
(C) यशवंत कठौच
(D) एम. पी. जोशी

Show Answer/Hide

उत्तर: (C) यशवंत कठौच
व्याख्या: डॉ. यशवंत कठौच ने गोपेश्वर के निकट मण्डल और पश्चिमी नयार घाटी के ग्वाड क्षेत्र में कपमार्क्स की खोज की थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह संस्कृति गढ़वाल क्षेत्र में भी विकसित थी।

Q4. सिस्ट महाश्म संस्कृति में पत्थर से बनी संरचनाओं का क्या उपयोग था?
(A) धार्मिक पूजा के लिए
(B) मकबरों या समाधियों के रूप में
(C) जल संचयन के लिए
(D) कृषि उपकरणों के रूप में

Show Answer/Hide

उत्तर: (B) मकबरों या समाधियों के रूप में
व्याख्या: सिस्ट महाश्म संस्कृति में पत्थरों से बनी संरचनाओं का प्रयोग मृतकों के मकबरों या समाधियों के रूप में किया जाता था। ये संरचनाएँ प्राचीन समाज की मृत्यु-परंपराओं और उनके धार्मिक विश्वासों का परिचायक हैं।

Q5. उत्तराखण्ड में आने वाली प्रथम प्रजाति किसे माना जाता है?
(A) किरत
(B) नाग
(C) कोल
(D) खस

Show Answer/Hide

उत्तर: (C) कोल
व्याख्या: उत्तराखण्ड में सबसे पहले बसने वाली मानव प्रजाति को कोल माना गया है। यह प्रजाति इस क्षेत्र की आद्य मानव सभ्यता से जुड़ी थी और इन्हें यहां का प्रारंभिक निवासी वर्ग कहा जाता है।

 

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop