UKPSC ROARO in Advocate General's Office Exam Paper – 27 July 2025 (Answer Key)

UKPSC RO/ARO in Advocate General’s Office Exam Paper – 27 July 2025 (Answer Key)

July 27, 2025

101. “रियो-डि-जेनेरो नगर” किस देश में स्थित है?
(a) ब्राजील
(b) अर्जेंटीना
(c) कोलम्बिया
(d) मेक्सिको

Show Answer/Hide

Answer – (A)
रियो-डि-जेनेरो ब्राजील का एक प्रमुख नगर है जो समुद्रतट, क्राइस्ट द रिडीमर की मूर्ति और कार्निवल उत्सव के लिए प्रसिद्ध है।

102. भारत में केंद्रशासित प्रदेशों की संख्या है:
(a) 6
(b) 7
(c) 8
(d) 9

Show Answer/Hide

Answer – (C)
2020 में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के गठन के बाद भारत में कुल 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं:
1. अंडमान और निकोबार, 2. चंडीगढ़, 3. दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव, 4. दिल्ली, 5. जम्मू-कश्मीर, 6. लद्दाख, 7. लक्षद्वीप, 8. पुडुचेरी

103. निम्नलिखित में से किस राज्य में वर्ष 2001 से 2011 के बीच जनसख्या की ऋणात्मक वृद्धि दर रही है?
(a) मेघालय
(b) मणिपुर
(c) नागालैण्ड
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)
नागालैण्ड की जनसंख्या में 2001 से 2011 की जनगणना के बीच -0.58% की ऋणात्मक वृद्धि दर दर्ज की गई थी, जो कि देश में अद्वितीय है।

104. इलायची पहाड़ियाँ मुख्यतः निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित हैं?
(a) गोवा
(b) केरल
(c) महाराष्ट्र
(d) मेघालय

Show Answer/Hide

Answer – (B)
इलायची पहाड़ियाँ (Cardamom Hills), पश्चिमी घाट का हिस्सा हैं और ये मुख्यतः केरल राज्य के इडुक्की जिले में स्थित हैं। यहाँ इलायची और अन्य मसालों की खेती होती है।

105. स्वेज़ नहर निम्नलिखित में से किन दो सागरों को जोड़ती है?
(a) लाल सागर और भूमध्य सागर
(b) काला सागर और कैस्पियन सागर
(c) काला सागर और भूमध्य सागर
(d) कैस्पियन सागर और भूमध्य सागर

Show Answer/Hide

Answer – (A)
स्वेज़ नहर मिस्र में स्थित एक कृत्रिम जलमार्ग है जो भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) और लाल सागर (Red Sea) को जोड़ता है। यह यूरोप और एशिया के बीच नौवहन का महत्वपूर्ण मार्ग है।

106. प्रथम विश्व युद्ध का तात्कालिक कारण क्या था?
(a) हिटलर का पोलैंड पर आक्रमण
(b) राष्ट्र संघ की विफलता
(c) आर्कड्यूक फ्रांसिस फर्डिनान्ड की हत्या
(d) यंग तुर्क क्रान्ति का आरंभ

Show Answer/Hide

Answer – (C)
ऑस्ट्रिया के राजकुमार आर्कड्यूक फ्रांसिस फर्डिनान्ड की 28 जून 1914 को सर्बिया के एक युवक द्वारा हत्या कर दी गई थी। यही घटना प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) का तात्कालिक कारण बनी।

107. किस देश ने 7 दिसंबर, 1941 को ‘पर्ल हार्बर’ स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर आक्रमण किया था?
(a) जापान
(b) कोरिया
(c) रूस
(d) जर्मनी

Show Answer/Hide

Answer – (A)
जापान ने 7 दिसंबर, 1941 को हवाई द्वीपसमूह के पर्ल हार्बर स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर अचानक हमला किया। इस घटना के बाद अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध में प्रवेश किया।

108. इंग्लैंड में रक्तहीन क्रांति किस वर्ष हुई थी?
(a) 1675
(b) 1688
(c) 1789
(d) 1785

Show Answer/Hide

Answer – (B)
1688 में इंग्लैंड में ‘ग्लोरियस रेवोल्यूशन’ (Glorious Revolution) हुई, जिसमें बिना किसी युद्ध या रक्तपात के राजा जेम्स द्वितीय को हटाकर विलियम और मैरी को सत्ता दी गई। इसलिए इसे ‘रक्तहीन क्रांति’ कहा जाता है।

109. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित है?
लेखक          –       पुस्तक
(a) मॉण्टेस्क्यू – सोशल कॉन्ट्रेक्ट
(b) रूसो – डिवाइन कॉमेडी
(c) मैकियावेली – द प्रिंस
(d) एडमंड बर्क – यूटोपिया

Show Answer/Hide

Answer – (C)

110. प्रायद्वीपीय पठार की निम्नलिखित में से कौन सी नदी पश्चिमी घाट से नहीं निकलती है?
(a) महानदी
(b) कृष्णा
(c) कावेरी
(d) वैगई

Show Answer/Hide

Answer – (A)
हानदी छत्तीसगढ़ के सिहावा से निकलती है, न कि पश्चिमी घाट से। वहीं, कृष्णा, कावेरी और वैगई नदियाँ पश्चिमी घाट से निकलती हैं।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop