River of UP Archives | TheExamPillar

River of UP

उत्तर प्रदेश की मुख्य नदियाँ

उत्तर प्रदेश की मुख्य नदियाँ (Rivers in Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश की मुख्य नदियों में गंगा, घाघरा, गोमती, यमुना, सोन, चम्बल आदि मुख्य हैं। प्रदेश के विभिन्न भागों में प्रवाहित होने वाली नदियों के उदगम स्थल भी अलग-अलग है। विभिन्न उदगम स्थलों के आधार पर नदियों को निम्नलिखित भागों में विभक्त किया जा सकता है –
(1) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ – गंगा, यमुना, शारदा, गण्डक आदि।
(2) गंगा के मैदानी भाग से निकलने वाली नदियाँ – गोमती, वरुण, रिहन्द, पाण्डो, ईसन आदि।
(3) दक्षिणी पठार से निकलने वाली नदियाँ – चम्बल, बेतवा, केन, सोन, रिहन्द तथा कन्हार।

प्रदेश से होकर बहने वाली नदियों का विवरण इस प्रकार है –

उत्तर प्रदेश में बहने वाली प्रमुख नदियों तथा उनकी सहायक नदियों की तालिका –

गंगा नदी (Ganga River)

उद्गम स्थल – केदारनाथ चोटी के उत्तर में गऊमुख (गौमुख) नामक स्थान पर 6,600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हिमानी
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, पं० बंगाल एवं बांग्लादेश
लम्बाई (किमी) –  2,655
अपवाह क्षेत्र (वर्ग किमी) –  9,51,600
अन्त – ग्वालन्दों के समीप ब्रह्मपुत्र नदी के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में
सहायक नदियाँ – अलकनन्दा, भागीरथी, रामगंगा, यमुना, गोमती, घाघरा, गण्डक, कोसी
नदी पर बने मुख्य बाँध – फरक्का बाँध तथा  टिहरी बाँध

यमुना नदी (Yamuna River)

उद्गम स्थल – बन्दरपूँछ के पश्चिमी ढाल के जमुनोत्री (यमुनोत्री) नामक स्थान पर 6,315 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हिमानी
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, दिल्ली
लम्बाई (किमी) –  1,376
अपवाह क्षेत्र (वर्ग किमी) – 3,59,000
अन्त – इलाहाबाद में गंगा नदी में
सहायक नदियाँ – गिरी, असम, चम्बल, बेतवा, केन

रामगंगा नदी (Ramganga River)

उद्गम स्थल – रामगंगा नैनीताल जनपद के समीप
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड
लम्बाई (किमी) –  590
अपवाह क्षेत्र (वर्ग किमी) – 32,800
अन्त – कन्नौज के समीप गंगा नदी में
सहायक नदियाँ – कोह
नदी पर बने मुख्य बाँध – कालागढ़ बाँध

गोमती नदी (Gomti River)

उद्गम स्थल – पीलीभीत जनपद
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – उत्तर प्रदेश
लम्बाई (किमी) –  940
अपवाह क्षेत्र (वर्ग किमी) – 30,437
अन्त – गाजीपुर के समीप गंगा नदी में
सहायक नदियाँ – सई, जोमकाई, बर्ना, गच्छई, चुहा

घाघरा (सरयू) नदी (Ghagarra (Saryu River)) 

उद्गम स्थल – तिब्बत में मानसरोवर के समीप भारचाचुंगर मिनद राक्षसताल
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – नेपाल, उत्तर प्रदेश
लम्बाई (किमी) –  1,080
अपवाह क्षेत्र (वर्ग किमी) –  1,27,950
अन्त – छपरा के निकट गंगा नदी में
सहायक नदियाँ – राप्ती, शारदा, छोटी गण्डक
नदी पर बने मुख्य बाँध – घाघरा बाँध

शारदा नदी (काली नदी) (Sharda (Kali River))

उद्गम स्थल – तिब्बत के सीमान्त पूर्वोत्तर कुमायूँ के निकट मिलाप हिमनद
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – उत्तराखण्ड
लम्बाई (किमी) –  480
अपवाह क्षेत्र (वर्ग किमी) –
अन्त – बहराम घाट के समीप घाघरा नदी में
सहायक नदियाँ – धर्या, लिसार, सरयू, पूर्वी रामगंगा, ऊल, हिमनद चौका, दहावर, सुहेली
नदी पर बने मुख्य बाँध – शारदा बाँध

गण्डक नदी (Gandak River)

उद्गम स्थल – तिब्बत-नेपाल सीमा पर धौलागिरि पर्वत श्रेणी
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – नेपाल में सालिग्रामी नाम से उत्तर प्रदेश-बिहार की सीमा रेखा और बिहार का मैदानी क्षेत्र
लम्बाई (किमी) –  300 (भारत)
अपवाह क्षेत्र (वर्ग किमी) –  46,300 (कुल) तथा 7,620 (भारत)
अन्त – पटना के समीप गंगा नदी में
सहायक नदियाँ – काली गण्डक, त्रिशूली गंगा
नदी पर बने मुख्य बाँध – त्रिवेणी के निकट बैराज

राप्ती नदी (Rapti River)

उद्गम स्थल – रूकुमकोट (नेपाल)
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – उत्तरी-पूर्वी उत्तर प्रदेश
लम्बाई (किमी) –  640
अन्त – बरहस के समीप घाघरा नदी में

चम्बल नदी (Chambal River)

उद्गम स्थल – मध्य प्रदेश में मऊ के समीप विंध्य पर्वतमाला की जनापाव पहाडी
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – मध्य प्रदेश के धार, उज्जैन, रतलाम तथा मन्दसौर जनपद तथा मुरैना जनपद की उत्तरी सीमा, राजस्थान के कोटा, बूंदी, धौलपुर जनपद
लम्बाई (किमी) –  966
अपवाह क्षेत्र (वर्ग किमी) –  1,43,227
अन्त – इटावा के पास यमुना नदी में
सहायक नदियाँ – काली सिन्ध, सिप्ता, पार्वती, बनास, नेवाज, क्षिप्रा, दूधी
नदी पर बने मुख्य बाँध – गाँधी सागर, राणा प्रताप सागर तथा जवाहर सागर बाँध (राजस्थान)

बेतवा नदी (Betwa River)

उद्गम स्थल – रायसेन जनपद (मध्य प्रदेश) के कुमरा गाँव के समीप विंध्य पर्वतमाला
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – भोपाल, विदिशा, गुना, टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) तथा ललितपुर, झाँसी तथा हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)
लम्बाई (किमी) –  480
अपवाह क्षेत्र (वर्ग किमी) –  45,580
अन्त – हमीरपुर के समीप यमुना नदी में
सहायक नदियाँ – धसान, बीना
नदी पर बने मुख्य बाँध – माताटीला बाँध (उत्तर प्रदेश), राजघाट बाँध

कैन नदी (Cane River)

उद्गम स्थल – सतना जनपद (मध्य के प्रदेश) में कैमूर पहाड़ियाँ
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – मध्य प्रदेश तथा दक्षिणी उत्तर प्रदेश
लम्बाई (किमी) –  360
अपवाह क्षेत्र (वर्ग किमी) –  28,224
अन्त – चिल्ला (बाँदा) समीप यमुना नदी में

सोन (स्वर्ण नदी) (Son (Svarn River))

उद्गम स्थल – अमरकण्टक की पहाड़ियों में सोनभद्रं जनपद
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – मध्य प्रदेश के सीथी और रीवा जनपद तथा बिहार के पालामऊ, औरंगाबाद तथा भोजपुर जनपद
लम्बाई (किमी) –  784
अपवाह क्षेत्र (वर्ग किमी) –  71,259
अन्त – उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के दक्षिणी भाग से होती हुई पटना से पूर्व गंगा नदी में।
सहायक नदियाँ – महानदी, बांस, गोफ्त, रिहन्द, कांकर, उत्तरी कोयल, कांहर, घघर
नदी पर बने मुख्य बाँध – डेहरी में सिंचाई, सहायक नदी, बरास बाण, सागर बाँध, रिहन्द पर रिहन्द बाँध

Read Also :

Read Related Posts

 

 

error: Content is protected !!