उत्तराखंड लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित की जानेवाली आगामी परीक्षाओं (UKPSC Lower PCS और Upper PCS) को मध्यनजर रखते हुए Exam Pillar आपके लिए Daily Lower PCS MCQs प्रोग्राम लेकर आया है। इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को उत्तराखंड लोकसेवा आयोग के परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे।
Daily UKPSC Lower/Upper PCS MCQs : भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian History and Indian National Movement)
06 January, 2025 (Monday)
1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मृदभांड प्रतिरूप नहीं है?
(A) OCP
(B) NBP
(C) CCE
(D) BRW
व्याख्या – मिट्टी के बर्तन (मृदभांड) सांस्कृतिक विकास के अध्ययन और अतीत के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत में मृदभांड निर्माण नवपाषाण काल से लेकर वर्तमान में भी हो में रहा है। मृदभांड चार प्रकार के पाए गए हैं- गैरिक मृदभांड (OCP), काले और लाल मृदभांड (BRW), चित्रित धूसर मृदभांड (PGW ) और उत्तरी काले पॉलिश वाले मृदभांड (NBPW)।Show Answer/Hide
2. निम्नलिखित में से किसके द्वारा ‘सुरकोटडा’ नामक हड़प्पा संस्कृति के स्थल की खोज की गई थी ?
(A) बी. बी. लाल
(B) एस. आर. राव
(C) वाई. डी. शर्मा
(D) जगतपति जोशी
व्याख्या – सुरकोटडा गुजरात के कच्छ जिले में स्थित एक हड़प्पा सांस्कृतिक स्थल है। इस स्थल की खोज जगतपति जोशी द्वारा 1964 ई. में की गई थी। यहाँ से घोड़े की हड्डियाँ प्राप्त हुई हैं।Show Answer/Hide
3. प्राचीन भारतीय मृद्भांड के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?
(A) उत्तरी कृष्ण ओपयुक्त मृद्भांड (NBPW) उस प्रकार के मृद्भांड को निर्दिष्ट करता है, जो 600 ईसा पूर्व के भारत के पुरातत्त्व स्थलों से मिलते हैं।
(B) चित्रित धूसर मृद्भांड (PGW) उस प्रकार के मद्भांड को निर्दिष्ट करता है, जो संगम काल के आसपास दक्षिण भारत के बड़े भू-भाग में मिलते हैं।
(C) गैरिक मृद्भांड (OCP) स्थल केवल दक्षिण भारत में अवस्थित है।
(D) कृष्ण-एवं-लाल मृद्भांड (BRW) नवपाषाण स्थलों पर कभी नहीं मिलते हैं।
व्याख्या – उत्तरी कृष्ण ओपयुक्त मृद्भांड छठी शताब्दी ई. पू. अथवा बुद्ध काल के विशिष्ट मृद्भाण्ड हैं। जिन्हें सामान्यतः उत्तरी कृष्ण मार्जित अथवा काले पालिश के बर्तन कहा जाता है। इन मृद्भांडों से द्वितीय नगरीकरण के प्रारम्भ की सूचना मिलती है। Show Answer/Hide
4. ईस्ट इण्डिया कम्पनी को सबसे पहले किसने सामान्य सीमा शुल्क के बदले तीन हजार रुपया सालाना अदा करने की छूट दी थी ?
(A) सम्राट जहांगीर ने
(B) राजकुमार शुजा ने
(C) सम्राट फर्रुखसियर ने
(D) राजकुमार अली गौहर ने
व्याख्या – मुगल बादशाह शाहजहाँ के द्वितीय पुत्र राजकुमार शाहशुजा (1616 – 1661) द्वारा सर्वप्रथम ईस्ट इण्डिया कम्पनी को व्यापार करने के लिए रियायत (छूट) प्रदान की गई थी।Show Answer/Hide
5. निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारत में डेनिश लोगों ने अपनी बस्ती बसाई ?
(A) चिनसुरा
(B) माहे
(C) कराईकल
(D) ट्रांक्यूबर
व्याख्या – भारत में डेनिश कम्पनी ने त्रँकोबार (तमिलनाडु) में बस्ती बसाई। इसके बाद बंगाल के सेरामपुर में फैक्ट्री स्थापित की। डेनिश कम्पनी ने अंतत: समस्त भारतीय कम्पनी को अंग्रेजों को बेच दिया ।Show Answer/Hide
6. दक्षिण भारत में कहाँ बिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1639 में व्यापार चौकी (ट्रेडिंग पोस्ट) का निर्माण किया था?
(A) कुङ्गलोर
(B) मद्रासपट्टनम (मद्रासपटम)
(C) कालाहस्ती
(D) कारवार
व्याख्या – दक्षिण भारत में मद्रासपट्टनम् में ईस्ट कम्पनी ने 1639 ई. में व्यापार चौकी का निर्माण किया था । अंग्रेजों ने दक्षिण में अपनी पहली फैक्ट्री मसूलीपट्टनम् में वर्ष 1611 में स्थापित की । 1668 ई. में ईस्ट इंडिया कम्पनी ने पुर्तगाल से बम्बई का द्वीप प्राप्त किया।Show Answer/Hide
7. निम्नलिखित में से कौन – सा / कौन-से कथन सही है/हैं?
1. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना के बाद डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई।
2. वास्कोडिगामा वर्ष 1498 में कालीकट पहुँचा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
व्याख्या – वर्ष 1498 में पुर्तगाली यात्री वास्कोडिगामा भारत के कालीकट बन्दरगाह पहुँचा । ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना वर्ष 1599 में तथा डच ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना वर्ष 1602 में हुई। फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना वर्ष 1664 में हुई थी।Show Answer/Hide
8. वास्को डा गामा के सम्बन्ध में कौन- सा/से कथन सही है/हैं?
(i) वास्को डी गामा की 1498 में भारत यात्रा के समय कालिकट का शासक जामोरिन (सामुधिरी) था।
(ii) प्रथम यात्रा में वास्को डी गामा लगभग एक साल तक भारत में रहा।
(iii) वास्को डा गामा ने पुनः 1501 में भारत की यात्रा की।
(A) (i), (ii) और (iii)
(B) (i) और (ii)
(C) (i) और (iii)
(D) केवल (i)
व्याख्या – वास्कोडिगामा 20 मई, 1498 ई. को भारत के कालीकट पहुँचा। इस समय कालीकट का शासक जमोरिन था । कालीकट में तीन महीने रहने के बाद वास्कोडिगामा पुर्तगाल लौट गया था। वास्कोडिगामा वर्ष 1502 में पुनः भारत आया। वर्ष 1503 में पुर्तगालियों ने कोचीन में पहली फैक्ट्री स्थापित की तथा वर्ष 1505 में कन्नूर में दूसरी फैक्टरी स्थापित की। वास्कोडिगामा भारत में कुल तीन बार आया। तीसरी बार 5 सितम्बर, 1524 ई. को पुर्तगाली वायसराय के रूप में आया था दिसम्बर, 1524 ई. में कोचीन में इसकी मृत्यु हो गयी।Show Answer/Hide
9. महाभाष्य किस विषय की पुस्तक हे ?
(A) दर्शन – शास्त्र
(B) व्याकरण
(C) काव्य
(D) खगोल-शास्त्र
व्याख्या – वेदांगों के अन्तर्गत व्याकरण की सर्वप्रथम पुस्तक पाणिनी की ‘अष्टाध्यायी’ पर ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी में पतंजलि ने ‘महाभाष्य’ नामक व्याकरण का टीका ग्रन्थ लिखा था ।Show Answer/Hide
10. सब से पूर्व जानी जाने वाली स्मृति –
(A) वसिष्ठ
(B) मनु
(C) याज्ञवल्क्य
(D) बौद्धयान
व्याख्या – सबसे प्राचीन स्मृति मनुस्मृति मानी जाती है। इसकी रचना शुंगकाल (ईसा पूर्व द्वितीय शती) के लगभग हुई थी। मनु स्मृति पर तीन टीकायें लिखी गईं कुल्लुक की ‘मन्वर्थमुक्तावली’, मेधातिथि का ‘मनुभाष्य’ तथा गोविन्द राज की ‘मनुटीका’। मनुस्मृति मुख्यतया समाज व्यवस्था से संबंधित है।Show Answer/Hide