UKPSC APS Mains Exam Paper I (GS) - 14 March 2026 (Answer Key)

UKPSC APS Mains Exam Paper I (GS) – 14 March 2026 (Answer Key)

March 15, 2026

31. आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, वर्ष 2022-23 में भारत की कितनी प्रतिशत जनसंख्या के पास राशन कार्ड की सुविधा थी ?
(a) 84 प्रतिशत
(b) 74 प्रतिशत
(c) 68 प्रतिशत
(d) 95 प्रतिशत

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: NFHS और आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, भारत में लगभग 74% परिवारों के पास राशन कार्ड की सुविधा है, जो खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करती है।

32. यदि
3 A B
    × 7
_______
2 A 1 B
________
तो B – A है:
(a) 3
(b) 2
(c) 1
(d) 0

Show Answer/Hide

Answer – (c)
व्याख्या:
1. इकाई अंक देखें: B × 7 का इकाई अंक B होना चाहिए। यह तभी संभव है जब B = 5 (5 × 7 = 35, इकाई अंक 5)।
2. अब संख्या 3 A 5 × 7 = 2 A 1 5  है।
3. 7 × 5 = 35 (हासिल 3)।
4. 7 × A + 3 का इकाई अंक 1 होना चाहिए। यदि A = 4 रखें, तो 7 × 4 + 3 = 31 (इकाई अंक 1, हासिल 3)।
5. जाँच: 3 4 5 × 7 = 2 4 1 5  (सही है)।
यहाँ A=4, B=5।
6. B – A = 5 – 4 = 1

33. कप्तानों और सैनिकों सहित 1200 लोगों का एक समूह रेलगाड़ी में यात्रा कर रहा है । प्रत्येक 15 सैनिकों पर एक कप्तान है। समूह में कमानों की संख्या है :
(a) 85
(b) 80
(c) 75
(d) 70

Show Answer/Hide

Answer – (c)
व्याख्या: प्रत्येक 15 सैनिकों पर 1 कप्तान है, यानी एक यूनिट में 15 + 1 = 16 लोग हैं।
कुल कप्तानों की संख्या = 1200/16 = 75।

34. 21 व्यक्तियों की एक पंक्ति में जब एक व्यक्ति को दाईं ओर चार स्थान खिसकाया जाता है, तो वह बाएँ छोर से 12वाँ व्यक्ति बन जाता है। पंक्ति के दाएँ छोर से उसका पूर्व स्थान क्या था ?
(a) 14वाँ
(b) 13वाँ
(c) 12वाँ
(d) 10वाँ

Show Answer/Hide

Answer – (a)
व्याख्या:
1. दाईं ओर 4 स्थान खिसकने के बाद वह बाएँ से 12वें स्थान पर है।
2. इसका मतलब खिसकने से पहले वह बाएँ से 12 – 4 = 8 वें स्थान पर था।
3. दाएँ छोर से स्थान निकालने का सूत्र: (कुल संख्या – बाएँ से स्थान) + 1।
4. दाएँ छोर से स्थान = (21 – 8) + 1 = 13 + 1 = 14वाँ

35. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, भारत के ऊर्जा तथा जलवायु क्षेत्र के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत ने गैर – जीवाश्म ईंधन स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन की 50 प्रतिशत की स्थापित क्षमता के लक्ष्य को पार कर लिया है।
2. भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन वैश्विक स्तर से कम है ।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 तथा 2 दोनों
(d) न तो 1 और न 2

Show Answer/Hide

Answer – (b)
व्याख्या: भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन वैश्विक औसत से बहुत कम है (कथन 2 सही)। हालाँकि, भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन से 40% क्षमता का लक्ष्य समय से पहले पा लिया है, लेकिन 50% का लक्ष्य 2030 के लिए निर्धारित है, जिसे अभी पार नहीं किया गया है।

36. नीचे दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर दिये गये विकल्पों में से कौन सी संख्या आयेगी ?
12, 6, 6, 9, ?, 45, 135
(a) 32
(b) 28
(c) 24
(d) 18

Show Answer/Hide

Answer – (d)
12 × 0.5 = 6
6 × 1 = 6
6 × 1.5 = 9
9 × 2 = 18
18 × 2.5 = 45
45 × 3 = 135

37. निम्नलिखित तीन अंकीय संख्याओं पर विचार कीजिये :
574, 658, 821, 945, 256
यदि प्रत्येक संख्या के प्रथम एवं अन्तिम अंक को कम कर दिया जाये तो इस प्रकार प्राप्त संख्याओं में से कितनी संख्याएँ हैं जो मध्य अंक से विभाजित होंगी ?
(a) चार
(b) तीन
(c) दो
(d) एक

Show Answer/Hide

Answer – (c)

38. निम्नलिखित योगफल पर विचार कीजिए:
* + 1 *+ *2 + 3* + *4 = 20*
उपरोक्त योगफल में * का मान है :
(a) 7
(b) 8
(c) 5
(d) 6

Show Answer/Hide

Answer – (*)

39 नीचे दी हुई आकृतियों में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर दिये विकल्पों में से कौन सी संख्या उपयुक्त होगी ?
UKPSC APS Mains 2026
(a) 20
(b) 26
(c) 27
(d) 22

Show Answer/Hide

Answer – (d)
√4 + √16 + √9 + √64 = 2 + 4 +3 +8 = 17
√36 + √4 + √16 + √1 = 6 + 2 + 4 +1 = 13
√25 + √36 + √4 + √81 = 5 + 6 + 2 + 9 = 22

40. नीचे पाँसे की दो स्थितियाँ दिखाई गई हैं। यदि 5 वाली सतह ऊपर है, तो सबसे नीचे वाली सतह पर संख्या है :
UKPSC APS Mains 2026
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4

Show Answer/Hide

Answer – (b)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop