उत्तराखंड लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित की जानेवाली आगामी परीक्षाओं (UKPSC Lower PCS और Upper PCS) को मध्यनजर रखते हुए Exam Pillar आपके लिए Daily Lower PCS MCQs प्रोग्राम लेकर आया है। इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को उत्तराखंड लोकसेवा आयोग के परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे।
Daily UKPSC Lower/Upper PCS MCQs : भारत का भूगोल एवं जनांकिकी (Geography and Demographics of India)
07 January, 2025 (Tuesday)
1. भारत अवस्थित (Located) है-
(a) आक्षांश 8°4’ दक्षिण से 37°6’ उत्तर तथा देशांतर 68°7’ पश्चिम से 97°25’ पूर्व के मध्य
(b) अक्षांश 8°4’ उत्तर से 37°6’ दक्षिण तथा देशांतर 68°7’ पूर्व से 97°25’ पश्चिम के मध्य
(c) अक्षांश 8°4’ उत्तर से 37°6’ उत्तर तथा देशांतर 68°7’ पूर्व से 97°25’ पूर्व के मध्य
(d) आक्षांश 8°4’ दक्षिण से 37°6’ दक्षिण तथा देशांतर 65°7’ पश्चिम से 97°25’ पश्चिम के मध्य
व्याख्या – भारत की आकृति चतुष्कोणीय है। यह विषुवतरेखा के उत्तर में 8°4’ से 37°6’ उत्तरी अक्षांशों तथा 65°7’ से 97°25’ पूर्वी देशांतरों के मध्य उत्तरी-पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है। कर्क रेखा 23°30’ उत्तरी देश के लगभग मध्य से गुजरती है। देश का उत्तर-दक्षिण विस्तार 3,214 किमी. तथा पूर्व-पश्चिम विस्तार 2,933 किमी. है। इसकी स्थलीय सीमा 15,200 किमी. तथा कुल तटीय सीमा 7516.6 किमी. लम्बी है। इसका क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व में सातवें स्थान पर है।Show Answer/Hide
2. किस राज्य में ओसत समुद्र तल के संदर्भ में न्यूनतम ऊँचाई वाला विन्दु स्थित है?
(a) केरल
(b) गुजरात
(c) पश्चिम बंगाल
(d) महाराष्ट्र
व्याख्या – केरल का कुडाना भारत का न्यूनतम ऊंचाई वाला क्षेत्र है। यह क्षेत्र समुद्रतल से नीचे अपने खेती के तरीकों के लिए प्रसिद्ध है। इस क्षेत्र को केरल का ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है।Show Answer/Hide
3. निम्न स्थानों में से किसे सूर्य की अनुलम्बित किरणें कभी नहीं प्राप्त होंगी?
(a) मुम्बई को
(b) चेन्नई को
(c) श्रीनगर को
(d) तिरुवनंतपुरम को
व्याख्या – 23½° उत्तरी अक्षांश अर्थात कर्क रेखा तथा 23½° दक्षिणी अक्षांश अर्थात् मकर रेखा के मध्य सूर्य की सीधी किरणे प्राप्त होती हैं। अतः विकल्प में दिए गए श्रीनगर को सूर्य की अनुलस्थित किरणें कभी भी प्राप्त नहीं होगी।Show Answer/Hide
4. भारत में कन्याकुमारी की अवस्थिति है।
(a) भूमध्य रेखा के दक्षिण में
(b) कर्क रेखा के उत्तर में
(c) मकर रेखा के दक्षिण में
(d) भूमध्य रेखा के उत्तर में
व्याख्या – भारत में कन्याकुमारी की अवस्थिति भूमध्य रेखा से उत्तर में है तमिलनाडु राज्य में अवस्थित कन्याकुमारी भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिन्दु है।Show Answer/Hide
5. 9° चैनल अवस्थित है –
(a) कवरत्ती तथा मिनीकाम के बीच
(b) अमीनटीवी तथा कवरत्ती के बीच
(c) कारनिकोबार तथा ग्रेट निकोबार के बीच
(d) अंडमान तथा निकोबार द्वीपों के बीच
व्याख्या – नाइन डिग्री चैनल मिनीकाय एवं कवरत्ती के बीच स्थित है। प्रमुख चैनलों की इस प्रकार है-Show Answer/Hide
लघु अंडमान और कार निकोबार – 10° चैनल
मिनीकाय – लक्षद्वीप – 9° चैनल
मालद्विप – मिनीकाय – 8° चैनल
भारत – श्रीलंका – मनार की खाड़ी
6. भारत का सुदुरस्थ दक्षिणी बिन्दु है-
(a) कन्याकुमारी
(b) इन्दिरा प्वाइंट
(c) रामेश्वरम्
(d) प्वाइंट कालीसर
व्याख्या – भारत का सुदूर दक्षिणी बिन्दु अहंमान-निकोबार द्वीप समूह के बड़ा निकोबार द्वीप में स्थित ‘इंदिरा प्वाइं’ है, जिसे ‘पिग्मेलियन प्वाइंट’ अथवा ‘पारसन प्वाइंट’ की भी संज्ञा दी जाती है। भारत के मुख्य भूमि का दक्षिणतम् बिन्दु 8°4’ उत्तरी अक्षांश पर स्थित ‘कन्याकुमारी’ या ‘केप केमोरित’ है भारत का सबसे उत्तरी बिन्दु जम्मू-कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश में 37°6’ उत्तरी अक्षांश पर स्थित ‘इंदिरा कॉल’ है। देश का सुदूर पश्चिमी विन्दु गुजरात राज्य के ‘गोरमाता’ या ‘गुहार मोती’ है जबकि पूर्वोत्तर बिन्दु अरुणाचल प्रदेश में स्थित ‘किविशु’ है।Show Answer/Hide
7. भारत के प्रादेशिक जल क्षेत्र का विस्तार हैं-
(a) तट से 3 समुद्री मील तक
(b) तट से 6 समुद्री मील तक
(c) तट से 12 समुद्री मील तक
(d) तट से 24 समुद्री मील तक
व्याख्या – भारत का प्रादेशिक जल क्षेत्र का विस्तार भारत के समुद्री तट से 12 नॉटिकल मील की दूरी तक स्थित है। इस क्षेत्र के उपयोग का भारत को सम्पूर्ण अधिकार प्राप्त है। अविच्छिन मंडल या संलग्न क्षेत्र की दूरी आधार रेखा से 24 समुद्री मील (1 समुद्री मील= 1.8 किमी.) तक है। इस क्षेत्र में भारत को साफ- सफाई, सीमा शुल्क की वसूली और वित्तीय अधिकार प्राप्त है।Show Answer/Hide
8. निम्नलिखित राज्यों में से कोन एक राज्य तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा है?
(a) मिजोरम
(b) त्रिपुरा
(c) मेघालय
(d) पश्चिम बंगाल
व्याख्या – त्रिपुरा राज्य तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा हुआ है। इसके अतिरिक्त यह भारतीय राज्य असम व मिजोरम से भी जुड़ा है। 21 जनवरी 1972 को इसे मणिपुर व मेघालय के साथ पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।Show Answer/Hide
9. भारत के निम्न राज्यों में से कौन देश के सभी चारों भौतिक प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करता है-
(a) ओडिशा
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) पश्चिम बंगाल
(d) कर्नाटक
व्याख्या – पश्चिम बंगाल राज्य में पर्वत प्रदेश, (दार्जिलिंग जिला), मैदानी प्रदेश (निचला गंगा मैदान), प्रायद्वीप क्षेत्र (वर्धमान जिला) तथा तटीय मैदान वाला प्रदेश (कोलकाता तथा गंगासागर) सभी चारों भौतिक प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करता है।Show Answer/Hide
10. यदि अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय का समय प्रातः 5:00 बजे है, तो सौराष्ट्र में सूर्योदय का सम्भावित समय क्या होगा ?
(a) 5.30 a.m.
(b) 6.00 a.m.
(c) 6.30 a.m.
(d) 7.00 a.m.
व्याख्या – यदि अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय का समय 5.00 बजे प्रातःकाल है, तो सौराष्ट्र में सूर्योदय का समय 7.00 बजे ही होगा क्योंकि गुजरात एवं अरुणाचल प्रदेश के मध्य लगभग 30° देशान्तर रेखा का अन्तर है ।Show Answer/Hide
1° देशान्तर = 4 मिनट
30° देशान्तर = 30 × 4 मिनट = 120 मिनट = 2 घंटा
ज्ञातव्य है कि भारतीय मानक समय 82°30’ पूर्वी देशांतर से लिया जाता है। मानक रेखा से पूर्व की तरफ जाने पर समय में 1° प्रति देशांतर 4 मिनट बढ़ता है तथा मानक रेखा से पश्चिम जाने पर 1° प्रति देशांतर 4 मिनट समय घटता है ।