Database Concept

डेटाबेस की धारणाएँ (Database Concept)

November 15, 2018

एंटिटी-रिलेशनशिप मॉडल (Entity-Relationship Model)

एंटिटी-रिलेशनशिप मॉडल (E-R Mode) का प्रयोग डेटाबेस के सन्दर्भ में एंटिटीज (Entities) तथा उनके बीच के सम्बन्ध को ग्राफिकल (Graphical) रूप में प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। इसे एंटिटी-रिलेशनशिप डायग्राम (E-R Diagram) भी कहा जाता है। E-R मॉडल से सम्बन्धित पदों का विवरण निम्नलिखित है।

1. एंटिटी (Entity)

यह वास्तविक दुनिया की वस्तुओं को दर्शाती है। यह उन सभी वस्तुओं को सम्मिलित करती है जिनके बारे में डेटा एकत्रित किया जाना है, एंटिटीरिलेशनशिप डायग्राम मे इसे आयताकार बॉक्स के द्वारा दर्शाया जाता है। उदाहरण के लिए, Customer buys items, यहाँ पर Customer और items एंटिटी हैं।

2. एट्रिब्यूट्स (Attributes)

यह एक एंटिटी की विशेषताओं और गुणों का वर्णन करता है। सारणी में एट्रिब्यूट्स को फील्डों द्वारा दर्शाया जाता है। E-R डायग्राम में एट्रिब्यूट्स को दीर्घ वृत्ताकार बॉक्स में दर्शाया जाता है। उदाहरण के लिए, ItemID और Price एंटिटी ITEM के एट्रिब्यूट्स हो सकते हैं।

3. रिलेशनशिप (Relationship)

यह एंटिटिज के मध्य परस्पर सम्बन्धों को दर्शाता है। यह E-R डायग्राम में | डायमण्ड की आकृति वाले बॉक्स के द्वारा दर्शाया जाता है।

उदाहरण के लिए,

E-R Diagram

दिए गए चित्र में, Customer और Items एंटिटी है। यहाँ पर Name तथा Address, Customer के और Itemld तथा Price, Items के एट्रिब्यूट्स है, और Buys, customer तथा Items के बीच रिलेशनशिप को दर्शा रहा है।

एंटिटी सेट (Entity Set)

एक ही प्रकार की विशेषताओं या गुणों वाली एंटिटीज के सेट को एंटिटी सेट कहते हैं। उदाहरण के लिए, Students डेटाबेस में उपस्थित सभी Students एंटिटीज का एक एंटिटी सेट है। एंटिटी सेट दो प्रकार के होते हैं।

  1. स्ट्रॉन्ग एंटिटी सेट (Strong Entity Set) ऐसा एंटिटी सेट, जिसमें प्राइमरी की फील्ड होता है, स्ट्रॉन्ग एंटिटी सेट कहलाता है।
  2. वीक एंटिटी सेट (Weak Entity Set) ऐसा एंटिटी सेट, जिसमें प्राइमरी की बनाने के लिए पर्याप्त नहीं होते हैं, वीक एंटिटी सेट कहलाता है।

Read Also …..

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop