CDS Answer Key

CDS II Exam 2017 – General Knowledge Exam Paper

February 12, 2019

61. स्वास्थ्यकर भोजन लेने वाले एक स्वस्थ मनुष्य का मूत्र जब फर्श पर गिरता है, तो इससे होने वाली दुर्गन्ध मुख्यत: निम्नलिखित में से किसके जीवन्न्विक अपघटन के कारण होती है?
A. यूरिया का सल्फर डाइऑक्साइड में
B. शर्करा का कार्बन डाइऑक्साइड में
C. लिपिड का मेथैन में
D. यूरिया का अमोनिया में

Show Answer/Hide

Answer – (D)

62. समुद्री जल का विलवणीकरण, उत्क्रमित परासरण के प्रयोग द्वारा किया जाता है। विलयन पर प्रयुक्त दाब होता है।
A. परासरणी दाब से अधिक
B. परासरणी दाब से कम
C. परासरणी दाब के बराबर
D. वायुमंडलीय दाब के बराबर

Show Answer/Hide

Answer – (A)

63. निम्नलिखित में से किस बहुलक में ग्लुकोज एकक नहीं होते हैं?
A. ग्लाइकोजन
B. स्टार्च
C. सेलुलोज
D. रबर

Show Answer/Hide

Answer – (D)

64. ताजे घावों के लिए आयोडीन का टिंक्चर एक प्रतिरोध है। यह तात्विक आयोडिन का एक तनु विलयन है, जिसमें नहीं होता है।
A. जल
B. ऐसीटोन
C. एल्कोहाल
D. पोटैशियम आयोडाइड

Show Answer/Hide

Answer – (B)

65. भारत के संविधान में गारंटीट मूल अधिकार निलंबित किए जा सकते हैं, केवल
A. राष्ट्रीय आपात उद्घोषणा द्वारा
B. संसद द्वारा पारित अधिनियम द्वारा
C. भारत के संविधान में संशोधन द्वारा
D. उचतम न्यायालय के न्यायिक निर्णयों द्वारा

Show Answer/Hide

Answer – (A)

66. 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन अधिनियम के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. इससे, सभी राज्यों के लिए यह के अधिदेशात्मक हो जाता है कि वे शासन की तीन-स्तरीय प्रणाली (व्यवस्था) को स्थापित करें
2. प्रतिनिधि पाँच वर्ष के लिए प्रत्यक्ष निर्वाचित होने चाहिए
3. सभी पंचायतों में सभी स्तरों पर कुल सीटों की एक-तिहाई सीटों का महिलाओं के लिए अनिवार्य आरक्षण होना चाहिए नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. 1, 2 और 3
D. केवल 3

Show Answer/Hide

Answer – (C)

67. निम्नलिखित विधेयकों में से किसे/किन्हें पारित करने के लिए संसद के दोनों सदनों के बीच गतिरोध को सुलझाने हेतु संसद की एक संयुक्त बैठक की सहायता ली जाती है?
1. धन विधेयक
2. संविधानिक संशोधन विधेयक
3. साधारण विधेयक
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3

D. 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (C)

68. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. राज्य की नीति के निदेशक तत्व, भारत में सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए हैं।
2. भारत के संविधान के भाग III में प्रतिष्ठापित मूल अधिकार आमतौर पर यथोचित निर्बधनों के अधीन हैं।
3. धर्मनिरपेक्षता, किसी भी देश के संविधान की मूल विशेषताओं में से एक है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (D)

69. भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। यह निर्वाचक मंडल निम्नलिखित में से किनके निर्वाचित सदस्यों से मिलकर बना होता है?
1. संसद के दोनों सदन
2. राज्यों की विधान सभा
3. राज्यों की विधान परिषद
4. NCT दिली तथा पुदुचेरी की विधान सभा
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. केवल 1 और 2
B. 1, 2 और 3
C. 1, 2 और 4
D. 3 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (C)

70. भारत के संविधान के उपबंधों के अधीन अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. सरकारी शिक्षा संस्थानों में उनके दाखिले के संबंध में राज्य एक विशेष उपबंध बना सकता है।
2. राज्य द्वारा सहायता प्राप्त निजी शिक्षा संस्थानों में उनके दाखिले के संबंध में राज्य एक विशेष उपबंध बना सकता है।
3. राज्य द्वारा सहायता नहीं प्राप्त करने वाले निजी शिक्षा संस्थानों में उनके दाखिले के संबंध में राज्य एक विशेष उपबंध बना सकता है।
4. अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थानों में उनके दाखिले के संबंध में राज्य एक विशेष उपबंध बना सकता है, जैसा कि अनुच्छेद 30 में वर्णित है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3 और 4
C. 1, 2 और 3
D. 1, 2, 3 केवल 4

Show Answer/Hide

Answer – (C)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop