Previous Year Questions with Answer Archives | TheExamPillar

Previous Year Questions with Answer

UKPSC Previous Year General Studies Questions Part – 02

UKPSC द्वारा आयोजित की गई विभिन्न परीक्षाओं के सामान्य अध्ययन (General Studies) के Previous Year Questions यहाँ पर उपलब्ध कराये गए है, जो कई पेपरों में दोहराये गए (Repeated) है। यह प्रश्नों की सीरीज भी आने वाले परीक्षाओं की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है, इसमें से भी कई प्रश्न आने वाले पेपरों में दोहराये जा सकते है। 

Question Type  One Liner
Number Of Questions  100

UKPSC Previous Year Questions 

1. मानव विकास सूचकांक निम्नलिखित में से किसका संयुक्त सूचकांक है ? – जीवन प्रत्याशा, शैक्षणिक उपलब्धि एवं प्रति व्यक्ति आय

2. भारत में सीमांत जोत का आकार है – 1 हेक्टेयर से कम

3. सेलुलोस एवं स्टार्च दोनों में होते हैं – (+) ग्लूकोज

4. कौन सी यान्त्रिक तरंग है ? – ध्वनि तरंगें

5. ताप बढ़ने के साथ द्रव की श्यानता : – घटती है।

6. एक नैनोमीटर बराबर है – 10-9 मीटर

7. एक भू-स्थिर उपग्रह का परिभ्रमण काल होता है । – चौबीस घंटे

8. टेफलॉन सामान्य नाम है : – पॉलिटेट्रोफ्लुओरो एथीलीन

9. कौन सा जोड़ा ताँबे के मिश्रधातुओं का है? – पीतल एवं काँसा

10. एक अर्द्धचालक में विद्युत चालन होता है – इलेक्ट्रॉन्स एवं होल्स दोनों के द्वारा

11. ‘रेड डाटा बुक” का प्रकाशन किसके द्वारा किया जाता है ? – आई यू सी एन

12. राष्ट्रीय उद्यानों में आनुवंशिक विविधता का रख-रखाव किया जाता है: – इन-सीटू संरक्षण द्वारा

13. भारतवर्ष का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है – जिम कॉर्बट राष्ट्रीय उद्यान

14. निकिल-कैडमियम (Ni-Cd) बैटरी का प्रयोग होता है: – कैलकुलेटर, कॉर्डलेस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ट्रान्जिस्टर

15. कौन सी पी यू तथा मुख्य स्मृति के बीच अत्यधिक तेज, छोटी आकार की स्मृति होती है? – कैश स्मृति

16. टेलीविजन ट्रान्समिशन किसका उदाहरण है ? – सिम्पलेक्स कम्युनिकेशन

17. प्रोटोकॉलों का वह समूह जो सभी ट्रान्समिशन एक्सचेंजेज को इन्टरनेट में एक ओर से दूसरी ओर भेजने को परिभाषित करता है, कहलाता है : – TCP/IP

18. भारत के किस राज्य में न्यूट्रिनो वेधशाला स्थापित की जा रही है? – तमिलनाडु

19. नासा का अंतरिक्षयान ‘कैसीनी’ किस ग्रह के मिशन पर है? – शनि

20. “समानान्तर फसल” का एक उदाहरण है : – गेहूँ + सरसों

21. कौन एक ऑपरेटिंग सिस्टम है ? – यूनिक्स

22. किस भारतीय अर्ध-सैनिक बल को पहला महिला बटालियन गठित करने का गौरव प्राप्त है ? – CRPF

23. “कैलाश पवित्र लैंडस्केप संरक्षण तथा विकास पहल” (केएसएलसीडीआई) किन तीन देशों के मध्य सहयोग है ? – भारत, चीन, नेपाल

24. किस निजी क्षेत्र के बैंक ने भारत में पहली बार सॉफ्टवेयर रोबोटिक्स का उपयोग किया ? – ICICI बैंक

25. वह वित्तीय साधन, जिसके माध्यम से भारतीय कम्पनियाँ विदेशी बाजारों से, रुपये में, धन जुटा सकती हैं, कहलाता है: – मसाला बौन्ड

26. अन्तर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन द्वारा ‘समुद्र में असाधारण बहादुरी के लिए पुरस्कार” प्राप्त करने वाली विश्व की पहली महिला कौन है ? – राधिका मेनन

27. “बथुकम्म” किस राज्य का पर्व है ? – तेलंगाना

28. वर्ष 2014 में किसे प्राच्य भाषा का दर्जा दिया गया है ? – ओड़िया

29. ब्रिक्स’ (BRICS) शब्द की रचना करने वाले ब्रिटेन के विद्वान जिम ओ नील, किस विषय से सम्बन्धित हैं? – अर्थशास्त्र

30. किस भारतीय वैज्ञानिक को न केवल नोबेल पुरस्कार अपितु भारत रत्न भी प्राप्त करने का सम्मान प्राप्त है ? – डॉ. सी.वी. रमन

31. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने किस वर्ष में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कालेजियम व्यवस्था को अपनाया था ? – 1993

32. किस देश में दुनिया का सबसे लम्बा बुलेट ट्रेन का जाल है? – चीन

33. यूनानी लेखक जस्टिन द्वारा किसे ‘सैन्ड्रोकोटस’ कहा गया था ? – चन्द्रगुप्त मौर्य

34. न्याय दर्शन के संस्थापक थे – गौतम

35. घोड़े के नाल के आकार की मेहराब सर्वप्रथम प्रयोग में लाई गई थी : – अलाई दरवाज़ा में

36. कौन से सूफी सन्त महबूब-ए-इलाही के नाम से जाने जाते हैं ? – शेख निज़ामउद्दीन औलिया

37. सुलतान जिसने बढ़ाकर भू-राजस्व उपज का 50% कर दिया, वह था : – अलाउद्दीन खिलजी

38. कौन सी इमारत ‘शाने फतहपुर’ कही जाती है? – जामा मस्जिद

39. तबकात-ए-अकबरी किसने लिखी थी ? – निज़ामुद्दीन अहमद

40. किस सिख गुरु के द्वारा सिक्खों का ‘खालसा’ में रूपांतरण किया गया था ? – गुरु गोविन्द सिंह

41. कौन ‘नीला जल योजना’ (ब्लू वाटर नीति) से सम्बन्धित है ? – डी अलमेडा

42. उस फ्रान्सीसी सेनापति का नाम बताइये जो 1760 के वान्दिवाश युद्ध में पराजित हुआ : – काउन्ट लाली

43. ब्रिटिश संसद के किस अधिनियम ने भारत में व्यापार पर ईस्ट इंडिया कम्पनी के एकाधिकार को समाप्त किया ? – 1813 का चार्टर एक्ट

44. दक्षिण भारत में सिंचाई व्यवस्था का अग्रदूत किसे माना जाता है? – सर आर्थर कॉटन

45. वैदिक देवमंडल में निम्न में से कौन देवता युद्ध का देवता माना जाता है? – इन्द्र

46. मगध में नन्दवंश का संस्थापक कौन था ? – महापदमानन्द

47. ‘हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी’ की स्थापना हुई : – 1928 में

48. कौन काकोरी काण्ड से सम्बन्धित था ? – राम प्रसाद बिस्मिल, राजेन्द्र लाहिड़ी और अशफाक उल्लाह

49. कौन एक मूल स्थलरूप है ? – मोनाडनॉक

50. सर्वाधिक तटीय अपरदन होता है – लहरों से

UKPSC Previous Year General Studies Questions Part – 01

UKPSC द्वारा आयोजित की गई विभिन्न परीक्षाओं के सामान्य अध्ययन (General Studies) के Previous Year Questions यहाँ पर उपलब्ध कराये गए है, जो कई पेपरों में दोहराये गए (Repeated) है। यह प्रश्नों की सीरीज भी आने वाले परीक्षाओं की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है, इसमें से भी कई प्रश्न आने वाले पेपरों में दोहराये जा सकते है। 

Question Type  One Liner
Number Of Questions  100

UKPSC Previous Year Questions 

1. ‘चुंबकीय दिशासूचक’ यंत्र का सर्वप्रथम संदर्भ मिलता है – जवामिउल् हिकायात में

2. दिल्ली सल्तनत के पराभव के उपरांत किस शासक द्वारा स्वर्ण मुद्रा का सर्वप्रथम प्रचलन किया गया? – अकबर

3. फतेहपुर सीकरी के स्मारक – स्वर्णं महल, पाँच महल, जोधा बाई का महल

4. महात्मा गांधी से सम्बद्ध सबसे पुराना आश्रम है – फीनीक्स (दक्षिण अफ्रीका में 1904 में यह आश्रम स्थापित किया गया।)

5. ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा स्थापित उच्चतम न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश थे – एलिजाह इम्पे

6. ‘नील दर्पण’ के लेखक कौन थे ? – दीनबन्धु मित्रा

7. अजीमुल्ला खाँ सलाहकार थे – नाना साहब के

8. ‘सत्य शोधक समाज’ की स्थापना किसने की थी ? – जोतिबा फुले

9. मुजफ्फर अहमद, एस.ए. डांगे, शौकत उस्मानी तथा नलिनी गुप्ता किस षड्यंत्र के लिए कैद किए गए थे ? – कानपुर बोलशेविक षड्यंत्र काण्ड

10. महासागरीय नितल का सबसे विस्तृत भाग कौन सा है ? – गहरे सागरीय मैदान

11. ग्रेनाडा अवस्थित है – कैरीबियन सागर में

12. ग्रीनविच से दोपहर 12.00 बजे एक तार भेजा गया। तार संप्रेषित करने में 12 मिनट का समय लगा। वह एक नगर में 6.00 बजे सायं को पहुँचा। नगर का देशान्तर होगा – 87° पू.

13. कौन ‘ब्रिक्स’ (BRICS) का सदस्य नहीं है ? – सऊदी अरब (1 जनवरी 2024 से ब्रिक्स के नए सदस्य सऊदी अरब, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, अर्जेंटीना, इथियोपिया और मिस्र होंगे, अब ब्रिक्स में कुल 11 देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण के साथ छह नए देशों होंगे।)

14. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक साक्षरता दर वाला राज्य है – मिजोरम (केरल – 93.91%, मिजोरम – 91.58%, त्रिपुरा – 87.75%)

15. कौनसी नदी सरदार सरोवर परियोजना से सम्बन्धित है ? – नर्मदा

16. कौन सा पूर्व से पश्चिम की ओर पर्वत शिखरों का सही क्रम है ? – कंचनजंगा, एवरेस्ट, अन्नपूर्णा, धौलागिरि

17. कौन भारत के राज्यों का उनके क्षेत्रफल के अवरोही क्रम में सही क्रम है ? – छत्तीसगढ़, झारखण्ड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड

18. कौनसी नदी गंगा नदी में बाएँ से नहीं मिलती है ? – सोन 
(गंगा नदी के दाहिने किनारे की सहायक नदियाँ यमुना, सोन, पुनपुन और दामोदर हैं।
गंगा की बायीं ओर की सहायक नदियाँ रामगंगा नदी, गोमती नदी, घाघरा नदी, गंडकी नदी और कोसी नदी हैं।)

19. भारत के दक्कन के पठार पर बैसाल्ट-निर्मित लावा शैलों का निर्माण हुआ है – क्रिटेशियस युग में

20. 1946 में स्थापित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के सदस्य के रूप में सम्मिलित प्रथम भारतीय कौन थे ? – श्रीमती हंसा मेहता

21. ‘स्टार्ट-I’ एवं ‘स्टार्ट-II’ सन्धियाँ हस्ताक्षरित की गई – अमेरिका व सोवियत संघ के मध्य

22. भारत में मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम कब लागू हुआ ? – 1993 में

23. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना किस समझौते के अन्तर्गत हुई ? – ब्रेटन वुड्स समझौता

24. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) को स्थापना कब हुई ? – 1985 में

25. किस संवैधानिक संशोधन द्वारा शहरी स्थानीय शासन की संवैधानिक दर्जा दिया गया ? – 74वां
(पी.वी. नरसिम्हा राव के शासनकाल के दौरान 74वें संशोधन अधिनियम के माध्यम से शहरी स्थानीय सरकारों का गठन वर्ष 1992 में किया गया था। यह 1 जून, 1993 को लागू हुआ।)

26. भारत के सर्वोच्च न्यायालय का क्षेत्राधिकार किसके द्वारा बढ़ाया जा सकता है ? – संसद द्वारा विधि बनाकर

27. मन्त्रिपरिषद् सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी है ? – लोक सभा

28. किसको भारतीय संविधान की आत्मा कहा गया है ? – संवैधानिक उपचार का अधिकार

29. लोकसभा सचिवालय प्रत्यक्ष रूप से किसकी देखरेख में कार्य करता है ? – लोकसभा अध्यक्ष

30. किसके अन्तर्गत भारतीय संविधान सभा का गठन किया गया ? – कैबिनेटमिशन योजना, 1946

31. संसद के दोनों सदनों को संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है : – लोकसभा अध्यक्ष

32. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल कितना होता है ? – छः वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो

33. जनहित याचिका (पी.आई.एल.) कहाँ पर प्रस्तुत की जा सकती है ? – उच्च न्यायालयों एवं सर्वोच्च न्यायालय दोनों में

34. एक व्यक्ति पंचायत का चुनाव लड़ सकता है यदि उसने पूर्ण कर ली है – 21 वर्ष की आयु

35. संविधान के किस संशोधन के अन्तर्गत अन्य पिछडा वर्ग को शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु 27 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है ? – 93वें

36. राज्यपाल को पद व गोपनीयता की शपथ कौन दिलवाता है ? – उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

37. किस राज्य ने सर्वप्रथम लोकायुक्त संस्था की स्थापना की ? – महाराष्ट्र

38. किस आयोग / समिति ने स्थानीय संस्था ऑम्बुड्समैन बनाने का सुझाव दिया ? – द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग

39. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में, जिसमें गैर-सरकारी व गैर-अनुदान प्राप्त भी सम्मिलित हैं, अन्य पिछड़ों, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षण की सुविधा प्रदान की गई है ? – अनुच्छेद 15(5)

40. 86वें संशोधन द्वारा प्रस्तावित शिक्षा का अधिकार’ किस वर्ष से लागू किया गया ? – 2010 से

41. कौन एक ‘ब्रिक्स’ का सबसे अन्त में सम्मिलित किया गया राष्ट्र है ? – दक्षिण अफ्रीका

42. ब्रेटन वुड्स सम्मेलन ने किन संस्थाओं की स्थापना की ? – I.M.F. और I.B.R.D.

43. मानव विकास रिपोर्ट, निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा प्रकाशित की जाती है ? – यू.एन.डी.पी.

44. विश्व बैंक की कौन सी सम्बद्ध संस्था, विश्व के निर्धनतम राष्ट्रों को गरीबी उन्मूलन हेतु सहायता प्रदान करती है ? – अंतरांष्ट्रीय विकास संघ

45. माल्थस के जनसंख्या सिद्धान्त के अनुसार, जनसंख्या में वृद्धि होती है : – ज्यामितीय क्रम में

46. फिलिप्स वक्र किनके मध्य सम्बंध को व्यक्त करता है ? – मुद्रा स्फीति एवं बेरोजगारी

47. किस अर्थशास्त्री ने व्यापार चक्र का विशुद्ध मौद्रिक सिद्धान्त प्रतिपादित किया ? – हाट्रे

48. ‘पूँजी का संग्रहण’ (The Accumulation of Capital) पुस्तक का कौन लेखक है ? – श्रीमती जॉन राबिन्सन

49. किस अर्थशास्त्री ने, 1929-30 की महान मंदी को सुधारने के लिये, राजकोषीय नीति के उपाय का उपयोग किया ? – प्रो. कीन्स

50. भारत में वित्तीय क्षेत्रों में सुधार समिति-2008 के अध्यक्ष थे – रघुराम राजन

error: Content is protected !!