MCQ in Hindi

Daily MCQs – 10 June 2025 (Tuesday)

विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए व्यापक तथा त्रुटि रहित ज्ञान की आधारभूत भूमिका होती है। अभ्यर्थियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखे हुए The ExamPillar आपके लिए Daily MCQs प्रोग्राम लेकर आया है।  इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को राज्य लोकसेवा आयोगों और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे।

Daily MCQs – 10 June, 2025 (Tuesday)

1. ‘भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. पहला भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन 2019 में आयोजित किया गया था।

2. कैरिकॉम ओशिनिया में आर्थिक एकीकरण और सहयोग को बढ़ावा देने वाला एक क्षेत्रीय संगठन है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

  • पहला भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन 2019 में आयोजित किया गया था।
  • यह 1973 में स्थापित एक क्षेत्रीय संगठन है। इसका उद्देश्य कैरिबियन देशों के बीच आर्थिक एकीकरण और सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • इसमें 15 सदस्य देश और 6 एसोसिएट सदस्य हैं। इसके सदस्यों में एंटीगुआ और बारबुडा, बहामास, बारबाडोस, बेलीज आदि शामिल हैं।

 

2. कृत्रिम वर्षा किन घटकों की क्लाउड सीडिंग से की जाती है:
(a) सिल्वर आयोडाइड

(b) पोटेशियम आयोडाइड
(c) शुष्क बर्फ
(d) उपर्युक्त सभी

Show Answer/Hide

उत्तर – (D)

  • क्लाउड सीडिंग: यह कृत्रिम रूप में मौसम में अपेक्षित बदलाव करने की एक तकनीक है। इसके तहत बादलों को कृत्रिम रूप से संतृप्त किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप वर्षा होती है।
  • विधि: इसमें उपयोग किए जाने वाले रसायन: क्लाउड सीडिंग की प्रक्रिया शुरू करने के लिए, बादलों में सिल्वर आयोडाइड, पोटैशियम आयोडाइड, सोडियम क्लोराइड, या शुष्क बर्फ (ठोस कार्बन डाइऑक्साइड) जैसे घटकों का स्प्रे किया जाता है। ये घटक सीडिंग एजेंट के रूप में कार्य करते हैं।
    • ये घटक अतिरिक्त नाभिक का निर्माण करते हैं जिस पर बादलों की नमी एकत्रित होने लगती है। समय के साथ इनका आकार बढ़ने लगता है और अधिक बूंदों का निर्माण भी होता जाता है।
  • क्लाउड सीडिंग के प्रकार: इसके निम्नलिखित दो प्रकार हैं-
    • हाइग्रोस्कोपिक क्लाउड सीडिंग: तरल बादलों में बूंदों के विलय को तेज करता है। इसके तहत बादलों के निचले हिस्सों में फ्लेयर्स या विस्फोटकों के माध्यम से सीडिंग एजेंट्स या पार्टिकल्स को पहुंचाया जाता है।
    • ग्लेशियोजेनिक क्लाउड सीडिंग: अत्यधिक ठंडे बादलों में बर्फ के निर्माण को प्रेरित करती है।

 

3. “जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI)” कौन जारी करता है?
(a) जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (IPCC)

(b) जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC)
(c) जर्मनवॉच, न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट, और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क इंटरनेशनल 
(d) अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA)

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

  • जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2025 थिंक टैंक जर्मनवॉच, न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क इंटरनेशनल ने संयुक्त रूप से जारी किया है।
    • सूचकांक में पहले तीन स्थान पर कोई देश नहीं है। डेनमार्क चौथे स्थान पर है।
    • सूचकांक में भारत 10वें स्थान पर है।
  • CCPI के बारे में
    • यह सूचकांक दुनिया के सबसे बड़े कार्बन उत्सर्जकों को वैश्विक ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन में कमी, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा उपयोग और जलवायु नीति के मामले में प्रगति को ट्रैक करता है।
    • इसमें 63 देशों और यूरोपीय संघ की रैंकिंग की जाती है।

 

4. किसी व्यक्तित्व के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. इन्होंने असहयोग आंदोलन और नमक सत्याग्रह में सक्रिय रूप से भाग लिया।

2. इन्होंने ओडिशा को भारत संघ में एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
3. इन्होंने 1946 से 1950 तक उड़ीसा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
उपर्युक्त जानकारी के आधार पर व्यक्तित्व की पहचान कीजिए:
(a) गोपबंधु दास

(b) हरेकृष्ण महताब
(c) मधुसूदन दास
(d) नवकृष्ण चौधरी

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

  • डॉ. हरेकृष्ण महताब (1899- 1987)
    • डॉ. हरेकृष्ण महताब की 125वीं जयंती मनाई गई। इन्हें उत्कल केशरी के नाम से भी जाना जाता है।
    • ये एक स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, इतिहासकार, लेखक, समाज सुधारक और पत्रकार थे।
  • योगदान
    • इन्होंने असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह आदि में सक्रिय रूप से भाग लिया था।
    • इन्होंने ओडिशा को भारत संघ में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
    • ये स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस और महात्मा गांधी जैसी हस्तियों से प्रभावित थे।
    • ये 1946 से 1950 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे थे

 

5. भारत के परमाणु सिद्धांत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भारत ने नो फर्स्ट यूज नीति अपनाई है।

2. परमाणु हथियारों के उपयोग पर निर्णय लेने के लिए परमाणु कमान प्राधिकरण (NCA) जिम्मेदार है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

  • भारत ने 2003 में परमाणु सिद्धांत अपनाया। इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-
    • पहले उपयोग नहीं (No First Use): भारत परमाणु हथियारों का पहले उपयोग नहीं करेगा।
    • विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध (Minimum Deterrence): भारत संभावित हमलावरों को रोकने के लिए न्यूनतम परमाणु शस्त्रागार बनाए रखेगा।
    • असैन्य नियंत्रण: परमाणु हमले के स्थिति में जवाबी हमला करने का आदेश देने का अधिकार केवल असैन्य-राजनीतिक नेतृत्व के पास होगा। यह नियंत्रण परमाणु कमान प्राधिकरण (NCA) के माध्यम से होगा।

 

Daily MCQs – 09 June 2025 (Monday)

विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए व्यापक तथा त्रुटि रहित ज्ञान की आधारभूत भूमिका होती है। अभ्यर्थियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखे हुए The ExamPillar आपके लिए Daily MCQs प्रोग्राम लेकर आया है।  इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को राज्य लोकसेवा आयोगों और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे।

Daily MCQs – 09 June, 2025 (Monday)

1. यूनिफाइड कॉम्प्लेक्स रेडियो एंटीना (UNICORN) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह एकीकृत संचार प्रणालियों वाला एक मस्तूल है, जो नौसेना प्लेटफॉर्म्स की रडार से बच निकलने वाली विशेषताओं को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

2. यह भारत और रूस के बीच एक रक्षा सहयोग है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

  • यूनिफाइड कॉम्प्लेक्स रेडियो एंटीना (UNICORN)
    • यूनिकॉर्न, एकीकृत संचार प्रणालियों वाला एक मस्तूल है, जो नौसेना प्लेटफॉर्म्स की रडार से बच निकलने वाली विशेषताओं (Stealth characteristics) को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
      • भारतीय नौसेना वर्तमान में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के एडवांस्ड कंपोजिट कम्युनिकेशन सिस्टम का उपयोग करती है। यह जहाजों में संचार के लिए चौथी पीढ़ी की एकीकृत वॉयस / डेटा प्रणाली है।
    • यह भारत और जापान के बीच 2015 में हस्ताक्षरित रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन का पहला मामला है।

 

2. अफ्रीकी पेंगुइन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. अफ़्रीकी पेंगुइन अफ़्रीका में पाई जाने वाली एकमात्र पेंगुइन प्रजाति है।

2. उनकी आंखों के ऊपर एक गुलाबी ग्रंथि होती है, जो उन्हें उच्च तापमान को सहन करने में सक्षम बनाती है।
3. उनके आहार में मुख्य रूप से क्रस्टेशियंस और मोलस्क शामिल हैं।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
(a) केवल एक

(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

  • अफ्रीकी पेंगुइन
    • यह अफ्रीका में पाई जाने वाली एकमात्र पेंगुइन प्रजाति है।
    • विशेषताएं: यह सबसे छोटी पेंगुइन प्रजातियों में से एक है। नर पेंगुइन आम तौर पर मादाओं से थोड़े बड़े होते हैं।
    • उनकी आंखों के ऊपर एक छोटी गुलाबी ग्रंथि होती है, जो उन्हें उच्च तापमान को सहन करने में सक्षम बनाती है।
    • व्यवहार: ये स्वरों और शारीरिक भाषा के माध्यम से एक दूसरे के साथ संवाद करते हैं- जैसे देर तक चोंच को खोले रखना, चोंच दिखाना, चोंच मारना और चोंच से वार करना आदि।
    • आहार: वे पेलेजिक स्कूलिंग फिश, विशेष रूप से सार्डिन और एन्कोवी खाते हैं।

 

3. वैश्विक ऊर्जा दक्षता गठबंधन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसे भारत द्वारा COP29 में लॉन्च किया गया था जिसकी मेजबानी अज़रबैजान में की गई थी।

2. इसके उद्देश्य में रणनीतिक सार्वजनिक-निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करना और ऊर्जा दक्षता पहल में निवेश को बढ़ावा देना शामिल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

  • अज़रबैजान में आयोजित COP-29 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने “वैश्विक ऊर्जा दक्षता गठबंधन” शुरू किया।
  • वैश्विक ऊर्जा दक्षता गठबंधन
    • उद्देश्य: 2030 तक वैश्विक ऊर्जा दक्षता दरों को दोगुना करना और उत्सर्जन में व्यापक कमी लाना।
    • इसका उद्देश्य रणनीतिक सार्वजनिक-निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करना और ऊर्जा दक्षता पहलों में निवेश को बढ़ावा देना है।

 

4. पूर्वी समुद्री गलियारे (EMC) के संदर्भ, में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसकी कल्पना 2019 में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के दौरान की गई थी।

2. इस गलियारे का उद्देश्य पूर्वोत्तर एशिया के माध्यम से विशाखापत्तनम और व्लादिवोस्तोक के बीच एक समुद्री मार्ग विकसित करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

  • पूर्वी समुद्री गलियारे (EMC) के बारे में:
    • इसका विचार 2019 में रूस के व्लादिवोस्तोक में पूर्वी आर्थिक मंच (Eastern Economic Forum) की बैठक के दौरान प्रस्तुत किया गया था।
    • इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर एशिया से होकर भारतीय पत्तन चेन्नई और रूस के व्लादिवोस्तोक के बीच समुद्री मार्ग विकसित करना है।
    • इस समुद्री मार्ग की लम्बाई 10,300 कि.मी. है।
    • यह मलक्का जलडमरूमध्य, दक्षिण चीन सागर, जापान सागर आदि से होकर गुजरता है।

 

5. प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-ग्रामीण) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इस योजना के अनुसार, सभी स्वीकृत घरों का स्वामित्व केवल महिलाओं के पास होना चाहिए।

2. लाभार्थियों का चयन तीन चरणों वाली सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है, जिसमें सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) डेटा, ग्राम सभा और जियो-टैगिंग शामिल है।
3. यह 2016 में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई केंद्र प्रायोजित एक योजना है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक

(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं 

Show Answer/Hide

उत्तर – (B)

  • प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-ग्रामीण) के बारे में
    • उद्देश्य: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) सहित समाज के सबसे गरीब वर्गों को आवास उपलब्ध कराना।
    • योजना का प्रकार: यह एक केंद्र प्रायोजित योजना (CSS) है जिसकी शुरुआत 2016 में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने की थी।
    • लाभार्थियों का चयन: SECC, ग्राम सभा और जियो-टैगिंग के माध्यम से तीन-चरणीय सत्यापन किया जाता है।
    • स्वामित्व: स्वीकृत घरों में से 74% का स्वामित्व पूरी तरह से या संयुक्त रूप से महिलाओं के पास है।

 

Daily MCQs – 07 June 2025 (Saturday)

विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए व्यापक तथा त्रुटि रहित ज्ञान की आधारभूत भूमिका होती है। अभ्यर्थियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखे हुए The ExamPillar आपके लिए Daily MCQs प्रोग्राम लेकर आया है।  इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को राज्य लोकसेवा आयोगों और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे।

Daily MCQs – 07 June, 2025 (Saturday)

1. “बायोलीचिंग” के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह विभिन्न खनिजों से धातु निकालने के लिए उपयोग की जाने वाली एक उच्च लागत वाली विधि है।
2. इसमें विशेष रूप से सूक्ष्मजीवों का उपयोग किया जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

Answer – (B)

  • यह जैविक प्रक्रियाओं, विशेष रूप से सूक्ष्मजीवों का उपयोग करके विभिन्न खनिजों और अपशिष्ट पदार्थों से धातुओं (तांबा, सोना आदि) को निकालने के लिए उपयोग की जाने वाली एक विधि है।
  • लाभ:
    • पर्यावरण के अनुकूल: इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्टों को गलाने की तुलना में इस विधि में वायु प्रदूषण कम होता है, यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करता है आदि।
    • लागत प्रभावी: निम्न-श्रेणी के अयस्कों के लिए आदर्श विधि है।
    • ऊर्जा-कुशल: उच्च तापमान वाले पाइरोमेटालर्जी या रासायनिक-गहन हाइड्रोमेटालर्जी की तुलना में कम ऊर्जा का उपयोग करता है।

 

2. गौतम बुद्ध को निम्नलिखित में से किस स्थान पर महापरिनिर्वाण प्राप्त हुआ?
(a) कुशीनगर
(b) लुंबिनी
(c) बोधगया
(d) सारनाथ

Show Answer/Hide

Answer – (A)

  • बौद्ध मान्यताओं के अनुसार, भगवान बुद्ध को कुशीनगर जिले (उत्तर प्रदेश) में मोक्ष (महापरिनिर्वाण) प्राप्त हुआ था और उनका अंतिम संस्कार कुशीनगर के मल्लों द्वारा किया गया था।
  • बुद्ध से जुड़े अन्य प्रमुख स्थल: लुंबिनी (बुद्ध का जन्मस्थान), बोधगया (वह जगह जहां बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था), और सारनाथ (वह जगह जहां बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया था)।

 

3. पोलियोमाइलाइटिस (पोलियो) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. पोलियोवायरस मुख्य रूप से 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है।

2. यह मुख्यतः एयरबॉर्न-रूट से फैलता है।
3. टाइप-3 वाइल्ड पोलियोवायरस का 2020 में विश्व स्तर पर उन्मूलन हो गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (B)

  • पोलियोमाइलाइटिस (पोलियो): यह अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग है, जो मुख्यतः 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को प्रभावित करता है।
  • प्रसार:
    • यह व्यक्ति-से-व्यक्ति में मुख्यतः फेकल-ओरल-रूट से फैलता है।
    • कभी-कभी यह किसी सामान्य माध्यम (जैसे, दूषित जल या भोजन) द्वारा भी फैलता है। आंत में पहुंचने के बाद इसकी संख्या में वृद्धि होने लगती है। तत्पश्चात यह तंत्रिका तंत्र पर आक्रमण कर सकता है, जिससे पक्षाघात हो सकता है।
  • दुनिया भर में वाइल्ड पोलियोवायरस स्ट्रेन की मौजूदा स्थिति पर एक नजर
    • टाइप-1: 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान में एंडेमिक बना हुआ है।
    • टाइप-2: इसका 1999 में उन्मूलन हो गया था।
    • टाइप-3: इसका 2020 में उन्मूलन हो गया था।

 

4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. जलवायु और स्वच्छ वायु गठबंधन (CCAC) अल्पकालिक जलवायु प्रदूषकों को कम करने के लिए G20 देशों के समूह की एक अनूठी पहल है।

2. CCAC मीथेन, ब्लैक कार्बन और हाइड्रोफ्लोरोकार्बन पर केंद्रित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

Answer – (B)

  • जलवायु और स्वच्छ वायु गठबंधन (CCAC):
    • CCAC एक स्वैच्छिक साझेदारी है। इसकी स्थापना 2012 में हुई थी। इसका उद्देश्य मीथेन, ब्लैक कार्बन, हाइड्रोफ्लोरोकार्बन (HFC) और क्षोभमंडलीय ओजोन जैसे अल्पकालिक जलवायु प्रदूषकों (SLCPs) को कम करना है।
    • इसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा आयोजित किया जाता है।

 

5. MECHS (मैकेनिकल इंजीनियर्ड लिविंग मैटेरियल्स विद कम्पोस्टेबिलिटी, हीलेबिलिटी और स्केलेबिलिटी) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह एक प्रकार का बायोडिग्रेडेबल बायोप्लास्टिक है।
2. इसमें इंजीनियर्ड ई. कोली बैक्टीरिया को फाइबर मैट्रिक्स के साथ जोड़कर कागज या फिल्म जैसी सामग्री तैयार की गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

Answer – (C)

  • MECHS (मैकेनिकल इंजीनियर्ड लिविंग मैटेरियल्स विद कम्पोस्टेबिलिटी, हीलेबिलिटी और स्केलेबिलिटी)।
    • यह प्रकृति-प्रेरित समाधान है, जिसमें स्वयं को पुन: उत्पन्न करने, विनियमित करने और प्रकाश जैसे बाहरी उत्प्रेरकों पर प्रतिक्रिया करने की क्षमता है।
    • इसमें इंजीनियर्ड ई. कोली बैक्टीरिया को फाइबर मैट्रिक्स के साथ जोड़कर कागज या फिल्म जैसी सामग्री तैयार की गई है।
    • MECHS पानी में और यहां तक कि खाद के डिब्बे में भी जैविक रूप से अपघटनीय (बायोडिग्रेडेबल) है।

 

Daily MCQs – 06 June 2025 (Friday)

विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए व्यापक तथा त्रुटि रहित ज्ञान की आधारभूत भूमिका होती है। अभ्यर्थियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखे हुए The ExamPillar आपके लिए Daily MCQs प्रोग्राम लेकर आया है।  इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को राज्य लोकसेवा आयोगों और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे।

Daily MCQs – 06 June, 2025 (Friday)

1. संयुक्त सैन्य अभ्यास “गरुड़ शक्ति” निम्नलिखित में से किन देशों के बीच आयोजित किया जाता है?
(a) भारत और इंडोनेशिया

(b) भारत और श्रीलंका
(c) भारत और मलेशिया
(d) भारत और सिंगापुर

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

‘गरुड़ शक्ति’ भारत और इंडोनेशिया के विशेष बलों के बीच आयोजित एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है। इस अभ्यास का प्राथमिक उद्देश्य आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त सैन्य अभियान चलाने हेतु दोनों पक्षों की सेनाओं की क्षमताओं को बढ़ाना है।

2. निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
1. रोग का पता लगाना
2. विभिन्न फसल पादपों में रोग प्रतिरोधक क्षमता और सूखा सहनशीलता के लिए आनुवंशिक मार्करों की पहचान करना।
3. तेजी से प्रजातियों की पहचान और पर्यावरणीय प्रभाव विश्लेषण को सक्षम बनाता है।
उपर्युक्त में से कितने जीनोम अनुक्रमण के अनुप्रयोग हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं 

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

  • जीनोमिक अनुक्रमण एक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से किसी जीव की आनुवंशिक सामग्री में मौजूद न्यूक्लियोटाइड क्षार एडेनिन (A), साइटोसिन (C), गुआनिन (G), और थाइमिन (T); तथा RNA में एडेनिन (A), साइटोसिन (C), गुआनिन (G), और यूरैसिल (U) के सटीक क्रम को निर्धारित किया जाता है।
  • जीनोम अनुक्रमण (Genome Sequencing) के अनुप्रयोग
    • रोग का पता लगाना: दुर्लभ विकारों का पता लगाना, विकारों के लक्षण पहले ही निर्धारित करना आदि।
    • कृषि: विभिन्न फसल पौधों आदि में रोग प्रतिरोधक क्षमता और सूखा सहनशीलता के लिए आनुवंशिक मार्करों की पहचान करना।
    • मेटागेनोमिक अनुक्रमण: तेजी से प्रजातियों की पहचान और पर्यावरणीय प्रभाव विश्लेषण को सक्षम बनाता है।

 

3. “टाइगर रिजर्व” के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. NTCA की सलाह पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत राज्य सरकारों द्वारा एक टाइगर रिजर्व अधिसूचित किया जाता है।
2. इसमें मुख्य रूप से कोर/ क्रिटिकल और बफर/ परिधीय क्षेत्र शामिल हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

उत्तर – (C)

  • छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व (TR) को भारत के 56वें TR के रूप में अधिसूचित किया गया है।
  • राज्य सरकार, NTCA की सलाह पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अधीन टाइगर रिजर्व को अधिसूचित करती है।
  • एक टाइगर रिज़र्व में शामिल होते हैं:
    • कोर/ क्रिटिकल क्षेत्र: वन अधिकार अधिनियम, 2006 के अनुसार अनुसूचित जनजातियों या ऐसे अन्य वनवासियों के अधिकारों को प्रभावित किए बिना, इन्हें अक्षुण्ण रखा जाना आवश्यक है।
    • बफर/ परिधीय क्षेत्र: यह मानव-वन्यजीव सह अस्तित्व को बढ़ावा देता है। यह ग्राम सभा के माध्यम से निर्धारित स्थानीय लोगों के अधिकारों को मान्यता देता है।

 

4. दिए गए विवरण के आधार पर व्यक्तित्व की पहचान कीजिए।
1. उन्होंने लाहौर में साइमन कमीशन के विरुद्ध शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
2. उन्होंने ‘सर्वेंट्स ऑफ द पीपल सोसायटी’ की स्थापना की।
सही उत्तर का चयन कीजिए।
(a) लाला लाजपत राय
(b) बटुकेश्वर दत्त
(c) सूर्य सेन
(d) उधम सिंह

Show Answer/Hide

उत्तर – (A)

  • पंजाब केसरी के नाम से मशहूर लाला लाजपत राय ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई।
  • उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सुप्रसिद्ध रही लाल बाल पाल (लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल) की तिकड़ी में शामिल किया जाता है।
  • उन्होंने सर्वेंट्स ऑफ द पीपल सोसायटी की स्थापना की।
  • उन्होंने भारत में होमरूल आंदोलन का समर्थन करने के लिए न्यूयॉर्क में “इंडियन होमरूल लीग ऑफ अमेरिका” की भी स्थापना की।
  • उन्होंने लाहौर में साइमन कमीशन के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जहां पुलिस लाठीचार्ज के कारण सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी।

 

5. निम्नलिखित में से किसका गठन भारत के संविधान के अनुसार किया गया है?
(a) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो
(b) राष्ट्रीय महिला आयोग
(c) नीति आयोग
(d) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक

Show Answer/Hide

उत्तर – (D) 

  • संविधान के अनुच्छेद 148 में प्रावधान है कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा अपने हस्ताक्षर व मुद्रा सहित अधिपत्र द्वारा की जाती है।
  • CAG उच्च गुणवत्ता वाले लेखा-परीक्षण और लेखांकन के माध्यम से जवाबदेही, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देता है।
  • मुख्य विवरण:
    • कार्यकाल: 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो।
    • पद से हटाया जाना: उसे राष्ट्रपति उसी विधि से हटा सकता है, जिस विधि से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को हटाया जाता है।

 

Daily MCQs – 05 June 2025 (Thursday)

विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए व्यापक तथा त्रुटि रहित ज्ञान की आधारभूत भूमिका होती है। अभ्यर्थियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखे हुए The ExamPillar आपके लिए Daily MCQs प्रोग्राम लेकर आया है।  इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को राज्य लोकसेवा आयोगों और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे।

Daily MCQs – 05 June 2025 (Thursday)

1. क्रायोस्फीयर में बदलाव से वैश्विक जलवायु पर निम्नलिखित में से कौन-से संभावित प्रभाव हो सकते हैं?
1. अटलांटिक मेरिडियनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन (AMOC) का कमजोर होना और अंटार्कटिक सर्कम्पोलर करंट (ACC) का धीमा होना।

2. पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने में वृद्धि से संभावित रूप से स्थानीय क्षति और वैश्विक पुनःपूर्ति चक्र दोनों का संतुलन बिगड़ सकता है।
3. समुद्री बर्फ की परावर्तक क्षमता में कमी से ध्रुवों पर अधिक गर्मी पड़ने लग सकती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (D)

  • अटलांटिक मेरिडियनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन (AMOC) का कमजोर होना और अंटार्कटिक सर्कम्पोलर करंट (ACC) का धीमा होना: ध्रुवीय क्षेत्रों से बर्फ पिघलने से महासागरों में ताजे जल का प्रवाह बढ़ता है, जो AMOC और ACC जैसी प्रमुख महासागरीय धाराओं को प्रभावित करता है। यह परिवर्तन महासागरीय ताप वितरण को प्रभावित करते हैं, जिसके कारण वैश्विक जलवायु में व्यापक परिवर्तन होते हैं। इससे यूरोप जैसे कुछ क्षेत्रों में संभावित शीतलन हो सकता है और वैश्विक मौसम के पैटर्न अधिक अनियमित हो सकते हैं।
  • पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने से स्थानीय क्षति और वैश्विक पुनःपूर्ति चक्र दोनों का संतुलन बिगड़ सकता है: पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने से मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी ग्रीनहाउस गैसें मुक्त होती हैं, जो जमी हुई मृदा में संचित होती हैं। इन गैसों के वायुमंडल में प्रवेश करने से ग्लोबल वार्मिंग में वृद्धि होती है। इससे एक फीडबैक लूप बनता है जिससे ग्लोबल वार्मिंग में और बढ़ोतरी होती है। स्थानीय स्तर पर, पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने से भूमि अस्थिर हो सकती है, जिससे अवसंरचना और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हो सकते हैं।
  • समुद्री बर्फ की परावर्तक क्षमता में कमी से ध्रुवों पर अधिक गर्मी पड़ने लग सकती है: समुद्री बर्फ में उच्च परावर्तक क्षमता (अल्बेडो) होती है, जो सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करने और ध्रुवीय क्षेत्रों को ठंडा रखने में मदद करती है। जब समुद्री बर्फ पिघलती है, तो महासागरीय जल सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आता है जो सूर्य के प्रकाश को अधिक अवशोषित करता है। इससे ध्रुवीय क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती है। यह बर्फ के पिघलने और गर्मी बढ़ने से एक फीडबैक लूप बनाता है, जिससे ध्रुवीय पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित होते हैं और वैश्विक रूप से समुद्र के जलस्तर में वृद्धि होती है।

 

2. निम्नलिखित में से कौन-सा संवैधानिक प्रावधान मानव तस्करी और जबरन श्रम पर प्रतिबंध से संबंधित है?
(a) अनुच्छेद 19
(b) अनुच्छेद 21
(c) अनुच्छेद 23
(d) अनुच्छेद 25

Show Answer/Hide

Answer – (C)

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 23 स्पष्ट रूप से मानव तस्करी, बेगार (भुगतान के बिना जबरन श्रम) और अन्य प्रकार के जबरन श्रम पर प्रतिबंध लगाता है। यह अनुच्छेद शोषण के खिलाफ एक मौलिक अधिकार के रूप में कार्य करता है, जो व्यक्तियों को उन प्रथाओं से बचाता है जो उनकी स्वतंत्रता और गरिमा को चोट पहुंचाती हैं। राज्य को इस निषेध के किसी भी उल्लंघन को दंडित करने के लिए कानून बनाने का अधिकार प्राप्त है। 

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. वित्त मंत्रालय द्वारा घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंकों की सूची जारी की जाती है।

2. वैश्विक प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंक को अतिरिक्त CET1 पूंजी अधिभार को बनाए रखना होता है।
3. बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स वैश्विक प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंकों की सूची जारी करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक

(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (A)

  • कथन 1: वित्त मंत्रालय द्वारा घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंकों की सूची जारी की जाती है।
    • यह कथन सही नहीं है। भारत में घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंकों (D-SIBs) की सूची भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की जाती है, न कि वित्त मंत्रालय द्वारा। D-SIBs ऐसे बैंक होते हैं जिनकी विफलता पूरी वित्तीय प्रणाली को प्रभावित कर सकती है और अस्थिरता पैदा कर सकती है। इस कारण इन्हें असफल नहीं होने दिया जा सकता। RBI इन बैंकों से अतिरिक्त पूंजी बनाए रखने की मांग करता है ताकि स्थिरता को बढ़ाया जा सके।
  • कथन 2: वैश्विक प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंक को अतिरिक्त CET1 पूंजी अधिभार को बनाए रखना होता है।
    • यह कथन सही है। वैश्विक प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंकों (G-SIBs) को संकट या विफलता के मामले में वैश्विक वित्तीय प्रणाली के लिए जोखिम को कम करने हेतु सबसे अधिक कॉमन इक्विटी टियर-1 (CET-1) पूंजी अधिभार को बनाए रखने की आवश्यकता होती है। यह अतिरिक्त बफर G-SIBs की अनुकूलता में सुधार करता है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में गिरावट को रोकता है।
  • कथन 3: बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स वैश्विक प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंकों की सूची जारी करता है।
    • यह कथन सही नहीं है। वैश्विक प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंकों (G-SIBs) की सूची फाइनेंसियल स्टेबिलिटी बोर्ड (FSB) जारी करता है, न कि बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS)। FSB, बैंकिंग पर्यवेक्षण पर बेसल समिति (BCBS) के परामर्श करके G-SIB सूची को वार्षिक रूप से अपडेट और प्रकाशित करता है।

 

4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. वे कण जो B–E सांख्यिकी सिद्धांत का पालन करते हैं, उन्हें बोसॉन कहा जाता है, इनका नाम एस. एन. बोस के नाम पर रखा गया है।

2. बोसॉन वे मौलिक कण हैं, जिनके स्पिन के पूर्णांक मान (0, 1, 2, आदि) होते हैं। उदाहरण के लिए फोटॉन, ग्लूऑन, आदि।
3. बोस-आइंस्टीन कंडेनसेट (BEC) पदार्थ की पांचवी अवस्था है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक

(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

  • कथन 1: वे कण जो B–E सांख्यिकी सिद्धांत का पालन करते हैं, उन्हें बोसॉन कहा जाता है, इनका नाम एस. एन. बोस के नाम पर रखा गया है।
    • यह कथन सही है। बोस-आइंस्टीन सांख्यिकी का पालन करने वाले कणों को बोसॉन कहा जाता है। इनका नाम भारतीय भौतिक विज्ञानी सत्येंद्र नाथ बोस के सम्मान में रखा गया है। एस. एन. बोस ने अल्बर्ट आइंस्टीन के साथ मिलकर इस सिद्धांत को विकसित किया था। बोसॉन ‘पाउली के अपवर्जन सिद्धांत’ का पालन नहीं करते, इस वजह से अनेक कण एक ही क्वांटम अवस्था में रह सकते हैं।
  • कथन 2: बोसॉन वे मौलिक कण हैं, जिनके स्पिन के पूर्णांक मान (0, 1, 2, आदि) होते हैं। उदाहरण के लिए फोटॉन, ग्लूऑन, आदि।
    • यह कथन सही है। बोसॉन के पूर्णांक स्पिन मान (0, 1, 2, आदि) होते हैं और वे या तो मूल कण हो सकते हैं, जैसे- फोटॉन (स्पिन 1) और ग्लूऑन (स्पिन 1), या मिश्रित कण हो सकते हैं, जैसे- मेसॉन। यह पूर्णांक स्पिन गुण/ मान उन्हें बोस-आइंस्टीन संघनन जैसे अद्वितीय क्वांटम व्यवहार को प्रदर्शित करने की अनुमति देता है।
  • कथन 3: बोस-आइंस्टीन कंडेनसेट (BEC) पदार्थ की पांचवीं अवस्था है।
    • यह कथन सही है। बोस-आइंस्टीन कंडेनसेट (BEC) को ठोस, द्रव, गैस और प्लाज्मा के बाद पदार्थ की पांचवीं अवस्था माना जाता है। बोस और आइंस्टीन द्वारा की गई भविष्यवाणी के अनुसार, BEC परम शून्य के निकट तापमान पर घटित होता है, जहां कण एक ही क्वांटम अवस्था में एकत्रित हो जाते हैं, तथा एक ही क्वांटम इकाई के रूप में व्यवहार करते हैं।

 

5. भारत सरकार की स्वास्तिक (SVASTIK) पहल का उद्देश्य क्या है?
(a) ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना
(b) पारंपरिक ज्ञान की वैज्ञानिक मान्यता को बढ़ावा देना और उनके वैज्ञानिक मूल्य में विश्वास पैदा करना
(c) वैज्ञानिक अनुसंधान में स्वदेशी भाषाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना
(d) विशेष रूप से पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल पद्धतियों को वित्तपोषित करना

Show Answer/Hide

Answer – (D)

SVASTIK पहल का तात्पर्य ‘वैज्ञानिक रूप से मान्य सामाजिक पारंपरिक ज्ञान/ Scientifically Validated Societal Traditional Knowledge’ है। भारत में इसका समन्वय CSIR-NIScPR (वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान) द्वारा किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और प्रथाओं को संरक्षित करना तथा परंपराओं की वैज्ञानिक मान्यता को बढ़ावा देना है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें उनके वैज्ञानिक मूल्य के लिए पहचाना और सराहा जा सके। SVASTIK के तहत यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है कि सोशल मीडिया जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से अनेक भाषाओं में इस ज्ञान का प्रसार करके पारंपरिक प्रथाओं में विश्वास पैदा किया जाए।

 

Daily MCQs – 04 June 2025 (Wednesday)

विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए व्यापक तथा त्रुटि रहित ज्ञान की आधारभूत भूमिका होती है। अभ्यर्थियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखे हुए The ExamPillar आपके लिए Daily MCQs प्रोग्राम लेकर आया है।  इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को राज्य लोकसेवा आयोगों और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे।

Daily MCQs – 04 June 2025 (Wednesday)

1. निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में, “क्यूबिट” शब्द का उल्लेख किया जाता है?
(a) क्लाउड सेवाएं
(b) दृश्य प्रकाश संचार प्रौद्योगिकी
(c) क्वांटम कंप्यूटिंग
(d) वायरलेस संचार प्रौद्योगिकी

Show Answer/Hide

Answer – (C)

एक क्यूबिट (क्वांटम बिट) क्वांटम कंप्यूटिंग में सूचना की मूल इकाई है, जो परंपरागत कंप्यूटिंग में बिट के अनुरूप है। परंपरागत बिट्स के विपरीत, जो 0 या 1 की स्थिति में हो सकते हैं, क्यूबिट सुपरपोजिशन के कारण एक साथ इन दोनों अवस्थाओं में मौजूद हो सकते हैं। इस वजह से क्वांटम कंप्यूटर बहुत तेज गति से जटिल गणना करने में सक्षम होते हैं।

2. मीथेन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. मीथेन एक अल्पकालिक जलवायु प्रदूषक (SLCP) है जिसका वायुमंडलीय जीवनकाल लगभग 12 वर्ष है।
2. 60% से अधिक मीथेन उत्सर्जन कृषि, जीवाश्म ईंधन के दहन और अपशिष्ट सहित मानवीय गतिविधियों से उत्पन्न होता है।
3. क्षोभ-मंडलीय ओजोन के उत्पन्न होने में मीथेन की कोई भूमिका नहीं है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (A)

  • कथन 1 सही है। मीथेन वास्तव में एक अल्पकालिक जलवायु प्रदूषक (SLCP) है। इसका वायुमंडलीय जीवनकाल लगभग 12 वर्षों होता है जबकि कार्बन डाइऑक्साइड सदियों तक वायुमंडल में बना रहता है। अपने अल्प जीवनकाल के बावजूद, मीथेन की वजह से कम अवधि में ग्लोबल वार्मिंग होने की संभावना अधिक होती है।
  • कथन 2 सही है। 60% से अधिक मीथेन उत्सर्जन कृषि (पशुधन में आंतों का किण्वन), जीवाश्म ईंधन के दहन , लैंडफिल और अपशिष्ट सहित मानवीय गतिविधियों से उत्पन्न होता है।
  • कथन 3 ग़लत है। मीथेन की क्षोभ-मंडलीय ओजोन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। जब मीथेन वायुमंडल में मुक्त होता है, तो यह हाइड्रॉक्सिल रेडिकल्स (OH) के साथ प्रतिक्रिया करके ओजोन का निर्माण करता है। ओजोन स्मॉग का एक प्रमुख घटक है तथा वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य जोखिमों का कारण बनता है।

 

3. हाइपरसोनिक मिसाइलों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. हाइपरसोनिक मिसाइलें ध्वनि की गति की तुलना में कम से कम तीन गुना अधिक गति से चलती हैं।
2. ये मिसाइलें एक निश्चित प्रक्षेप पथ का अनुसरण करती हैं, जिससे उनका पता लगाना और उन्हें नष्ट करना आसान हो जाता है।
3. मैक 1 और मैक 5 के बीच की गति को सुपरसोनिक के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (B)

  • कथन 1 सही नहीं है। उन मिसाइलों को हाइपरसोनिक मिसाइल के रूप में परिभाषित किया जाता है जो कम-से-कम मैक-5 की गति से गमन करती हैं। यह ध्वनि की गति से पांच गुना (लगभग 6,174 कि.मी./घंटा या 3,836 मील प्रति घंटे) अधिक गति है। यह पारंपरिक सुपरसोनिक मिसाइलों की तुलना में बहुत तेज़ गति है। सुपरसोनिक मिसाइलें मैक-1 और मैक-5 के बीच गमन करती हैं।
  • कथन 2 सही नहीं है। हाइपरसोनिक मिसाइलें एक निश्चित प्रक्षेप पथ का अनुसरण नहीं करती हैं। वास्तव में, उनके प्रमुख लाभों में से एक यह है कि वे उड़ान के दौरान उच्च गति पर प्रक्षेप-पथ बदल सकती हैं। इस विशेषता के कारण उनका पता लगाना तथा उन्हें नष्ट करना अत्यंत कठिन होता है। पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइलों के विपरीत, जो एक पूर्वानुमानित पथ का अनुसरण करती हैं, हाइपरसोनिक मिसाइलें उड़ान के दौरान अपनी दिशा और प्रक्षेप-पथ बदल सकती हैं। उच्च गति से उड़ने वाली ऐसी मिसाइलों का पता लगाना तथा उन्हें नष्ट करना अत्यंत कठिन होता है।
  • कथन 3 सही है। मैक-1 से मैक-5 के बीच की गति सुपरसोनिक होती है। मैक-5 से अधिक की गति हाइपरसोनिक कहलाती है।

 

4. हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) के संदर्भ में, गलत कथन की पहचान कीजिए:
(a) IOD हिंद महासागर के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों के बीच समुद्र की सतह के तापमान में अंतर पर आधारित है।
(b) IOD के धनात्मक चरण में, हिंद महासागर का पश्चिमी भाग, पूर्वी हिंद महासागर की तुलना में अधिक गर्म हो जाता है।
(c) IOD का ऋणात्मक चरण, धनात्मक चरण की तुलना में विपरीत तापमान और वर्षा पैटर्न का कारण बनता है।
(d) IOD के धनात्मक चरण में, तटीय ऑस्ट्रेलिया में भारी बारिश और अफ्रीका में सूखे का कारण बनता है।

Show Answer/Hide

Answer – (D)

  • हिंद महासागर द्विध्रुव के बारे में:
    • यह पश्चिमी हिंद महासागर और पूर्वी हिंद महासागर के बीच समुद्री सतह के तापमान में अंतर है। इसलिए, इसे द्विध्रुव कहा जाता है। इसे ‘भारतीय नीनो’ भी कहा जाता है।
    • इसके 2 चरण हैं:
      • धनात्मक चरण: यह तब होता है जब हिंद महासागर का पश्चिमी भाग (सोमालिया तट के पास), पूर्वी हिंद महासागर की तुलना में अधिक गर्म हो जाता है।
        • धनात्मक IOD भारतीय उपमहाद्वीप और अफ्रीकी तट पर वर्षा कराने के लिए अनुकूल माना जाता है, जबकि इंडोनेशिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया और ऑस्ट्रेलिया में वर्षा की संभावना को कम करता है।
      • ऋणात्मक चरण: वहीं, पश्चिमी हिंद महासागर के ठंडा होने और पूर्वी हिंद महासागर के गर्म होने से ऋणात्मक IOD की स्थिति बनती है। इसके परिणामस्वरूप, ऑस्ट्रेलिया में अधिक वर्षा होती है, जबकि पूर्वी अफ्रीका में शुष्क स्थिति पैदा हो जाती है।
    • संबंधित समुद्र- जलस्तर में परिवर्तनों से तटीय बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।

 

5. विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक करीबा झील, किन दो देशों के बीच स्थित है?
(a) केन्या और तंजानिया
(b) मलावी और मोजाम्बिक
(c) युगांडा और रवांडा
(d) जाम्बिया और जिम्बाब्वे 

Show Answer/Hide

Answer – (D)

करीबा झील आयतन की दृष्टि से यह विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील एवं जलाशय है। यह ज़ाम्बिया और जिम्बाब्वे के बीच स्थित है। 1955 में जेम्बेजी नदी पर बांध बनाने से इस झील का निर्माण हुआ था। इसका निर्माण 1950 के दशक में शुरू हुआ था जब उत्तरी और दक्षिणी रोडेशिया (अब जाम्बिया व जिम्बाब्वे) पर ब्रिटिश शासन था। करीबा बांध जाम्बिया और जिम्बाब्वे दोनों को बिजली की आपूर्ति करता है। साथ ही, अफ्रीका में फलते-फूलते वाणिज्यिक मत्स्यन उद्योग को सहायता भी प्रदान करता है।

 

Daily MCQs – 03 June 2025 (Tuesday)

विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए व्यापक तथा त्रुटि रहित ज्ञान की आधारभूत भूमिका होती है। अभ्यर्थियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखे हुए The ExamPillar आपके लिए Daily MCQs प्रोग्राम लेकर आया है।  इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को राज्य लोकसेवा आयोगों और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे।

Daily MCQs – 03 June 2025 (Tuesday)

1. ग्रीन क्लाइमेट फंड (GCF) की स्थापना निम्नलिखित में से किस उद्देश्य से और किस फ्रेमवर्क के तहत की गई थी?
(a) जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देना; रामसर कन्वेंशन के तहत
(b) जलवायु परिवर्तन अनुकूलन और शमन में विकासशील देशों की सहायता करना; जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के तहत
(c) मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए; मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (UNCCD) के तहत
(d) ओजोन-क्षयकारी पदार्थों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करना; मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के तहत

Show Answer/Hide

Answer – (B)

  • ग्रीन क्लाइमेट फंड (GCF) की स्थापना 2010 में कानकुन कांफ्रेंस के हिस्से के रूप में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के तहत की गई थी।
  • उद्देश्य: इसे अनुकूलन और शमन पहलों के वित्त-पोषण के माध्यम से विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के उनके प्रयासों में समर्थन देने के लिए डिजाइन किया गया है।

 

2. सुनामी तैयारी मान्यता कार्यक्रम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह सुनामी के खिलाफ जोखिम की रोकथाम को मजबूत करने के लिए एक स्वैच्छिक, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय-आधारित प्रयास है।
2. इसे संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (UNDRR) द्वारा विकसित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

Answer – (A)

  • कथन 1 सही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुनामी के खतरों को कम करने के लिए प्रभावी प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली, निकासी योजना और सार्वजनिक जागरूकता सुनिश्चित करके सुनामी के प्रभावों के खिलाफ सामुदायिक लचीलेपन का निर्माण करना है।
  • कथन 2 ग़लत है। सुनामी तैयारी मान्यता कार्यक्रम को यूनेस्को के अंतर-सरकारी समुद्र विज्ञान आयोग (IOC) ने विकसित किया है, न कि संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (UNDRR) ने।

 

3. भारत के इतिहास के संदर्भ में “उलगुलान” या ‘महान विद्रोह’ निम्नलिखित में से किस घटना का वर्णन है?
(a) 1857 का विद्रोह
(b) 1921 का मप्पिला विद्रोह
(c) 1859-60 का नील विद्रोह
(d) 1899-1900 में बिरसा मुंडा द्वारा किया गया विद्रोह

Show Answer/Hide

Answer – (D)

  • “उलगुलान” या “महान विद्रोह” शब्द 19वीं सदी के अंत में बिरसा मुंडा के नेतृत्व में हुए विद्रोह को संदर्भित करता है। इस विद्रोह को बिरसा मुंडा का विद्रोह (1899-1900) के रूप में भी जाना जाता है।
  • यह विद्रोह ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और जनजातीय भूमि व संसाधनों के शोषण के खिलाफ एक महत्वपूर्ण आदिवासी विद्रोह था। इसका उद्देश्य विशेष रूप से छोटा नागपुर पठार (वर्तमान झारखंड) में ब्रिटिश सरकार की दमनकारी नीतियों और शोषण का विरोध करना था।

 

4. ऑपरेशन सागर-मंथन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के सहयोग से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा शुरू की गई एक पहल है।
2. इस ऑपरेशन का उद्देश्य समुद्री मार्गों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना और राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष उत्पन्न खतरों का सामना करना है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

Answer – (C)

  • कथन 1 सही है। ऑपरेशन सागर-मंथन को भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के सहयोग से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शुरू किया है। यह सहयोगात्मक प्रयास अंतर्राष्ट्रीय खतरों से निपटने में समुद्री सुरक्षा के महत्त्व को रेखांकित करता है।
  • कथन 2 सही है। ऑपरेशन का प्राथमिक फोकस समुद्री मार्गों के माध्यम से मादक दवाओं की तस्करी का मुकाबला करना और अवैध ड्रग व्यापार से उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों से निपटना है। ऑपरेशन का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी को बाधित करके, भारत की तटीय सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

 

5. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राधिकरण किसी राज्य के राज्यपाल को उन करों और कर्तव्यों के निर्धारण के सिद्धांतों के बारे में सिफारिश करता है जिन्हें उस विशेष राज्य में पंचायतों द्वारा विनियोजित किया जा सकता है?
(a) जिला योजना समितियां
(b) राज्य वित्त आयोग
(c) उस राज्य का वित्त मंत्रालय
(d) उस राज्य का पंचायती राज मंत्रालय

Show Answer/Hide

Answer – (B)

  • राज्य वित्त आयोग (SFC) उन सिद्धांतों की सिफारिश करने के लिए जिम्मेदार है जिनका पालन उन करों और कर्तव्यों को निर्धारित करने के लिए किया जाना चाहिए जिन्हें किसी विशेष राज्य में पंचायतों द्वारा विनियोजित किया जा सकता है।
  • SFC का गठन भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-I के तहत राज्य के राज्यपाल द्वारा किया जाता है। इसका काम स्थानीय निकायों (जैसे पंचायत और नगर पालिकाओं) की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करना और राज्य सरकार तथा स्थानीय निकायों के बीच वित्तीय संसाधनों के वितरण पर सिफारिशें करना है।

 

Daily MCQs – 02 June 2025 (Monday)

विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए व्यापक तथा त्रुटि रहित ज्ञान की आधारभूत भूमिका होती है। अभ्यर्थियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखे हुए The ExamPillar आपके लिए Daily MCQs प्रोग्राम लेकर आया है।  इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को राज्य लोकसेवा आयोगों और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे।

Daily MCQs – 02 June 2025 (Monday)

1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा बिर्च ग्लेशियर किस देश में स्थित है?
(a) ऑस्ट्रिया
(b) स्विट्जरलैंड
(c) नॉर्वे
(d) जर्मनी

Show Answer/Hide

Answer – (B)

  • बिर्च ग्लेशियर उत्तरी स्विट्जरलैंड की लोत्सचेन्टल घाटी में स्थित है ।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन ग्लेशियर के टूटने की मुख्य वजह है।
    • बढ़ते वैश्विक तापमान के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं और पहाड़ों की ढलानों को एक साथ बांधे रखने वाली बर्फीली भूमि (पर्माफ्रॉस्ट) भी पिघल रही है।

 

2. 74वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसने ग्रामीण स्थानीय स्वशासन को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया।
2. इस संशोधन द्वारा संविधान में 12वीं अनुसूची को जोड़ा गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

Answer – (B)

  • भारत के संविधान में 74वें संशोधन ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत किया। इस अधिनियम ने नगर पालिकाओं को संवैधानिक दर्जा दिया। अतः, कथन A गलत है
  • 12वीं अनुसूची को 1992 के 74वें संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया था। अतः, कथन B सही है

 

3. सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) 1958 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसके तहत, राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश के किसी क्षेत्र या पूरे राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश को अशांत घोषित किया जा सकता है।
2. यह सशस्त्र बलों को बिना वारंट के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकते हैं या किसी भी परिसर की तलाशी लेने की शक्ति देता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

Answer – (C)

  • कथन 1 सही है:अशांत क्षेत्र: AFSPA अधिनियम, 1958 की धारा 3 के तहत किसी क्षेत्र को ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया जाता है। जब किसी राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश के क्षेत्र या पूरे राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है कि नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सशस्त्र बलों का उपयोग आवश्यक हो जाता है, तब उस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश के क्षेत्र या पूरे राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश को ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया जाता है।
    • किसी क्षेत्र को ‘अशांत क्षेत्र’ राज्य के राज्यपाल/ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक या केंद्र सरकार द्वारा घोषित किया जाता है।
  • कथन 2 सही है: सशस्त्र बल बिना वारंट के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकते हैं या किसी भी परिसर की तलाशी ले सकते हैं।

 

4. गंगा डॉल्फिन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?
(a) यह केवल भारत में पाई जाती है।
(b) यह शिकार का पता लगाने के लिए अल्ट्रासोनिक ध्वनि उत्सर्जित करती हैं।
(c) इसे ‘भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव’ घोषित किया गया है।
(d) बिहार का विक्रमशिला डॉल्फिन अभयारण्य भारत का एकमात्र डॉल्फिन-अभयारण्य है।

Show Answer/Hide

Answer – (A)

  • गंगा डॉल्फिन भारत में गंगा-ब्रह्मपुत्र-बराक नदियों में तथा भारत, नेपाल और बांग्लादेश में पाई जाती है। इसलिए, विकल्प (a) सही नहीं है।
  • यह शिकार का पता लगाने के लिए अल्ट्रासोनिक ध्वनि उत्सर्जित करती हैं।
  • इसे ‘भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव’ घोषित किया गया है।
  • संरक्षण स्थिति:
    • IUCN रेड लिस्ट: एंडेंजर्ड;
    • CITES: परिशिष्ट-I में सूचीबद्ध;
    • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972: अनुसूची-1 में सूचीबद्ध।

 

5. ‘सोलोमन द्वीप’ कहां अवस्थित है?
(a) अटलांटिक महासागर
(b) आर्कटिक महासागर
(c) हिंद महासागर
(d) प्रशांत महासागर

Show Answer/Hide

Answer – (D)

  • प्रशांत महासागर के सोलोमन द्वीप के पास दुनिया का सबसे बड़ा कोरल पाया गया है।
  • सोलोमन द्वीप पहाड़ी द्वीपों और निचले प्रवाल एटॉल का बिखरा हुआ द्वीप समूह है। यह शॉर्टलैंड्स द्वीप से सांता क्रूज़ द्वीप तक दक्षिण-पूर्व दिशा में फैला हुआ है।

Daily MCQs – 01 June 2025 (Sunday)

विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए व्यापक तथा त्रुटि रहित ज्ञान की आधारभूत भूमिका होती है। अभ्यर्थियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखे हुए The ExamPillar आपके लिए Daily MCQs प्रोग्राम लेकर आया है।  इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को राज्य लोकसेवा आयोगों और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे।

Daily MCQs – 01 June 2025 (Sunday)

1. फाइबर ऑप्टिक्स निम्नलिखित में से किस सिद्धांत पर काम करता है?
(a) प्रकाश का अपवर्तन
(b) प्रकाश का विवर्तन
(c) प्रकाश का प्रकीर्णन
(d) पूर्ण आंतरिक परावर्तन

Show Answer/Hide

Answer (D)

  • फाइबर ऑप्टिक्स फर्स्ट-पर्सन-व्यू (FPV), ये वायर्ड कामिकाज़े ड्रोन होते हैं, जो नेविगेशन के लिए रेडियो वेव्स की बजाय फाइबर ऑप्टिक तकनीक का उपयोग करते हैं।
    • फाइबर ऑप्टिक्स में बहुत पतले कांच या प्लास्टिक के तार होते है, जिनमें प्रकाश गति करता है और सूचना भेजता है। यह पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धांत पर काम करता है ।
  • इसमें ड्रोन ऑपरेटर को हाई स्पीड पर उच्च गुणवत्ता वाली छवियां प्राप्त होती हैं। इससे नेविगेशन क्षमता और लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने में सुधार होता है।

 

2. ‘राजकोषीय घाटा’ शब्द किससे संबंधित है?
(a) राजस्व व्यय और राजस्व प्राप्तियों के बीच का अंतर
(b) एक वित्तीय वर्ष में सरकार की कुल उधारी
(c) सरकार के कुल व्यय तथा उधार को छोड़कर कुल प्राप्तियों के बीच का अंतर
(d) नियोजित और वास्तविक व्यय के बीच का अंतर

Show Answer/Hide

Answer – (C)

  • राजकोषीय घाटा सरकार के कुल व्यय तथा उधार को छोड़कर कुल प्राप्तियों के बीच का अंतर है ।
  • सकल राजकोषीय घाटा = कुल व्यय – (राजस्व प्राप्तियां + गैर-ऋण सृजन पूंजीगत प्राप्तियां)

 

3. गोवा के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. 1510 ई. में अफोंसो डी अल्बुकर्क ने बीजापुर के सुल्तान से गोवा पर कब्जा कर लिया ।

2. गोवा 1947 में पुर्तगाली शासन से मुक्त हुआ और स्वतंत्रता के तुरंत बाद एक राज्य बन गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

Answer – (A)

  • भारत का सबसे छोटा राज्य पश्चिमी तट पर स्थित है।
  • इतिहास : यह मौर्य साम्राज्य का हिस्सा था, और बादामी के चालुक्यों , मालखेड के राष्ट्रकूटों , विजयनगर साम्राज्य और बहमनी सुल्तानों के शासन के अधीन रहा
  • 1510 ई. में अफोंसो डी अल्बुकर्क ने बीजापुर के सुल्तान से गोवा पर कब्जा कर लिया ।

 

4. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख न्यायिक अंग है, जिसकी स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के माध्यम से हुई थी।

2. यह जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।
3. यह राष्ट्रों के मध्य कानूनी विवादों का निपटारा करता है और संयुक्त राष्ट्र के अंगों और विशेष एजेंसियों को सलाहकारी राय भी देता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (C)

  • ICJ संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख न्यायिक अंग है। इसकी स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के माध्यम से हुई थी।
  • यह नीदरलैंड के हेग (पीस पैलेस) में स्थित है।
  • यह विविध राष्ट्रों के मध्य कानूनी विवादों का निपटारा करता है। साथ ही, राष्ट्रों को अधिकृत संयुक्त राष्ट्र अंगों और विशेष एजेंसियों द्वारा संदर्भित कानूनी प्रश्नों पर सलाहकारी राय भी देता है।

 

5. DHRUVA के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. DHRUVA भारत के प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट डिजिटल एड्रेस प्रदान करने के लिए डाक विभाग द्वारा विकसित एक डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) पहल है।

2. यह एड्रेस की सुरक्षित और सटीक जानकारी साझाकरण को सक्षम करने के लिए एक जियो-कोडेड फ्रेमवर्क का उपयोग करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

Answer – (C)

  • ‘डिजिटल हब फॉर रेफरेंस एंड यूनिक वर्चुअल एड्रेस (DHRUVA)’ एक प्रकार का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) है। इसे भारत के प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट डिजिटल एड्रेस प्रदान करने के लिए डाक विभाग द्वारा विकसित किया जा रहा है।
  • यह अधिक सुरक्षित डिजिटल कार्यप्रणाली सुनिश्चित करेगा, जिसमें यूजर्स जियो-कोडेड फ्रेमवर्क का उपयोग करते हुए एड्रेस की सटीक जानकारी साझा कर सकते हैं।

Daily MCQs – संविधान एवं राजव्यवस्था – 17 March 2025 (Monday)

Daily MCQs : संविधान एवं राजव्यवस्था (Constitution and Polity)
17 March, 2025 (Monday)

1. भारतीय संविधान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. 42वें संशोधन अधिनियम के माध्यम से प्रस्तावना में पंथनिरपेक्ष, समाजवादी और बंधुत्व जोड़ा गया।

2. स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा आयरलैंड के संविधान से लिया गया है।
3. संविधान दिवस पहली बार 26 नवंबर 2014 को मनाया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक

(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं

Show Answer/Hide

उत्तर – (D) 

व्याख्या – भारत के संविधान की प्रस्तावना में 42वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1976 के माध्यम से पंथनिरपेक्ष, समाजवादी और अखंडता जोड़ा गया। अतः कथन 1 सही नहीं है
प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्श फ्रांसीसी क्रांति (1789-1799) से लिए गए हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है
भारत सरकार ने 19 नवंबर 2015 को 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फ़ैसला लिया। 26 नवंबर 2015 को पहली बार संविधान दिवस मनाया गया था। तब से प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। अतः कथन 3 सही नहीं है

2. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

1. सिक्किम 1962
2. झारखंड 2000
3. नागालैंड 1975
4. तलांगना 2014

उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?
(a) केवल एक युग्म

(b) केवल दो युग्म
(c) केवल तीन युग्म
(d) सभी चार युग्म 

Show Answer/Hide

उत्तर – (B) 

व्याख्या – सिक्किम का गठन 16 मई, 1975 को हुआ था। इस दिन सिक्किम भारतीय गणराज्य का 22वां राज्य बना था। बिहार पुनर्गठन अधिनियम द्वारा झारखंड का गठन 15 नवंबर, 2000 को हुआ। 15 नवंबर को महान भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनाई जाती है। नागालैंड का गठन 1 दिसंबर, 1963 को हुआ था। भारतीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कोहिमा में नागालैंड राज्य का उद्घाटन किया था। तेलंगाना का गठन 2 जून, 2014 को हुआ था।

3. क्वो- वारंटो के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह किसी सार्वजनिक पद पर किसी व्यक्ति के दावे की वैधता की जांच करने के लिए अदालत द्वारा जारी किया जाता है।

2. इसकी मांग केवल पीड़ित व्यक्ति ही नहीं बल्कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति कर सकता है।।
उपर्युक्त दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

Show Answer/Hide

उत्तर – (C) 

व्याख्या – शाब्दिक अर्थ में, Quo- Warranto का अर्थ है ‘किस प्राधिकार या वारंट द्वारा। यह किसी सार्वजनिक पद पर किसी व्यक्ति के दावे की वैधता की जांच करने के लिए अदालत द्वारा जारी किया जाता है। इसलिए, यह किसी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक पद पर अवैध कब्ज़ा करने से रोकता है। अतः, कथन 1 सही है
रिट केवल किसी क़ानून या संविधान द्वारा बनाए गए स्थायी चरित्र के वास्तविक सार्वजनिक कार्यालय के मामले में जारी की जा सकती है। इसे मंत्री कार्यालय या निजी कार्यालय के मामलों में जारी नहीं किया जा सकता है। अन्य चार रिटों के विपरीत, इसकी मांग केवल पीड़ित पक्ष ही नहीं बल्कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति कर सकता है। अतः कथन 2 सही है

4. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए: 

1. बी.आर. अम्बेडकर प्रारूप समिति के अध्यक्ष
2. मोतीलाल नेहरू संविधान सभा के अध्यक्ष
3. राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के सदस्य

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
(a) केवल एक

(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चार

Show Answer/Hide

उत्तर – (A) 

व्याख्या – भारतीय संविधान के निर्माण के दौरान बी.आर. अम्बेडकर ने मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, इस समिति में सात सदस्य थे। वह जातिगत विभाजन और जाति पर आधारित अन्याय के ख़िलाफ़ एक सामाजिक क्रांतिकारी विचारक और आंदोलनकर्ता थे।

बी.आर. अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण के दौरान प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। समिति में सात सदस्य थे। वह सामाजिक क्रांतिकारी विचारक और जाति विभाजन और जाति आधारित असमानताओं के खिलाफ आंदोलनकारी थे। अतः युग्म 1 सही सुमेलित है

डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष थे। संविधान का मसौदा तैयार करने और उसे अपनाने के लिए संविधान सभा का गठन किया गया था, और इसकी पहली बैठक 9 दिसंबर, 1946 को हुई थी। वह वकील थे, जिन्हें चंपारण सत्याग्रह में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था। वह भारत के पहले राष्ट्रपति बने। अतः युग्म 2 सही सुमेलित नहीं है

भारत की संविधान सभा में 389 सदस्य थे, जिनमें 292 प्रांतों के प्रतिनिधि, 93 रियासतों के प्रतिनिधि और मुख्य आयुक्त प्रांतों के चार प्रतिनिधि शामिल थे। मोतीलाल नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक महत्वपूर्ण नेता थे। अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ, उन्होंने 1928 में भारत के लिए एक संविधान तैयार किया। अतः युग्म 3 सही सुमेलित नहीं है

5. निम्नलिखित में से किसने कहा है कि ‘प्रस्तावना’ संविधान का पहचान पत्र है?
(a) के. एम. मुंशी

(b) एन. ए. पालकीवाला
(c) एम. हिदायतुल्ला
(d) सर अर्नेस्ट बार्कर

Show Answer/Hide

उत्तर – (B) 

व्याख्या – प्रस्तावना मौलिक राजनीतिक, नैतिक और धार्मिक मान्यताओं और दर्शन को समाहित करती है जो संविधान की नींव बनाते हैं। यह संविधान सभा के ऊंचे लक्ष्यों और आकांक्षाओं के साथ-साथ संविधान के निर्माणकर्ताओं की आशाओं और सपनों का प्रतीक है।

के. एम. मुन्सी (प्रारूप समिति के सदस्य) के अनुसार, प्रस्तावना ‘हमारे संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य की कुंडली’ है। प्रख्यात न्यायविद् और संवैधानिक विशेषज्ञ एन. ए. पालखीवाला ने प्रस्तावना को संविधान का पहचान पत्र कहा। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एम. हिदायतुल्लाह ने कहा कि प्रस्तावना हमारे संविधान की आत्मा है। एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी राजनीतिक वैज्ञानिक सर अर्नेस्ट बार्कर ने प्रस्तावना को संविधान का मुख्य नोट बताया। संविधान सभा के एक अन्य सदस्य पंडित ठाकुर दास भार्गव ने कहा कि प्रस्तावना संविधान की आत्मा है।

1 2 3 16
error: Content is protected !!