Prokaryotic Cells Archives | TheExamPillar

Prokaryotic Cells

प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिकाओं में अन्तर 

प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिकाओं में अन्तर 
(Difference Between Prokaryotic and Eukaryotic Cells)

लक्षण 

प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ
(Prokaryotic Cells) 

यूकैरियोटिक कोशिकाएँ
(Eukaryotic Cells) 

1. आकार 4μm से कम होता है। 5μm से अधिक होता है। 
2. केन्द्रक – झिल्ली
(न्यूक्लियर मेम्ब्रेन) 
अनुपस्थित उपस्थित 
3. गुणसूत्र (क्रोमोसोम)  मात्र एक गुणसूत्र होता है, जो कि केवल न्यूक्लीक अम्ल का बना होता है।  एक से अधिक होते हैं, इनमें न्यूक्लीक अम्ल के  अलावा प्रोटीन भी होते हैं। 
4. गॉल्जीकाय  अनुपस्थित उपस्थित 
5. एण्डोप्लाज्मिक रेटिक्युलम  अनुपस्थित उपस्थित 
6. लाइसोसोम  अनुपस्थित उपस्थित 
7. परऑक्सीसोम  अनुपस्थित उपस्थित 
8. माइटोकॉड्रिया  अनुपस्थित, किन्तु इसके कार्य प्लेज्मा-मेम्ब्रेन द्वारा किये जाते हैं।  उपस्थित
9. क्लोरोफिल / क्लोरोप्लॉस्ट  क्लोरोफिल हो सकता है किन्तु क्लोरोप्लॉस्ट नहीं होते। केवल वनस्पति-कोशिकाओं में होता है, क्लोरोफिल सदैव क्लोरोप्लास्ट में ही होता है। 
10. रिबोसोम  अपेक्षाकृत छोटे अपेक्षाकृत बड़े 
11. माइक्रोट्युब्युल  अनुपस्थित उपस्थित 
12. प्लेजिला (कशाभ)  होते है किन्तु 9 + 2 नलिकाओं वाली रचना नहीं होती।  9 + 2 नलिकाओं वाले प्लेजिला होते हैं।
13. कोशिका-द्रव्य की गति  नहीं होती होती है (सभी में नहीं) 
14. कोशिका-भित्ति  म्यूसिन पदार्थों की बनी होती है। (यह पॉलीसैकेराइड एवं ऐमीनो अम्ल का यौगिक होता है। केवल वनस्पति-कोशिका होती है किन्तु उसमें सेलूलोस होता है। (यह केवल पॉलीसेकेराइड अणु होता है। 
15. रिक्तिकाएँ गैस से भरी रिक्तिकाएँ हो सकती हैं किन्तु द्रव पदार्थ से भरी एवं झिल्ली से घिरी रिक्तिकाएँ या रसधानी नहीं होती।  इनमें गैस से भरी रिक्तिकाएँ नहीं होती। द्रव से भरी एवं झिल्ली से घिरी रिक्तिकाएं या रसधानियाँ अवश्य होती है। वनस्पति-कोशिकाओं में इनका आकार बड़ा होता है।

 

Read More :

Read More for Biology Notes

error: Content is protected !!