Daily MCQs – 02 June 2025 (Monday)

Daily MCQs – 02 June 2025 (Monday)

विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए व्यापक तथा त्रुटि रहित ज्ञान की आधारभूत भूमिका होती है। अभ्यर्थियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखे हुए The ExamPillar आपके लिए Daily MCQs प्रोग्राम लेकर आया है।  इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को राज्य लोकसेवा आयोगों और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे।

Daily MCQs – 02 June 2025 (Monday)

1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा बिर्च ग्लेशियर किस देश में स्थित है?
(a) ऑस्ट्रिया
(b) स्विट्जरलैंड
(c) नॉर्वे
(d) जर्मनी

Show Answer/Hide

Answer – (B)

  • बिर्च ग्लेशियर उत्तरी स्विट्जरलैंड की लोत्सचेन्टल घाटी में स्थित है ।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन ग्लेशियर के टूटने की मुख्य वजह है।
    • बढ़ते वैश्विक तापमान के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं और पहाड़ों की ढलानों को एक साथ बांधे रखने वाली बर्फीली भूमि (पर्माफ्रॉस्ट) भी पिघल रही है।

 

2. 74वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसने ग्रामीण स्थानीय स्वशासन को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया।
2. इस संशोधन द्वारा संविधान में 12वीं अनुसूची को जोड़ा गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

Answer – (B)

  • भारत के संविधान में 74वें संशोधन ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत किया। इस अधिनियम ने नगर पालिकाओं को संवैधानिक दर्जा दिया। अतः, कथन A गलत है
  • 12वीं अनुसूची को 1992 के 74वें संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया था। अतः, कथन B सही है

 

3. सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) 1958 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसके तहत, राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश के किसी क्षेत्र या पूरे राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश को अशांत घोषित किया जा सकता है।
2. यह सशस्त्र बलों को बिना वारंट के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकते हैं या किसी भी परिसर की तलाशी लेने की शक्ति देता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

Show Answer/Hide

Answer – (C)

  • कथन 1 सही है:अशांत क्षेत्र: AFSPA अधिनियम, 1958 की धारा 3 के तहत किसी क्षेत्र को ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया जाता है। जब किसी राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश के क्षेत्र या पूरे राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है कि नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सशस्त्र बलों का उपयोग आवश्यक हो जाता है, तब उस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश के क्षेत्र या पूरे राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश को ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया जाता है।
    • किसी क्षेत्र को ‘अशांत क्षेत्र’ राज्य के राज्यपाल/ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक या केंद्र सरकार द्वारा घोषित किया जाता है।
  • कथन 2 सही है: सशस्त्र बल बिना वारंट के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकते हैं या किसी भी परिसर की तलाशी ले सकते हैं।

 

4. गंगा डॉल्फिन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?
(a) यह केवल भारत में पाई जाती है।
(b) यह शिकार का पता लगाने के लिए अल्ट्रासोनिक ध्वनि उत्सर्जित करती हैं।
(c) इसे ‘भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव’ घोषित किया गया है।
(d) बिहार का विक्रमशिला डॉल्फिन अभयारण्य भारत का एकमात्र डॉल्फिन-अभयारण्य है।

Show Answer/Hide

Answer – (A)

  • गंगा डॉल्फिन भारत में गंगा-ब्रह्मपुत्र-बराक नदियों में तथा भारत, नेपाल और बांग्लादेश में पाई जाती है। इसलिए, विकल्प (a) सही नहीं है।
  • यह शिकार का पता लगाने के लिए अल्ट्रासोनिक ध्वनि उत्सर्जित करती हैं।
  • इसे ‘भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव’ घोषित किया गया है।
  • संरक्षण स्थिति:
    • IUCN रेड लिस्ट: एंडेंजर्ड;
    • CITES: परिशिष्ट-I में सूचीबद्ध;
    • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972: अनुसूची-1 में सूचीबद्ध।

 

5. ‘सोलोमन द्वीप’ कहां अवस्थित है?
(a) अटलांटिक महासागर
(b) आर्कटिक महासागर
(c) हिंद महासागर
(d) प्रशांत महासागर

Show Answer/Hide

Answer – (D)

  • प्रशांत महासागर के सोलोमन द्वीप के पास दुनिया का सबसे बड़ा कोरल पाया गया है।
  • सोलोमन द्वीप पहाड़ी द्वीपों और निचले प्रवाल एटॉल का बिखरा हुआ द्वीप समूह है। यह शॉर्टलैंड्स द्वीप से सांता क्रूज़ द्वीप तक दक्षिण-पूर्व दिशा में फैला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!