दरभंगा जनपद का परिचय (Introduction of Darbhanga District) | TheExamPillar
Introduction of Darbhanga District

दरभंगा जनपद (Darbhanga District)

दरभंगा जनपद का परिचय (Introduction of Darbhanga District)

दरभंगा की स्थिति (Location of Darbhanga)

  • मुख्यालय (Headquarters) – दरभंगा
  • मंडल (Division) – दरभंगा
  • क्षेत्रफल (Area) – 2,279वर्ग किमी 
  • सीमा रेखा
    • पूर्व में – सहरसा 
    • पश्चिम में सीतामढ़ी एवं मुजफ्फरपुर
    • उत्तर में – मधुबनी 
    • दक्षिण में – समस्तीपुर 
  • राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) N.H.-105, N.H.-57
  • नदियाँ (Rivers) – कमला, बलन

दरभंगा की प्रशासनिक परिचय (Administrative Introduction of Darbhanga)

  • विधानसभा सीट (Assembly Seat) – 10 (केवटी, जाले, गौरा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, बहादुरपुर, कुशेश्ववर अस्थान एस सी, हायाघाट)
  • लोकसभा सीट (Lok Sabha Seat) – 3 (मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर)
  • तहसील / अंचल (Tehsil / Zone) –18 (सदर दरभंगा, बहादुरपुर, केवटी, सिंघवारा, जाले, मनीगाछी, तारडीह, बहेरी, हायाघाट, हनुमाननगर, बेनीपुर, अलीनगर, बिरौल, घनश्यामपुर, किरतपुर, गौराबौरम, कुशेश्वर स्थान, कुशेश्वर स्थान पूर्बी)
  • अनुमंडल (Subdivision) – 3 (सदर दरभंगा, बेनीपुर, बिरौल)
  • प्रखंड (Block) 18 (सदर दरभंगा, बहादुरपुर, केवटी, सिंघवारा, जाले, मनीगाछी, तारडीह, बहेरी, हायाघाट, हनुमाननगर, बेनीपुर, अलीनगर, बिरौल, घनश्यामपुर, किरतपुर, गौराबौरम, कुशेश्वर स्थान, कुशेश्वर स्थान पूर्बी)
  • कुल ग्राम (Total Village) 1277
  • कुल ग्राम पंचायत (Total Gram Panchayat)  375
  • नगर निगम (Municipal Corporation) 1 (दरभंगा)
  • नगर पालिका परिषद (Municipal Council) 1 (बेनीपुर)

दरभंगा की जनसंख्या (Population of Darbhanga)

  • कुल जनसंख्या (Total Population) –  39,37,385
    • पुरुष जनसंख्या (Male Population) – 20,59,949
    • महिला जनसंख्या (Female Population) – 18,77,436
  • शहरी जनसंख्या (Urban Population) – 3,83,328 (9.74 %)
  • ग्रामीण जनसंख्या (Rural Population) – 35,54,057 (90.26 %)
  • साक्षरता दर (Literacy Rate) –  56.56%
    • पुरुष साक्षरता (Male Literacy) – 66.83%
    • महिला साक्षरता (Female Literacy) – 45.24%
  • जनसंख्या घनत्व (Population Density) – 1,728
  • लिंगानुपात (Sex Ratio) – 911
  • जनसंख्या वृद्धि दर (Population Growth Rate) – 19.47%
  • धार्मिक जनसंख्या (Religious Population)
    • हिन्दू जनसंख्या – 30,42,729 (77.28 %)
    • मुस्लिम जनसंख्या – 8,81,476 (22.39 %)
    • ईसाई जनसंख्या – 3,534 (0.09 %)
    • सिख जनसंख्या –  832 (0.02 %)
    • बौद्ध जनसंख्या – 245 (0.01 %)
    • जैन जनसंख्या – 236 (0.01 %)

Population Source – census2011.co.in

दरभंगा के संस्थान व प्रमुख स्थान (Institution & Prime Location of Darbhanga)

  • शिक्षण संस्थान (Teaching Institute) – कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
  • धार्मिक स्थल (Religious Place) – कुशेश्वर स्थान, श्यामा मंदिर, शाही मस्जिद किलाघाट, चर्च स्थल, गुरुद्वारा
  • प्रसिद्ध स्थल (Famous Place) कुशेश्वर स्थान  पक्षी अभ्यारण्य, दरभंगा राज किला, अहिल्या स्थान
  • उद्योग (Industry) – पेपर मिल,  सुगर, हैंडलूम

Notes –

  • दरभंगा जिले का गठन 1 जनवरी 1875 को हुआ।
  • वर्तमान में यह जिला तीन अनुमंडलों अंतर्गत 18 प्रखंडो /अंचलों में बंटा हुआ है।
  • वैदिक स्रोतों के मुताबिक आर्यों की विदेह शाखा ने अग्नि के संरक्षण में सरस्वती तट से पूरब में सदानीरा (गंडक) की ओर कूच किया और विदेह राज्य की स्थापना की।
  • विदेह के राजा मिथि के नाम पर यह प्रदेश मिथिला कहलाने लगा।
  • 13वीं सदी में पश्चिम बंगाल के मुसलमान शासक हाजी शम्सुद्दीन इलियास के समय मिथिला एवं तिरहुत क्षेत्रों का बँटवारा हो गया।
  • दरभंगा शहर 16वीं सदी में दरभंगा राज की राजधानी थी।
  • 1845 इस्वी में ब्रिटिश सरकार ने दरभंगा सदर को अनुमंडल बनाया और 1864 ईस्वी में दरभंगा शहर नगर निकाय बन गया।
  • 1875 में स्वतंत्र जिला बनने तक यह तिरहुत के साथ था।
  • 1908 में तिरहुत के प्रमंडल बनने पर इसे पटना प्रमंडल से हटाकर तिरहुत में शामिल कर लिया गया।
  • स्वतंत्रता के पश्चात 1972 में दरभंगा को प्रमंडल का दर्जा देकर मधुबनी तथा समस्तीपुर को इसके अंतर्गत रखा गया।

 

Read Also :

Related Post ….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!