UKPSC APS Mains Exam Paper I (GS) - 14 March 2026 (Answer Key)

UKPSC APS Mains Exam Paper I (GS) – 14 March 2026 (Answer Key)

March 15, 2026

61. समान नागरिक संहिता नियमावली, उत्तराखंड 2925 के तहत सप्तपदी’ शब्द का अर्थ है:
(a) अपने विधिक उत्तराधिकारी की घोषणा करन
(b) हिन्दू कानून के तहत विवाह की अमान्यता
(c) विवाह विच्छेद
(d) अनुष्ठान, जिसके माध्यम से हिन्दू विवाह अनुष्ठापित किया जाता है ।

Show Answer/Hide

Answer – (d)
व्याख्या: हिन्दू विवाह अधिनियम और उत्तराखंड UCC नियमावली के अनुसार, ‘सप्तपदी’ (अग्नि के समक्ष सात फेरे) वह मुख्य अनुष्ठान है जिसे पूरा करने पर विवाह पूर्ण और बाध्यकारी माना जाता है।

62. इंटरनेट को माध्यम बनाकर किसी को परेशान करने, निगरानी रखने या धमकी देने के कृत्य को कहा जाता है
(a) साइबर फिशिंग
(b) साइबर स्टॉकिंग
(c) साइबर टेररिज़्म
(d) काउंटरफिटिंग

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: किसी व्यक्ति का ऑनलाइन पीछा करना, उसे अवांछित संदेश भेजना या डिजिटल माध्यमों से डराना-धमकाना ‘साइबर स्टॉकिंग’ कहलाता है। ‘फिशिंग’ डेटा चुराने से संबंधित है।

63. एक प्रकार का मैलवेयर जो उपयोगकर्ता की फाइलों को एन्क्रिप्ट करता है और डिक्रिप्शन कंजी के लिए भुगतान की माँग करता है, उसे क्या कहते हैं ?
(a) स्पायवेयर
(b) एडवेयर
(c) रैनसमवेयर
(d) ट्रोजन हॉर्स

Show Answer/Hide

Answer – (c)
व्याख्या: रैनसमवेयर (Ransom + Software) एक प्रकार का दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर है जो कंप्यूटर के डेटा को लॉक कर देता है और उसे खोलने के लिए अपराधी पैसों (अक्सर क्रिप्टो करेंसी में) की मांग करते हैं।

64. एक वायरस जो हर बार निष्पादन पर अपना सिग्नेचर बदलता रहता है, उससे क्या कहा जाता है ?
(a) बूट सेक्टर वायरस
(b) पैरासिटिक वायरस
(c) पॉलीमॉर्फिक वायरस
(d) मैक्रो वायरस

Show Answer/Hide

Answer – (c)
व्याख्या: पॉलीमॉर्फिक वायरस अपनी कोडिंग या ‘सिग्नेचर’ को बदलने में सक्षम होते हैं, जिससे एंटीवायरस प्रोग्राम के लिए उन्हें पहचानना और पकड़ना बहुत कठिन हो जाता है।

65. दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए किसी व्यक्ति के जीवनकाल में निम्नलिखित में से कौन सी बायोमेटिक विशेषता सबसे अधिक स्थिर मानी जाती है ?
(a) आवाज का पैटर्न
(b) हस्ताक्षर की गतिशीलता
(c) आइरिस पैटर्न
(d) चेहरे की विशेषताएँ

Show Answer/Hide

Answer – (c)
व्याख्या: चेहरे की विशेषताएं और आवाज उम्र के साथ बदल सकती हैं, लेकिन आँखों की पुतली (Iris) का पैटर्न जीवन भर लगभग अपरिवर्तित रहता है, इसलिए इसे सबसे सुरक्षित बायोमेट्रिक माना जाता है।

66. किस गुप्त शासक को अश्वमेध यज्ञ करने और इसका चित्रण करने वाले सिक्के जारी करने के लिए जाना जाता है ?
(a) चंद्रगुप्त द्वितीय
(b) समुद्रगुप्त
(c) स्कंदगुप्त
(d) बुद्धगुप्त

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: समुद्रगुप्त ने अपनी विजयों के उपलक्ष्य में अश्वमेध यज्ञ किया था और ‘अश्वमेध प्रकार’ के सोने के सिक्के जारी किए थे जिन पर ‘अश्वमेध पराक्रमः’ अंकित था।

67. अलाउद्दीन खिलजी ने किसके सेनापतित्व में दक्षिण राज्यों के लिए अभियान भेजे थे ?
(a) मलिक काफूर
(b) नुसरत खान
(c) आइन उल मुल्क मुल्तानी
(d) कुतुबुद्दीन मुबारक शाह

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या: अलाउद्दीन खिलजी के सबसे विश्वसनीय सेनापति मलिक काफूर (हजार दीनारी) ने दक्षिण भारत के राज्यों (देवगिरि, वारंगल, द्वारसमुद्र और मदुरा) पर सफल सैन्य अभियान चलाए थे।

68. माउंट आबू में नेमिनाथ के जैन मंदिर का निर्माता था ?
(a) हेमचंद्र
(b) जयचंद्र
(c) वास्तुपाल और तेजपाल
(d) पृथ्वीराज

Show Answer/Hide

Answer – (c)
व्याख्या: माउंट आबू (दिलवाड़ा) के प्रसिद्ध जैन मंदिरों में से एक ‘लुणवसाही मंदिर’ (नेमिनाथ मंदिर) का निर्माण 1230 ईस्वी में वास्तुपाल और तेजपाल नामक दो भाइयों ने करवाया था।

69. मानव हृदय में, कौन सा कक्ष फेफड़ों से ऑक्सीजन युक्त रक्त प्राप्त करता है ?
(a) दायाँ अलिंद
(b) बायाँ अलिंद
(c) दायाँ निलय
(d) बायाँ निलय

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: फेफड़ों से ऑक्सीजन युक्त (शुद्ध) रक्त फुफ्फुस शिराओं (Pulmonary Veins) के माध्यम से हृदय के बाएँ अलिंद में आता है, जहाँ से यह बाएँ निलय में जाता है।

70. निम्नलिखित में से किससे एकल कोशिका प्रोटीन प्राप्त होती है ?
(a) वॉल्वॉक्स
(b) स्पाइरोगाइरा
(c) स्पाइरुलाइना
(d) फ्यूकस

Show Answer/Hide

Answer – (c)
व्याख्या: स्पाइरुलाइना एक नील-हरित शैवाल (Blue-green algae) है, जो प्रोटीन का बहुत समृद्ध स्रोत है। इसका उपयोग सप्लीमेंट और एकल कोशिका प्रोटीन (SCP) के रूप में बड़े पैमाने पर किया जाता है।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop