UKPSC APS Mains Exam Paper II - 14 March 2026 (Answer Key)

UKPSC APS Mains Exam Paper II (Essays and Drafting) – 14 March 2026 (Answer)

March 16, 2026

4. ‘कार्यवृत्त’ से आप क्या समझते हैं? किसी बैठक (meeting) के लिए कार्यवृत्त की रूप-रेखा तैयार कीजिए। अंक : 10

कार्यवृत्त (Minutes) से आशय

जब किसी संस्था, समिति या विभाग की बैठक संपन्न होती है, तो उसमें क्या-क्या बातें हुईं, किन मुद्दों पर असहमति रही और अंततः क्या निर्णय लिए गए—इन सबका रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होता है। कार्यवृत्त इसी रिकॉर्ड को कहते हैं।

  • यह बैठक के स्थायी अभिलेख (Permanent Record) के रूप में कार्य करता है।
  • यह आगामी बैठकों के लिए आधार प्रदान करता है।
  • इसमें बैठक के अध्यक्ष, उपस्थित सदस्यों और अनुपस्थित सदस्यों का विवरण होता है।

कार्यवृत्त की रूप-रेखा (Draft/Format)

मान लीजिए ‘उत्तराखंड शिक्षा विभाग’ द्वारा ‘नई शिक्षा नीति’ के क्रियान्वयन हेतु एक बैठक आयोजित की गई। उसका कार्यवृत्त निम्नवत होगा:

उत्तराखंड शासन शिक्षा अनुभाग
बैठक का कार्यवृत्त

दिनांक: 16 मार्च, 2026
समय: पूर्वान्ह 11:00 बजे
स्थान: मुख्य सचिव कक्ष, सचिवालय, देहरादून।

विषय: राज्य के माध्यमिक विद्यालयों में ‘डिजिटल लर्निंग’ को बढ़ावा देने हेतु आयोजित समीक्षा बैठक।

उपस्थिति: बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन द्वारा की गई। बैठक में निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित थे:

  • सचिव, शिक्षा विभाग।
  • निदेशक, माध्यमिक शिक्षा।
  • महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा।
  • अन्य संबंधित अधिकारीगण (सूची संलग्न)।

कार्यवृत्त का विवरण:

  • प्रारम्भ: बैठक के प्रारम्भ में सचिव (शिक्षा) ने अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया और पिछली बैठक के निर्णयों के अनुपालन की स्थिति प्रस्तुत की।
  • चर्चा एवं निर्णय:
    • स्मार्ट क्लासेस: निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) ने बताया कि 80% विद्यालयों में उपकरण लग चुके हैं। अध्यक्ष महोदय ने शेष 20% कार्य को 30 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    • शिक्षक प्रशिक्षण: निर्णय लिया गया कि आगामी माह से प्रत्येक जिले में ‘ICT प्रशिक्षण’ शिविर आयोजित किए जाएंगे।
    • इंटरनेट कनेक्टिविटी: दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में सैटेलाइट इंटरनेट (V-SAT) लगाने हेतु तकनीकी समिति के गठन का निर्णय लिया गया।
  • अध्यक्ष का संबोधन: अध्यक्ष महोदय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल देते हुए समयबद्धता के साथ लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए।

(हस्ताक्षर)
(ह. अ. क. नाम)
सचिव/अनु सचिव
(कार्यवृत्त लेखक)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop