उत्तराखंड लोकसेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जानेवाली आगामी परीक्षाओं (UKPSC/ UKSSSC) को मध्यनजर रखते हुए Exam Pillar आपके लिए Daily MCQs प्रोग्राम लेकर आया है। इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को उत्तराखंड लोकसेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे।
Daily UKPSC / UKSSSC MCQs : उत्तराखंड (Uttarakhand)
05 January, 2026
| Read This UKPSC / UKSSSC Daily MCQ – (Uttarakhand) in English Language |
Q1. पौरव काल में लेखक वर्ग का प्रमुख कौन था?
(A) प्रतिहार
(B) दिविरकोट
(C) भौक्तिक
(D) जमनपति
Show Answer/Hide
Explanation: दिविरकोट लेखक वर्ग का प्रधान था। प्रतिहार महाअंगरक्षक, भौक्तिक प्रान्त अधिकारी और जमनपति पैदल सेना के प्रमुख थे।
Q2. पौरव प्रशासन में प्रान्त अधिकारी को क्या कहा जाता था?
(A) दूतक
(B) भौक्तिक
(C) भागिक
(D) कटुक
Show Answer/Hide
Explanation: भौक्तिक प्रान्त अधिकारी के पद का नाम था। दूतक दूत, भागिक भूमि कर अधिकारी और कटुक गुप्तचर थे।
Q3. पौरव प्रशासन में प्रधान रसोइया का पद कौन था?
(A) सूपकारपति
(B) महासत्रपति
(C) प्रतिहार
(D) जमनपति
Show Answer/Hide
Explanation: पौरव प्रशासन में प्रधान रसोइया का पद सूपकारपति था। महासत्रपति उत्सव अधिकारी, प्रतिहार महाअंगरक्षक और जमनपति पैदल सेना का प्रमुख थे।
Q4. स्त्रुघ्न राज्य कान्यकुब्ज राज्य के किस भाग से बना था?
(A) पहला भाग
(B) दूसरा भाग
(C) तीसरा भाग
(D) चौथा भाग
Show Answer/Hide
Explanation: कान्यकुब्ज राज्य विभाजित होने पर स्त्रुघ्न राज्य उसका दूसरा भाग बन गया। पहले भाग का नाम ब्रह्मपुर था और तीसरा भाग गोविषाण। इस प्रकार स्त्रुघ्न राज्य कान्यकुब्ज का दूसरा भाग था।
Q5. चीनी यात्री के अनुसार स्त्रुघ्न राज्य की पूर्वी सीमा और उत्तर की सीमा क्या थी?
(A) पूर्व में यमुना, उत्तर में हिमालय
(B) पूर्व में गंगा, उत्तर में हिमालय
(C) पूर्व में करनाली, उत्तर में गंगा
(D) पूर्व में गंगा, उत्तर में यमुना
Show Answer/Hide
Explanation: चीनी यात्री के अनुसार स्त्रुघ्न राज्य की पूर्वी सीमा गंगा नदी थी और उत्तर में हिमालय था। राज्य के मध्य से यमुना नदी बहती थी। अन्य विकल्प नदी और सीमा की स्थिति में असंगत हैं।
| Read Also : |
|---|
