Events of Medieval India Archives | TheExamPillar

Events of Medieval India

मध्यकालीन भारत के प्रमुख घटनाएं (Major Events of Medieval India)

मध्यकालीन भारत के प्रमुख घटनाएं
(Major Events of Medieval India)

770 – 810 : धर्मपाल, महान पाल शासक का काल, विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना

783 – 1036 : राजस्थान के वत्सराज द्वारा उत्तर भारत में गुजर – प्रतिहार वश की स्थापना तथा उनका शासन काल 

850 : विजय चोल द्वारा पांड्यों को पराजित कर तंजौर पर अधिकार 

860 : सुमात्रा (इंडोनेशिया) के राजा बलपुत्र द्वारा नालंदा में एक बौद्ध विहार की स्थापना 

915 – 927 : महान राष्ट्रकूट शासक इंद्र तृतीय; अरब यात्री अल-मसूदी का उसके दरबार में आगमन 

916 – 1203 : जेजाभुक्ति (बुंदेलखंड) के चंदेल; खजुराहो के मंदिरों का निर्माण 

940 – 967 : महान राष्ट्रकूट शासक कृष्ण तृतीय तथा उसके द्वारा चोलों की पराजय 

985 – 1014 : राजराज चोल का शासन काल; तंजौर के प्रसिद्ध शिव अथवा बृहदेश्वर मंदिर का निर्माण 

1001 : वैहिंद की लड़ाई तथा जयपाल (हिंदुशाही शासक) की महमूद गजनी द्वारा पराजय 

1001 – 1026 : भारत पर महमूद गजनी द्वारा सत्रह आक्रमण, अंतिम आक्रमण में सोमनाथ की लूटपाट 

1020 – 1030 : अलबेरूनी भारत में

1022 : गंगा की घाटी में चोल आक्रमण, उड़ीसा के सोमवंशों तथा बंगाल के पालों की पराजय 

1076 : कुलोत्तुंग प्रथम द्वारा वेंगी राज्य का चोल साम्राज्य में विलय 

1076 – 1435 : उड़ीसा के पूर्वी गंग शासक; अनंतवर्मन चोदगंग (संस्थापक) द्वारा भुवनेश्वर में लिंगराज तथा पुरी में जगन्नाथ मंदिरों का निर्माण; नरसिम्ह प्रथम (द्वितीय गंग शासक) द्वारा 1025 में कोणार्क में सूर्य मंदिर का निर्माण 

1106 – 1141 : होयसाल शासक विष्णुवर्धन का शासन काल; उसके द्वारा रामानुज का संरक्षण; हलेबिड में प्रसिद्ध होयसालेश्वर अथवा विष्णु मंदिर का निर्माण 

1118 – 1205 : बंगाल के सेन; विजयसेन (संस्थापक); लक्ष्मण सेन (अंतिम शासक) 

1175 : पंजाब पर मुहम्मद गौरी का अधिकार 

1178 : गुजरात के सोलंकी शासक मुलराज द्वितीय द्वारा मुहम्मद गौरी की पराजय 

1191 : तराइन की प्रथम लड़ाई तथा मुहम्मद गौरी पर पृथ्वीराज की विजय 

1192 : तराइन की दूसरी लड़ाई तथा पृथ्वीराज पर मुहम्मद गौरी की विजय 

1194 : चंद्रवार की लड़ाई तथा गौरी द्वारा कन्नौज के गहड़वाल शासक जयचन्द्र की पराजय तथा हत्या

1202 : बख्तियार खिलजी द्वारा बिहार एवं बंगाल पर अधिकार 

1206 : मुहम्मद गौरी की मृत्यु तथा कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा दिल्ली सल्तनत की स्थापना 

1206 – 1290 : दिल्ली सल्तनत के गुलाम शासक 

error: Content is protected !!