CTET January 2021 Answer Key - Page 2

CTET 31 Jan 2021 Paper I (Environmental Studies) Official Answer Key

CBSE conducted the CTET (Central Teacher Eligibility Test) Exam Paper 2020. This Paper held on 31st January 2021 Morning Shift. Here The CTET Paper – I, Part – III (Environmental Studies) in Hindi Language Solved Question Paper. CTET January 2021 Question Paper with Answer Key.

CTET (Central Teachers Eligibility Test)
Paper – I Primary Level (Class 1 to Class 5)

परीक्षा (Exam) – CTET Paper I Primary Level (Class I to V) 
भाग (Part) – Part – III पर्यावरण अध्ययन 
(Environmental Studies)
परीक्षा आयोजक (Organized) – CBSE 
कुल प्रश्न (Number of Question) – 30
Paper Set – L
परीक्षा तिथि (
Exam Date) – 31st January 2021

CTET Exam Paper I Jan 2021 Link
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – I (Child Development and Pedagogy) Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – II (Mathematics) Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – III (Environmental Studies) Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – IV Language I (English) Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – IV Language I (Hindi) Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – V Language II (Hindi) Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – V Language II (English) Click Here

CTET Exam January 2021 Paper – 1 (Primary Level)
Part – III Environmental Studies
(Official Answer Key)

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए :

61. अपनी कक्षा में पचास से अधिक छात्रों के साथ वाणी उन्हें एक ऐसी गतिविधि में जोड़ना चाहती है, जिसमें सीखने को बढ़ाने के लिए अधिकतम संख्या में इंद्रियां शामिल हों। निम्न में से कौन सा क्रियाकलाप उपरोक्त कार्य के लिए ठीक होगा ?
(1) नजदीक के स्थान के लिए क्षेत्र भ्रमण का आयोजन करना।
(2) कौशलों के प्रदर्शन के लिए समुदाय से संदर्भ व्यक्तियों को आमंत्रित करना।
(3) समूह चर्चा को प्रोत्साहित करना।
(3) उचित ए-वी साधन के लिए स्मार्ट कक्षा कक्ष का उपयोग करना।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

62. इकरा अपने शिक्षार्थियों को ईवीएस में समाचार पत्रों और पत्रिकाओं को पढ़ने के लिए क्यों प्रोत्साहित करती है ?
(1) ये शिक्षार्थियों को प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।
(2) ये मनोरंजक संसाधन उपलब्ध हैं।
(3) ये शिक्षार्थियों को उनके अपने संसार से जुड़ने में सहायता करते हैं।
(4) ये शिक्षार्थियों को स्वतंत्र बनाने में सहायता करते हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

63. पर्यावरण-अध्ययन में प्रश्न करने को एक युक्ति के रूप में उपयोग किया जाता है
(1) कक्षा-कक्ष में जिज्ञासा को बढ़ाने के लिए
(2) अनुशासन को बनाए रखने के लिए
(3) ध्यान खींचने के लिए
(4) नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए

Show Answer/Hide

Answer – (1)

64. आपका घर X पर स्थित है तथा आपका विद्यालय Y पर स्थित है। यद्यपि आपका विद्यालय ठीक सामने है परन्तु बीच में व्यस्त राजमार्ग होने के कारण आप सीधे नहीं जा सकते हैं। अतः पहले आप ठीक दक्षिण में 125 m दूर जाते हैं, फिर ठीक पूर्व में 100 m लम्या सुरंग पथ पार करते हैं और अन्त में आप ठीक उत्तर में 125 m दूरी पर Y पर अपने विद्यालय पहुंचते हैं। Y पर विद्यालय के सापेक्ष X पर आपका घर कहाँ स्थित है ?
(1) 125m ठीक उत्तर
(2) 125m ठीक दक्षिण
(3) 100 m ठीक पूर्व
(4) 100 m ठीक पश्चिम

Show Answer/Hide

Answer – (4)

65. नीचे दिये गये कौन से एक राज्य में तोरांग की अर्थ है – जंगल ?
(1) झाराखण्ड
(2) असम
(3) ओडिशा
(4) मिज़ोरम

Show Answer/Hide

Answer – (1)

66. कोई लड़का नागरकोइल से मड़गांव जाने के लिए 4 जून, 2020 को किसी रेलगाड़ी में सवार हुआ। यह रेलगाड़ी 22.30 बजे नागरकोइल से चली और 6 जून, 2020 को 04:30 बजे मड़गाँव पहुंची। यदि इस समय अंतराल में रेलगाड़ी ने 1145 km दूरी तय की, तो रेलगाड़ी की औसत चाल लगभग क्या थी ?
(1) 42.5 km/h
(2) 36.5 km/h
(3) 38.5 km/h
(4) 40.5 km/h

Show Answer/Hide

Answer – (3)

67. नीचे दिया गया कौन सा कथन मधुमक्खियों और छत्तों के विषय में सही नहीं है ?
(1) छत्ते में केवल कुछ नर मक्खियाँ होती हैं।
(2) प्रत्येक छत्ते में एक रानी मक्खी होती है जो अण्डे देती है।
(3) नर मक्खियाँ छत्तों के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होती हैं।
(4) छत्ते में बहुत सारी काम करने वाली मक्खियाँ होती हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

68. आज हम मिर्ची के बिना भोजन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं । इसे व्यापारी हमारे देश में लाए
(1) दक्षिणी अमरीका से
(2) अफगानिस्तान से
(2) इंग्लैण्ड से
(4) दक्षिणी अफ्रीका से

Show Answer/Hide

Answer – (4)

69. पौधों के लिए किए जाने वाले नीचे दिए गए कार्यों पर विचार कीजिए:
A. पौधे को सहारा देना।
B. रामस प्रदान करना।
C. भोजन संचित / भण्डारण करना।
D. पानी और खनिजों को अवशोषित करना।
इनमें से जड़ों के कार्य हैं:
(1) A, C और D
(2) केवल A और B
(3) केवल C और D
(4) B, C और D

Show Answer/Hide

Answer – (1)

70. निम्नलिखित में से कौन सा एक भारत का संघ शासित प्रदेश नहीं है ?
(1) चंडीगढ़
(2) लद्दाख
(3) जम्मू और कश्मीर
(4) मणिपुर

Show Answer/Hide

Answer – (4)

71. निम्नलिखित में से कौन से कच्चे तेल (पेट्रोलियम) के उत्पादक हैं ?
(1) बिहार और बॉम्बे हाई
(2) बॉम्बे हाई तथा पश्चिम बंगाल
(3) असम और ओडिशा
(4) गुजरात और तमिलनाडु

Show Answer/Hide

Answer – (4)

72. हमारे देश का संविधान निम्नलिखित में से किसके नेतृत्व में बनाया गया था ?
(1) सर्वपल्ली डॉ. राधा कृष्णनन
(2) मोहनदास करमचंद गांधी
(3) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(4) डॉ. भीम राव बाबा साहेब अम्बेडकर

Show Answer/Hide

Answer – (4)

73. पोचमपल्ली भारत के दक्षिणी राज्य का एक कस्या है जो सुन्दरता से डिज़ाइन की गयी चमकदार रंगों की पोचमपल्ली साड़ियों और विशेष प्रकार की बुनाई, जिसे भी पोचमपल्ली ही कहते हैं, के लिए प्रसिद्ध है। यह कस्बा अब किस राज्य का भाग है ?
(1) तमिलनाडु
(2) कर्नाटक
(3) केरल
(4) तेलंगाना

Show Answer/Hide

Answer – (4)

74. निम्नलिखित में से खाद्य पदार्थों के उस समूह को चुनिए जिसके प्रत्येक सदस्य में लौह तत्त्व प्रचुर मात्रा में होता है :
(1) बंदगोभी, आंवला, पालक
(2) गुड़, आँवला, टमाटर
(3) आंवला, पालक, गुड़
(4) आँवला, बंदगोभी, टमाटर

Show Answer/Hide

Answer – (3)

75. निम्नलिखित में से पक्षियों का वह समूह चुनिए जिसका प्रत्येक सदस्य हमारी तुलना में चार गुनी अधिक दूरी की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकने योग्य है:
(1) बाज़, चील, गिद्ध
(2) फ़ाख़ता, कौआ, मोर
(3) बाज़, कबूतर, तोता
(4) कौआ, चील, बुलबुल

Show Answer/Hide

Answer – (1)

CTET 31 Jan 2021 Paper I (Child Development and Pedagogy) Official Answer Key

CBSE conducted the CTET (Central Teacher Eligibility Test) Exam Paper 2020. This Paper held on 31st January 2021 Morning Shift. Here The CTET Paper – I, Part – I (Child Development and Pedagogy) in Hindi Language Solved Question Paper. CTET January 2021 Question Paper with Answer Key.

CTET (Central Teachers Eligibility Test)
Paper – I Primary Level (Class 1 to Class 5)

परीक्षा (Exam) – CTET Paper I Primary Level (Class I to V) 
भाग (Part) – Part – I बाल विकास और शिक्षा-शास्त्र (Child Development and Pedagogy)
परीक्षा आयोजक (Organized) – CBSE 
कुल प्रश्न (Number of Question) – 30
Paper Set – L
परीक्षा तिथि (
Exam Date) – 31st January 2021

CTET Exam Paper I Jan 2021 Link
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – I (Child Development and Pedagogy) Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – II (Mathematics) Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – III (Environmental Studies) Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – IV Language I (English) Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – IV Language I (Hindi) Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – V Language II (Hindi) Click Here
CTET 31 Jan 2021 Paper I – Part – V Language II (English) Click Here

CTET Exam January 2021 Paper – 1 (Primary Level)
Part – I Child Development and Pedagogy
(Official Answer Key)

 

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों (प्र. संख्या 1 से 30) के उत्तर देने के लिए सही सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए :

1. अधिगम के लिए निम्न में से कौन-सी धारणा उपयुक्त है ?
(1) प्रयासों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
(2) योग्यता सुधार्य है।
(3) योग्यता अटल है।
(4) असफलता अनियंत्रित है।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

2. निम्न में से कौन-सी परिपाटी, विद्यार्थियो म संकल्पनात्मक समझ में बढ़ोतरी करने में सहायक है ?
(1) अन्वेषण और संवाद
(2) प्रतिस्पर्धा आधारित प्रतिस्पर्धाएँ
(3) पाठ्य-पुस्तक-केंद्रित शिक्षाशास्त्र
(4) बारंबार परीक्षाएँ

Show Answer/Hide

Answer – (1)

3. बच्चों को सीखने में कठिनाई होती है, जब –
(1) विषय-वस्तु को बहुरूपों में प्रस्तुत किया गया हो।
(2) सूचना अलग-अलग टुकड़ों में प्रस्तुत की जाए।
(3) वो आंतरिक रूप से अभिप्रेरित हो।
(4) अधिगम सामाजिक संदर्भ में हो।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

4. अधिगम की सर्वोत्तम अवस्था कौन सी है ?
(1) कोई उत्तेजना नहीं, कोई भय नहीं
(2) उच्च उत्तेजना, उच्च भय
(3) निम्न उत्तेजना, उच्च भय
(4) संतुलित उत्तेजना, कोई भय नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (4)

5. अधिगम का संरचनात्मक विचार यह सुझाव देता है कि ज्ञान की संरचना में
(1) बच्चे पूर्ण रूप से पाठ्य-पुस्तकों पर निर्भर रहते हैं।
(2) बच्चों की कोई भूमिका नहीं होती।
(3) बच्चे पूर्ण रूप से वयस्कों पर निर्भर रहते
(4) बच्चे सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

6. एक कार्य के दौरान, सायना स्वयं से बात कर रही है कि वह कार्य पर किस प्रकार प्रगति कर सकती है । लेव वायगोत्स्की के भाषा और चिंतन/सोच के बारे में दिए गए विचारों के अनुसार, इस तरह का व्यक्तिगत वाक’ क्या दर्शाता है ?
(1) मनोवैज्ञानिक विकार
(2) संज्ञानात्मक अपरिपक्वता
(3) स्व: नियमन
(3) आत्म-केन्द्रिता

Show Answer/Hide

Answer – (3)

7. मूल्यांकन पद्धतियों का लक्ष्य होना चाहिए
(1) पुरस्कार-वितरण हेतु उच्च-अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की पहचान करना।
(2) विद्यार्थियों को नामांकित करना।
(3) योग्यता-आधारित समूहों में विद्यार्थियों को विभाजित करना।
(4) विद्यार्थियों की जरूरतों एवम् आवश्यकताओं की पहचान करना।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

8. बच्चों के विकास की व्यक्तिगत विभिन्नताओं को किस पर प्रतिरोपित किया जा सकता है ?
(1) आनुवंशिकता एवम् पर्यावरण की पारस्परिकता पर
(2) केवल आनुवंशिकता पर
(3) केवल पर्यावरण पर
(4) ना आनुवंशिकता पर ना पर्यावरण पर

Show Answer/Hide

Answer – (1)

9. एक खेल क्रिया के दौरान चोट लगने पर रोहन रोने लगा। यह देखकर उसके पिता ने कहा, “लड़कियों की तरह व्यवहार ना करो; लड़के रोते नहीं हैं।” पिता का यह कथन –
(1) लैंगिक रूढ़िवादिताओं को चुनौती देता
(2) लैंगिक रूढ़िवादिताओं को दर्शाता है।
(3) लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है।
(4) लैंगिक भेदभाव को कम करता है।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

10. एक प्रगतिशील कक्षा में
(1) विद्यार्थियों को उनके अकादमिक अंकों के आधार पर नामांकित करना चाहिए।
(2) अध्यापक को अटल पाठ्यक्रम का पालन करना चाहिए।
(3) विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा पर बल देना चाहिए।
(4) ज्ञान की संरचना के लिए प्रचुर मौके प्रदान करने चाहिए।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

11. एक गतिविधि के दौरान, छात्रों को संघर्ष करते देख, एक अध्यापिका बच्चों को संकेत और इशारे जैसे – ‘क्या, क्यों, कैसे’ प्रदान करने का फैसला लेती है । लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, अध्यापिका की यह योजना –
(1) अधिगम की प्रक्रिया में अर्थहीन होगी।
(2) बच्चों को अधिगम के लिए अनुत्प्रेरित/निष्प्रेरित करेगी।
(3) अधिगम के लिए पाड़/आधारभूत संरचना का काम करेगी।
(4) छात्रों में प्रत्याहार/निकास प्रवृत्तियाँ पैदा करेगी।

Show Answer/Hide

Answer – (3)

12. बच्चों के समाजीकरण के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही है ?
(1) परिवार एवम् जन-संचार दोनों समाजीकरण के द्वितीयक कारक हैं।
(2) विद्यालय समाजीकरण का एक द्वितीयक कारक है और परिवार समाजीकरण का एक प्राथमिक कारक है।
(3) विद्यालय समाजीकरण का एक प्राथमिक कारक है और समकक्षी समाजीकरण के द्वितीयक कारक हैं।
(4) समकक्षी समाजीकरण के प्राथमिक कारक हैं और परिवार समाजीकरण का एक द्वितीयक कारक है।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

13. बहु-बुद्धि का सिद्धांत जोर देता है कि –
(1) बुद्धिमत्ता में कोई व्यक्तिगत विभिन्नताएँ नहीं होती हैं।
(2) बुद्धि-लब्धि केवल वस्तुनिष्ठ परीक्षणों के द्वारा ही मापी जा सकती है।
(3) एक आयाम में बुद्धिमत्ता, अन्य सभी आयामों में बुद्धिमत्ता निर्धारित करती है ।
(4) बुद्धिमत्ता की विभिन्न दशाएँ हैं ।

Show Answer/Hide

Answer – (4)

14. लारेंस कोलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार, “किसी कार्य को इसीलिए करना, क्योंकि दूसरे इसे स्वीकृति देते हैं”, नैतिक विकास के ___ चरण को दर्शाता है।
(1) अमूर्त संक्रियात्मक
(2) प्रथा-पूर्व
(3) प्रथागत
(4) उत्तर-प्रथागत

Show Answer/Hide

Answer – (3)

15. विकास के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही है ?
(1) विकास बहुआयामी होता है।
(2) विकास की दर, सभी संस्कृतियों में सभा के लिए समान होती है।
(3) विकास केवल विद्यालय में होने वाले अधिगम से ही होता है।
(4) विकास केवल बाल्यावस्था के दौरान ही होता है।

Show Answer/Hide

Answer – (1)

error: Content is protected !!