RPSC College Lecturer Exam 2021 Archives | TheExamPillar

RPSC College Lecturer Exam 2021

RPSC College Lecturer Exam 22 Sep 2021 Paper III (General Studies of Rajasthan) Answer Key

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित (RPSC – Rajasthan Public Service Commission), द्वारा आयोजित RPSC College Lecturer (Assistant Professor) की परीक्षा 22 सितम्बर, 2021 को आयोजित की गई थी, इस RPSC College Lecturer (Assistant Professor) परीक्षा का राजस्थान के सामान्य अध्ययन (General Studies of Rajasthan) के प्रश्नपत्र उत्तर कुंजी के साथ यहाँ पर उपलब्ध है – 

RPSC (Rajasthan Public Service Commission) Conduct The RPSC College Lecturer (Assistant Professor) Exam 2021 held on 22 September 2021. This RPSC College Lecturer (Assistant Professor) Exam Paper III – General Studies of Rajasthan Paper with Answer Key Available Here. 

पोस्ट (Post) :- RPSC College Lecturer (Assistant Professor) Exam 2021
विषय (Subject) : – Paper III – सामान्य अध्धयन राजस्थान के सामान्य अध्ययन (General Studies of Rajasthan)

परीक्षा आयोजक (Organizer) :- RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) 
परीक्षा तिथि (Exam Date) :- 22 September 2021 
कुल प्रश्न (Number of Questions) :- 100

RPSC College Lecturer (Assistant Professor) Exam 2021
Paper III – General Studies of Rajasthan
(Answer Key)

1. निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है ?
(1) तालाबशाही – धौलपुर
(2) बन्ध बरेठा – भरतपुर
(3) गढ़ीसर – जोधपुर
(4) गलता – जयपुर

Show Answer/Hide

Answer – (3)

2. राजस्थान के निम्नलिखित में से कौन से जिले 50 सेमी समवर्षा रेखा के पश्चिम में अवस्थित हैं ?
नीचे दिये गये कूटों में से सही उत्तर चुनिये :
A. दौसा
B. चुरू
C. हनुमानगढ़
D. भीलवाड़ा
(1) B एवं D
(2) A, B एवं
(3) B एवं C
(4) A, C एवं D

Show Answer/Hide

Answer – (3)

3. निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं हैं ?
(2) कामनाथ – सिरोही
(2) जारगा – उदयपुर
(3) रघुनाथगढ़ – सीकर
(4) कुम्भलगढ़ – राजसमंद

Show Answer/Hide

Answer – (3)

4. निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है ?
.   नदी     –    उद्गम स्थल
(1) बाणगंगा – खमनौर पहाड़ियाँ
(2) साबी – सेवर पहाड़ियाँ
(3) सोम – बीछामेड़ा
(4) कान्तली – खण्डेला पहाड़ियाँ

Show Answer/Hide

Answer – (1)

5. राजस्थान का एकमात्र जिला जहाँ पाइराहत भण्डार है:
(1) दौसा
(2) भीलवाड़ा
(3) सीकर
(4) राजसमन्द

Show Answer/Hide

Answer – (3)

6. राजस्थान में जेट्रोफा आधारित बायो-डीज़ल पायलट प्लांट अवस्थित है –
(1) बिट्ठलदेव, बाँसवाड़ा
(2) झामरकोटड़ा, उदयपुर
(3) बेरी, अजमेर
(4) कोलायत, बीकानेर

Show Answer/Hide

Answer – (2)

7. निम्नलिखित जिला समूह में से किसमें सालार या साल (बोसवालिया सेराता) के वन पाये जाते
(1) कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़
(2) सवाई माधोपुर, बूंदी, धौलपुर, करौली
(3) अलवर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, सिरोही
(4) टोंक, जयपुर, दौसा, सीकर

Show Answer/Hide

Answer – (3)

8. राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र सतही जल द्वारा मृदा-अपरदन से सर्वाधिक प्रभावित है ?
(1) चम्बल प्रदेश
(2) गोडवाड़ प्रदेश
(3) मारवाड़ प्रदेश
(4) शेखावाटी प्रदेश

Show Answer/Hide

Answer – (1)

9. राजस्थान में 2001 से 2011 में ग्रामीण एवं नगरीय जनसंख्या का दशकीय परिवर्तन प्रतिशत है :
. ग्रामीण – नगरीय
(1) 19.1 – 30.8
(2) 19.0 – 29.0
(3) 20.8 – 21.8
(4) 18.8 – 27.4

Show Answer/Hide

Answer – (2)

10. किस जिले में रोटू संरक्षित क्षेत्र स्थित है ?
(1) बीकानेर
(2) नागौर
(3) जोधपुर
(4) झुन्झुनू

Show Answer/Hide

Answer – (2)

11. निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है ?
.    नस्ल – पशु
(1) भैंस – महसाना
(2) ऊँट – नाचना
(3) बकरी – नाली
(4) भेड़ – खेरी

Show Answer/Hide

Answer – (3)

12. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान का जिला ग्रामीण लिंगानुपात 1000 से अधिक है।
(1) अजमेर
(2) झुन्झुनु
(3) भीलवाड़ा
(4) पाली

Show Answer/Hide

Answer – (4)

13. भीखा-भाई सागवाड़ा नहर राजस्थान में निम्न में से किस नदी पर बनाई गई है ?
(1) घग्गर
(2) यमुना
(3) माही
(4) बनास

Show Answer/Hide

Answer – (3)

14. निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है ?
.    उद्योग – अवस्थिति
(1) सीमेन्ट – मोड़क
(2) स्टेट वूलन मिल – चुरू
(3) सूती वस्त्र – ब्यावर
(4) पानी के मीटर – जयपुर

Show Answer/Hide

Answer – (2)

15. जवाहर सागर वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान के मुख्यत: कौन से जिले में अवस्थित है ?
(1) सवाई माधोपुर
(2) चित्तौड़गढ़
(3) झालावाड़
(4) बारां

Show Answer/Hide

Answer – (2)

16. मक्का राजस्थान के मुख्यतः कौन से भाग में उत्पादित किया जाता है?
(1) दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र
(2) उत्तरी क्षेत्र
(3) दक्षिण एवं दक्षिण पूर्वी क्षेत्र
(4) उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र

Show Answer/Hide

Answer – (3)

17. रंगाई एवं छपाई उद्योग के कारण निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन सा जिला जल प्रदूषण से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है ?
(1) दौसा
(2) पाली
(3) झालावाड़
(4) जैसलमेर

Show Answer/Hide

Answer – (1)

18. निम्नांकित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है ?
(1) अनुच्छेद 154 – राज्यपाल की कार्यपालिका शक्ति
(2) अनुच्छेद 153 – राज्यपाल का पद
(3) अनुच्छेद 155 – राज्यपाल को पद से हटाया जाना
(4) अनुच्छेद 156 – राज्यपाल की पदावधि

Show Answer/Hide

Answer – (3)

19. राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन सा जिला मूंगफली उत्पादन में अग्रणी है ?
(1) जैसलमेर
(2) बीकानेर
(3) जोधपुर
(4) चुरू

Show Answer/Hide

Answer – (2)

20. राजस्थान में किस वर्ष में अकाल/सूखा से प्रभावित गाँवों की संख्या अधिकतम थी?
(1) 2009-10
(2) 1991-92
(3) 2015-16
(4) 2002-03

Show Answer/Hide

Answer – (1)

error: Content is protected !!