Ramsar Site in India Archives | TheExamPillar

Ramsar Site in India

रामसर साइट में शामिल भारत के स्थान (Locations of India Included in Ramsar Site)

रामसर कन्वेंशन (Ramsar Convention)

रामसर स्थल क्या हैं?

रामसर वेटलैंड्स कन्वेंशन (Ramsar Wetlands Convention) एक अंतर-सरकारी संधि है, जो आर्द्रभूमियों (Wetland), विशेषकर जलप्रवाही पशु पक्षियों के प्राकृतिक आवास के लिये राष्ट्रीय कार्य और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का ढाँचा उपलब्ध कराती है। इस अभिसमय पर 2 फरवरी, 1971 को कैस्पियन सागर के तट पर स्थति ईरान के शहर रामसर में हस्ताक्षर किए गए थे, इसलिए इसे ‘रामसर कन्वेंशन’ (Ramsar Convention) कहा जाता है। इस कन्वेंशन ने 21 दिसंबर 1975 से काम करना शुरू किया था। उस समय इसमें सात देश शामिल थे। भारत इस संधि में सन् 1982 में शामिल हुआ था।

क्या है वेटलैंड?

  • नमी या दलदली भूमि वाले क्षेत्र को आर्द्रभूमि या वेटलैंड (Wetland) कहा जाता है। दरअसल, वेटलैंड्स वैसे क्षेत्र हैं जहाँ भरपूर नमी पाई जाती है और इसके कई लाभ भी हैं।
  • आर्द्रभूमि जल को प्रदूषण से मुक्त बनाती है। आर्द्रभूमि वह क्षेत्र है जो वर्ष भर आंशिक रूप से या पूर्णतः जल से भरा रहता है।

‘मॉन्ट्रेक्स रिकॉर्ड’ (Montreux Record)

‘रामसर अभिसमय (Ramsar Convention)’ के तहत ‘मॉन्ट्रेक्स रिकॉर्ड’ (Montreux Record) अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों की सूची  (List of Wetlands) में आर्द्रभूमि स्थलों का एक रजिस्टर है। इसमें मानवीय हस्तक्षेप व प्रदूषण के कारण पारिस्थितिकी रूप से संकटग्रस्त आर्द्रभूमियों को शामिल किया जाता है। इसे रामसर सूची के भाग के रूप में बरकरार रखा जाता है। मॉन्ट्रेक्स रिकॉर्ड की स्थापना ‘कॉन्फ्रेंस ऑफ कॉन्ट्रैक्टिंग पार्टीज़’ (Conference of the Contracting Parties), 1990 की सिफारशों के तहत की गयी थी। मॉन्ट्रेक्स रिकॉर्ड में किसी भी स्थल को केवल संबंधित अनुबंधित पक्षकारों (Contracting Parties) की सहमति से जोड़ा और हटाया जा सकता है। वर्तमान में, मॉन्ट्रेक्स रिकॉर्ड में दो भारतीय स्थल लोकटक झील, मणिपुर और केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान हैं। एक बार चिल्का झील (ओडिशा) को इस सूची में स्थान दिया गया था, परन्तु आगे चलकर इसे वहाँ से हटा दिया गया।

भारत के रामसर स्थल (Ramsar Sites of India)

क्रम संख्या रामसर साइट राज्य स्थापना 
1. चिल्का झील ओडिशा 1981
2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान 1981
3. लोकटक झील  मणिपुर 1990
4. वुलर झील जम्मू-कश्मीर  1990
5. हरिके झील पंजाब 1990
6. सांभर झील राजस्थान  1990
7. कंजली झील पंजाब 2002
8. रोपड़  पंजाब 2002
9. कोलेरु झील आंध्र प्रदेश 2002
10. दीपोर बील असम 2002
11. पोंग बांध झील  हिमाचल प्रदेश 2002
12. त्सो-मोरीरी  लद्दाख 2002
13. अष्टमुडी वेटलैंड केरल 2002
14. सस्थमकोट्टा झील केरल 2002
15. वेम्बनाड-कोल वेटलैंड केरल 2002
16. भोज वेटलैंड मध्य प्रदेश, भोपाल 2002
17. भितरकनिका मैंग्रोव ओडिशा 2002
18. प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य तमिलनाडु 2002
19. पूर्व कलकत्ता वेटलैंड्स पश्चिम बंगाल 2002
20. चंदेरटल वेटलैंड  हिमाचल प्रदेश 2005
21. रेणुका वेटलैंड हिमाचल प्रदेश 2005
22. होकेरा वेटलैंड जम्मू-कश्मीर 2005
23. सूरिंसार-मानसर झीलें जम्मू-कश्मीर 2005
24. रुद्रसागर झील त्रिपुरा 2005
25. ऊपरी गंगा नदी उत्तर प्रदेश, ब्रजघाट से नरौरा खिंचाव 2005
26. नालसरोवर पक्षी अभयारण्य गुजरात 2012
27. सुंदर वन डेल्टा पश्चिम बंगाल 2019
28. नंदूर मधमेश्वर महाराष्ट्र, नासिक  2019
29. नवाबगंज पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश, उन्नाव  2019
30. केशोपुर-मिआनी कम्युनिटी रिजर्व  पंजाब 2019
31. व्यास संरक्षण रिजर्व  पंजाब 2019
32. नांगल वन्यजीव अभयारण्य पंजाब, रूपनगर  2019
33. साण्डी पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश, हरदोई 2019
34. समसपुर पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश, रायबरेली  2019
35. समन पक्षी अभयारण्य  उत्तर प्रदेश, मैनपुरी  2019
36. पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्य  उत्तर प्रदेश, गोंडा  2019
37. सरसई नावर झील उत्तर प्रदेश, इटावा  2019
38. आसन रिजर्व  उत्तराखंड 2020
39. काबर तल  बिहार 2020
40. लोनार झील  महारष्ट्र 2020
41. सुर सरोवर या कीथम झील उत्तर प्रदेश, आगरा 2020
42. त्सो कर लेक लद्दाख 2020
43. भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य
हरियाणा 2021
44. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान हरियाणा 2021
45. थोल झील वन्यजीव अभयारण्य गुजरात 2021
46. वाधवाना आर्द्रभूमि गुजरात 2021
47. हैदरपूर वेटलॅड उत्तरप्रदेश 2021
48. खिजाड़िया पक्षी अभ्यारण्य
गुजरात, जामनगर 2022
49. बखिरा वन्यजीव अभयारण्य  उत्तर प्रदेश, संत कबीर नगर 2022

 

Read Also :
बिहार का सामान्य ज्ञान Click Here
उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान Click Here 
उत्तराखंड का सामान्य ज्ञान Click Here
राजस्थान का सामान्य ज्ञान Click Here
राजनीति विज्ञान (Polity Notes) Click Here
भूगोल (Geography Notes) Click Here
कम्प्यूटर (Computer Notes) Click Here 
आधुनिक भारत का इतिहास (History of Modern India) Click Here
मध्यकालीन भारत का इतिहास (History of Medieval India) Click Here
सामान्य हिंदी Click Here
error: Content is protected !!