5. निम्नलिखित वाक्यांशों में से प्रत्येक के लिए एक शब्द लिखिए:
(i) जिसके आने की तिथि ज्ञात न हो । अंक : 01
उत्तर – अतिथि
(ii) जिसकी गहराई का पता न लग सके। अंक : 01
उत्तर – अथाह
(iii) जिसका जन्म पहले हुआ हो। अंक : 01
उत्तर – अग्रज
(iv) जो पढ़ा न जा सके। अंक : 01
उत्तर – अपठनीय
(v) जीतने की इच्छा । अंक : 01
उत्तर – जिगीषा
(vi) जो बहुत कठिनाई से मिलता है । अंक : 01
उत्तर – दुर्लभ
(vii) जो सबको समान भाव से देखे । अंक : 01
उत्तर – समदर्शी
(viii) गृह बसाकर रहने वाला। अंक : 01
उत्तर – गृहस्थ
(ix) जिसका मन किसी दूसरी ओर लगा हो। अंक : 01
उत्तर – अन्यमनस्क
(x) जिसे बुलाया न गया हो। अंक : 01
उत्तर – अनाहूत
6. निम्नलिखित वाक्यों के शुद्ध रूप लिखिए:
(i) ताजमहल की सौंदर्यता अनुपम है। अंक : 01
उत्तर – ताजमहल का सौंदर्य अनुपम है।
(ii) बच्चों को बड़ों की आज्ञा मानना चाहिए। अंक : 01
उत्तर – बच्चों को बड़ों की आज्ञा माननी चाहिए।
(iii) मैं आपकी प्रतीक्षा कर रहा था और तुम आ गये। अंक : 01
उत्तर – मैं आपकी प्रतीक्षा कर रहा था और आप आ गये।
(iv) उसके पास एक मोती का हार है। अंक : 01
उत्तर – उसके पास मोतियों का एक हार है।
(v) शेर को देखकर उसका प्राण सूख गया। अंक : 01
उत्तर – शेर को देखकर उसके प्राण सूख गए।
(vi) प्रत्येक छात्रों को उपस्थित रहना चाहिए । अंक : 01
उत्तर – प्रत्येक छात्र को उपस्थित रहना चाहिए।
(vi) जीवन में कुछ मिठास आने लगा था । अंक : 01
उत्तर – जीवन में कुछ मिठास आने लगी थी।
(viii) विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी गिरफ्तार हो गये। अंक : 01
उत्तर – विश्वविद्यालय का एक कर्मचारी गिरफ्तार हो गया।
(ix) वह सायंकाल के समय आया था। अंक : 01
उत्तर – वह सायंकाल आया था।
(x) आँसू से मेरी कमीज भीग गई। अंक : 01
उत्तर – आँसुओं से मेरी कमीज भीग गई।
7. (क) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:
(i) ऋजु अंक : 01
उत्तर – वक्र
(ii) तिक्त अंक : 01
उत्तर – मधुर
(iii) धृष्ट अंक : 01
उत्तर – विनीत
(ख) निम्नलिखित शब्दों के एक-एक पर्यायवाची शब्द लिखिए:
(i) झंडा अंक : 01
उत्तर – ध्वज
(ii) वल्लभ अंक : 01
उत्तर – पति
