UKPSC RO/ARO MOCK TEST 2023 - 01 | TheExamPillar
UKPSC RO-ARO MOCK TEST 2023 - 01

UKPSC RO/ARO MOCK TEST 2023 – 01

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC – Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा आयोजित की जाने वाली समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) के भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए, TheExamPillar की टीम द्वारा UKPSC RO/ARO MOCK TEST 2023 की सीरिज तैयार की गई है, जो आगामी परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुरूप है, इस सीरिज में 15 पेपर तैयार किये गए है। जो आपको जल्दी ही उपलब्ध कराये जायेंगे 

UKPSC RO/ARO MOCK TEST 2023 – 01
उत्तराखंड समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी मॉडल पेपर 2023 – 01

खण्ड – 1 : सामान्य अध्ययन

1. __________ एक इंटरनेट आधारित कंप्यूटिंग समाधान है, जहां साझा संसाधन प्रदान किए जाते हैं।
(A) क्लाउड कंप्यूटिंग
(B) नेटवर्किंग
(C) लैन
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या : क्लाउड कंप्यूटिंग, कंप्यूटिंग संसाधनों के विन्यास करने योग्य साझा संग्रह होता है – सर्वर, भण्डारण, डेटाबेस, नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर, विश्लेषण और इत्यादि – जिसे नेटवर्क के उपयोगकर्ताओं को तेजी से प्रदान किया जा सकता है। क्लाउड कंप्यूटिंग का उपयोग ऑनलाइन सेवाओं जैसे ईमेल, दस्तावेज़ों को संपादित करने, फिल्में देखने, गेम खेलने, फोटो या वीडियो को ऑनलाइन स्टोर करने में किया जाता है।

2. निम्नलिखित में से कौन सी मेमरी सॉफ्टवेयर संग्रहित करने के लिए उपयोग की जाती है जिसे अपडेट की आवश्यकता नहीं होती?
(A) फ्लेश मेमरी
(B) ROM
(C) SRAM
(D) DRAM

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या:
फ्लेश मेमरी:
• फ्लैश मेमरी एक गैर-अस्थिर मेमरी चिप है जिसका उपयोग संग्रहण के लिए और निजी कंप्यूटर (PC) और डिजिटल उपकरणों के बीच डेटा स्थानांतरण करने के लिए किया जाता है।
• इसे इलेक्ट्रॉनिक रूप से रीप्रोग्राम और मिटाया जा सकता है।
• यह अक्सर USB फ्लैश ड्राइव, MP3 प्लेयर, डिजिटल कैमरा और सॉलिड-स्टेट ड्राइव में पायी जाती है।
ROM :
• ROM का अर्थ रीड ओनली मेमरी है।
• ROM में हम केवल पढ़ सकते हैं लेकिन हम उस पर नहीं लिख सकते। यह गैर-अस्थिर स्वरुप की होती है।ऐसी मेमरी में जानकारी निर्माण के दौरान स्थायी रूप से संग्रहीत हो जाती है।
• ROM ऐसे निर्देश संग्रहीत करता है जो कंप्यूटर शुरू करने के लिए आवश्यक होते हैं। इसे बूटस्ट्रैप के रूप में जाना जाता है।
• ROM चिप्स का उपयोग केवल कंप्यूटर में ही नहीं बल्कि वाशिंग मशीन और माइक्रोवेव ओवन जैसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं में भी किया जाता है।
SRAM:
• स्टैटिक रैंडम एक्सेस मेमोरी एक प्रकार की RAM है जो डेटा को स्थैतिक रूप में रखती है, यानी जब तक मेमोरी में क्षमता है।
• इसे रिफ्रेश करने की आवश्यकता नहीं होती।
DRAM :
• DRAM एक प्रकार की RAM है जो प्रत्येक बिट डेटा को एक अलग संधारित्र पर संग्रहीत करती है।
• यह मेमरी में डेटा को संग्रहित करने का एक कुशल तरीका है, क्योंकि यदि इसे स्थैतिक रुप से संग्रहित किया गया हो तो इसकी तुलना में इसे डेटा की समान मात्रा को संग्रहित करने के लिए निम्न भौतिक स्थान की आवश्यकता होती है।

3. निम्नलिखित में से किस कंप्यूटर हार्डवेयर में लेज़र होता है?
(A) RAM
(B) CD ड्राइव
(C) हार्ड डिस्क ड्राइव
(D) फ्लॉपी ड्राइव

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: CD ड्राइव में एक लेज़र होता है।
CD ड्राइव में लेज़र का उपयोग है:
• CD ड्राइव को ऑप्टिकल डिस्क ड्राइव भी कहा जाता है क्योंकि वे CD से डेटा पढ़ने या लिखने के लिए लेजर लाइट या विद्युत चुम्बकीय तरंगों का उपयोग करते हैं।
• CD ड्राइव में 780 नैनोमीटर (nm) के तरंग दैर्ध्य वाली एक अवरक्त लेजर कार्यरत होती है।

4. कंप्यूटर अनुप्रयोग में वर्कबुक मूल रूप से किस से संबंधित है?
(A) एमएस एक्सेल
(B) अडोब रीडर
(C) एमएस पावर प्वाइंट
(D) एमएस वर्ड

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या : एक वर्कबुक एक्सेल फ़ाइल के लिए अन्य नाम है। जब आप एक्सेल शुरू करते हैं, तो स्क्रैच से एक्सेल वर्कबुक बनाने के लिए ब्लैंक वर्कबुक पर क्लिक करें।

5. एक व्यक्ति को कंप्यूटर साक्षर कहा जाता है यदि वह सक्षम है-
(A) जरूरत-आधारित एप्लिकेशन चलाने में
(B) एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर बनाने में
(C) प्रोग्राम लिखने में
(D) अन्य कंप्यूटर हैक करने में

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या : कंप्यूटर साक्षरता को कंप्यूटर और संबंधित प्रौद्योगिकी का कुशलता से उपयोग करने के ज्ञान और क्षमता के रूप में परिभाषित किया गया है, जिसमें कौशल स्तर से लेकर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और उन्नत समस्या-समाधान तक शामिल हैं।

6. निम्नलिखित पर विचार कीजियेः
1. वाष्पन
2. वाष्पोत्सर्जन
3. संघनन
उपर्युक्त में से किस/किन कारण/कारणों से बर्फयुक्त जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की छोटी बूंदें एकत्रित हो जाती हैं?
(A) केवल 1 और 2
(A) केवल 2 और 3
(C) केवल 3
(D) केवल 1

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या:
• जलवाष्प के इसकी द्रव अवस्था में परिवर्तित होने की प्रक्रिया को संघनन कहते हैं।
• बर्फयुक्त जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की छोटी बूंदें संघनन (Condensation) के कारण एकत्र हो जाती हैं। वायु में जलवाष्प उपस्थित होती है। जब वायु किसी ठण्डे पृष्ठ के सम्पर्क में आती है तो इसमें उपस्थित जलवाष्प ठण्डी हो कर संघनित हो जाती है तथा जल की बूंदें पृष्ठ पर दिखाई पड़ती हैं।
वाष्पन और वाष्पोत्सर्जन दोनों से जल द्रव से वाष्प अवस्था में बदलता है।

7. मधुमक्खियाँ फूलों से मकरंद एकत्र कर इसे भंडारित करती हैं, क्योंकि-
(A) फूल और उनका मकरंद वर्ष में केवल कुछ समय ही उपलब्ध होते हैं।
(B) मधुमक्खियों में अधिक शहद खाने की प्रवृत्ति होती है।
(C) इनमें आलस्य की प्रवृत्ति होती है और ऐसा करने से उन्हें खाने का भण्डार एकत्र होने के बाद काम नहीं करना पड़ता।
(D) उपर्युक्त सभी।

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या : मधुमक्खियाँ फूलों से मकरंद एकत्रित करती हैं और इसे अपने छत्ते में भण्डारित करती हैं क्योंकि फूल और उनका मकरंद वर्ष के केवल कुछ समय में ही उपलब्ध होते हैं। अतः मधुमक्खियाँ इस मकरंद का भंडारण कर लेती हैं ताकि पूरे वर्ष इसका उपयोग किया जा सके।

8. सूची-I तथा सूची-II को सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजियेः

सूची-I (सन्धि)  सूची-II (विशेषता)
A. धुराग्र सन्धि (Pivotal Joint)  1. सभी दिशाओं में गति प्रदान करने वाली सन्धि
B. अचल सन्धि (Fixed Joint)  2. गर्दन और सिर को जोड़ने वाली सन्धि
C. कंदुक-खल्लिका संधि (Ball and socket joint)  3. एक दिशा में गति करने वाली सन्धि
D. हिंज संधि (Hinge Joint)  4. गति न करने वाली सन्धि

कूटः
(A) A-1, B-2, C-3, D-4
(B) A-4, B-2, C-3, D-1
(C) A-4, B-2, C-1, D-3
(D) A-2, B-4, C-1, D-3

Show Answer/Hide

Answer – (D)
व्याख्या:
• अस्थि (Bone) एवं उपास्थि (Cartilage) मानव कंकाल बनाते हैं। कंकाल शरीर को आकृति देता है। ये चलने में सहायक है और आंतरिक अंगों की सुरक्षा करता है। मानव कंकाल खोपड़ी, मेरुदंड, पसलियों, वक्ष की अस्थि, कंधे एवं श्रोणि मेखला तथा हाथ-पाँव की अस्थियों से बनता है। मानव कंकाल में विभिन्न संधियाँ होती हैं।
• गर्दन और सिर को जोड़ने वाली संधि को धुराग्र संधि कहते हैं। धुराग्र संधि में बेलनाकार अस्थि एक छल्ले में घूमती है।
• अस्थियों के बीच की कुछ संधियाँ ऐसी भी हैं जो गति नहीं कर सकतीं (हिल नहीं सकती), ये अचल सन्धि कहलाती हैं। ऊपरी जबड़े एवं कपाल के मध्य अचल संधि हैं।
• कंदुक-खल्लिका संधि (बॉल एण्ड सॉकेट ज्वाइन्ट) कन्धे और कूल्हे की संधियाँ होती हैं। ये सभी दिशाओं में गति करती हैं।
• हिंज संधि कोहनी और घुटने की संधियों में होती है। ये एक ही दिशा में गति प्रदान करती है।
कंकाल के कुछ अतिरिक्त अंग भी हैं जो हड्डियों जितने कठोर नहीं हैं जिन्हें मोड़ा जा सकता है, उन्हें उपास्थि कहते हैं, उदाहरण- कान की अस्थि। शरीर की संधियों में भी उपास्थि पाई जाती है।

9. तागा (धागा) पतले तंतुओं से मिलकर बनता है। इन तंतुओं के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में कौन-सा सही नहीं है?
(A) रूई और जूट जैसे तंतु पादपों से प्राप्त किये जाते हैं।
(B) जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है।
(C) रेशम तंतु रेशम-कीट के कोकून से खींचा जाता है।
(D) ऊन तथा रेशम जंतुओं से प्राप्त होते हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: तागा अनेक तन्तुओं की पतली लड़ियों से मिलकर बनता है। रुई और जूट जैसे तंतु पादपों से प्राप्त होते हैं। जूट, पटसन के रेशे हैं। पटसन एक द्विबीजपत्री रेशेदार पौधा है। इसे पाट या पटुआ भी कहते हैं। रेशम और ऊन दोनों जन्तुओं से प्राप्त होते हैं। इनमें रेशम तंतु रेशम-कीट के कोकून से खींचा जाता है तथा ऊन भेंड़, बकरी, खरगोश, ऊँट तथा याक के बालों से प्राप्त की जाती है। अतः कथन (b) गलत है।

10. भौतिक और रासायनिक परिवर्तनों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. सभी भौतिक परिवर्तन अनुत्क्रमणीय, जबकि रासायनिक परिवर्तन उत्क्रमणीय होते हैं।
2. ध्वनि का उत्पन्न होना एवं किसी विकिरण का निर्मुक्त होना अथवा अवशोषित होना रासायनिक परिवर्तन का उदाहरण है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये-
(A) केवल 1
(A) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(C) न 1 और न 2

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या:
• ऐसा परिवर्तन जिनका विपरीत दिशा में परिवर्तन संभव हो, वह उत्क्रमणीय परिवर्तन कहलाता है। भौतिक परिवर्तन सामान्यतःउत्क्रमणीय होता है।
• भौतिक परिवर्तन में कोई नया पदार्थ नहीं बनता है। बस उसकी अवस्था बदल जाती है अर्थात् इसको पूर्व अवस्था में लाया जा सकता है, जैसे- पानी का बर्फ बनना। बर्फ गर्म करने पर पुनः पानी में बदल जाता है।
• रासायनिक परिवर्तन अनुत्क्रमणीय होता है। इसका विपरीत दिशा में परिवर्तन संभव नहीं है। सभी नए पदार्थ रासायनिक परिवर्तन के परिणामस्वरूप ही बनते हैं। अतः कथन 1 गलत है।
ध्वनि का उत्पन्न होना, ऊष्मा, प्रकाश अथवा किसी अन्य प्रकार के विकिरण का निर्मुक्त अथवा अवशोषित होना, किसी गंध का बनना या उसमे परिवर्तन होना, किसी गैस का बनना ये सभी रासायनिक परिवर्तन के ही उदाहरण हैं। अतः कथन 2 सही है।

 

Download UKPSC RO/ARO MOCK TEST 2023 – 01

 

UKPSC RO/ARO MOCK TEST 2023 – 01 की उत्तर कुंजी 27 September को आपको उपलब्ध कराई जाएगी

 

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!