Gandhi Peace Prize 2018 Archives | TheExamPillar

Gandhi Peace Prize 2018

अंतर्राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार 2015 से 2018 (Gandhi Peace Prize 2015 to 2018)

/

भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार (International Gandhi Peace Prize) भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है। महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर वर्ष 1995 में सरकार ने इन वार्षिक पुरस्कारों की स्थापना की थी। पुरस्कार में एक करोड़ रुपये, प्रमाण-पत्र, अनुशंसा पत्र और पारंपरिक दस्तकारी/हथकरघा से बनी कलाकृति प्रदान की जाती है। यह वार्षिक पुरस्कार उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है, जिन्होंने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बदलावों को अहिंसा एवं अन्य गांधीवादी तरीकों द्वारा प्राप्त किया है। यह सभी राष्ट्रों, जातियों, लिंग के लोगों के लिए खुला है। 

2018 का गांधी शांति पुरस्कार

कुष्ठ रोगियों के लिए

भारत और विश्व भर में कुष्ठ मिटाने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जापान के योहेई ससाकावा को साल 2018 का गांधी शांति पुरस्कार दिया गया। वे विश्व स्वास्थ्य संगठन में कुष्ठ उन्मूलन के सद्भावना दूत हैं।

2017 का गांधी शांति पुरस्कार

आदिवासी बच्चों का ख्याल

साल 2017 के लिए यह सम्मान एकल अभियान ट्रस्ट को दिया गया है। इस ट्रस्ट को गरीब और आदिवासी बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम करने के लिए सम्मानित किया गया।

2016 का गांधी शांति पुरस्कार

भूखों को भोजन

देश भर के बच्चों को मध्याह्न भोजन कराने वाले ‘अक्षय पात्र फाउंडेशन’ और मैला ढोने वालों का जीवन सुधारने वाले ‘सुलभ इंटरनेशनल’ को संयुक्त रूप से साल 2016 का पुरस्कार दिया जाएगा।

2015 का गांधी शांति पुरस्कार

विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी

विवेकानंद केंद्र को ग्रामीण विकास और शिक्षा के क्षेत्र में उनके काम के लिए 2015 का गांधी शांति पुरस्कार दिया गया है। यह स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर आदारित एक आध्यात्मिक संगठन है।

गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं की सूची

क्र. सं.

वर्ष

नाम

विवरण

1.

1995

जूलियस नायरेरे तंजानिया के प्रथम राष्ट्रपति

2.

1996

ए टी अरियारत्ने सर्वोदय श्रमदान आंदोलन के संस्थापक

3.

1997

गेर्हार्ड फिशर कोढ़ एवं पोलियो पर शोध के लिए प्रसिद्ध

4.

1998

रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित

5.

1999

बाबा आम्टे समाज सेवक

6.

2000

नेल्सन मंडेला (सह-प्राप्तकर्ता)
ग्रामीण बैंक (सह-प्राप्तकर्ता)
दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति (भूतपूर्व)
मुहम्मद यूनुस द्वारा स्थापित

7.

2001

जॉन ह्यूम उत्तरी आयरिश राजनीतिज्ञ

8.

2002

भारतीय विद्या भवन भारतीय संस्कृति को समर्पित शैक्षिक ट्रस्ट

9.

2003

वैक्लेव हैवेल चेकोस्लोवाकिया के अंतिम और चेक गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति

10.

2004

कोरेट्टा स्कॉट किंग मार्टिन लूथर किंग की विधवा

11.

2005

डेस्मंड टूटू दक्षिण अफ़्रीका के क्लेरिक एवं सक्रिय

12.

2013

चंडीप्रसाद भट्ट पर्यावरणवादी और समाजिक कार्यकर्ता

13.

2014

इसरो भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन

14.

2015

विवेकानंद केंद्र ग्रामीण विकास और शिक्षा के क्षेत्र में

15.

2016

अक्षय पात्र फाउंडेशन
सुलभ इंटरनेशनल
 देश भर के बच्चों को मध्याह्न भोजन के लिए 
मैला ढोने वालों का जीवन सुधारने 

16.

2017

एकल अभियान ट्रस्ट आदिवासी बच्चों का ख्याल

17.

2018

योहेई ससाकावा (जापान) भारत और विश्व भर में कुष्ठ मिटाने के क्षेत्र में

 

Read Also …

 

error: Content is protected !!