RPSC Assistant Professor Paper III Exam 2024 Archives | TheExamPillar

RPSC Assistant Professor Paper III Exam 2024

RPSC Assistant Professor Exam Paper III – 07 January 2024 (Answer Key)

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित (RPSC – Rajasthan Public Service Commission), द्वारा आयोजित RPSC Assistant Professor (सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण) भर्ती की परीक्षा 07 जनवरी, 2024 को आयोजित की गई थी, इस RPSC Assistant Professor (सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण) की परीक्षा का Paper III (General Studies of Rajasthan) के प्रश्नपत्र उत्तर कुंजी के साथ यहाँ पर उपलब्ध है – 

RPSC (Rajasthan Public Service Commission) Conduct The RPSC Assistant Professor Exam 2024 held on 07 January, 2024. This RPSC Assistant Professor Exam Paper – III (General Studies of Rajasthan) with Answer Key Available Here. 

पोस्ट (Post) RPSC Assistant Professor Exam 2023
विषय (Subject) 
General Studies of Rajasthan
परीक्षा आयोजक (Organizer) 
RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) 
परीक्षा तिथि (Exam Date) 
07 January, 2024
कुल प्रश्न (Number of Questions) 
100

RPSC Assistant Professor Exam 2023
Paper III (General Studies of Rajasthan)
(Answer Key)

1. वार्षिक प्रशासनिक प्रतिवेदन 2022-23 के अनुसार निम्नलिखित में से किस जिले में 2019 से 2021 तक वन क्षेत्र में 30% से अधिक की नकारात्मक वृद्धि दर दर्ज की गई?
(1) अजमेर

(2) करौली
(3) जालौर
(4) बीकानेर
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (3)

2. निम्नलिखित में से किन जिलों के समूह को उनकी औसत वार्षिक वर्षा के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है?
(1) बाड़मेर, बूँदी, सीकर
(2) जोधपुर, राजसमन्द, उदयपुर
(3) जयपुर, चुरू, अजमेर
(4) जोधपुर, उदयपुर, राजसमन्द
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (2)

3. हाड़ौती प्रदेश में प्रधान प्रकार की मृदा है:
(1) एण्टी सॉइल्स
(2) इनसेप्टी सॉइल्स
(3) वर्टी सॉइल्स
(4) अल्फी सॉइल्स
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (3)

4. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

सूची-I (खनिज)  सूची-II (खानें / भण्डार)
i. टंग्स्टन  a. आसींद
ii. एस्बेस्टॉस  b. नाना कराब
iii. फेल्सपार  c. रेवासा
iv. मैग्नीज़  d. लोहरवाड़ा

कूट:-
.  i ii iii iv

(1) b a d c
(2) c b d a
(3) b d a c
(4) a b d c
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (3)

5. निम्नलिखित में से किस झील का क्षेत्रफल संकुचित हो रहा है?
(1) बालसमन्द का
(2) तालछापर का
(3) बजाज सागर का
(4) भूपाल सागर का
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (1)

6. लिग्नाइट पर आधारित ताप विद्युत संयंत्र स्थित हैं?
(1) कवाई तथा दानपुर
(2) छाबड़ा तथा सूरतगढ़
(3) गिराल तथा बाँसवाड़ा
(4) गुढ़ा गाँव तथा गिराल
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (4)

7. 2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान के कौनसे जिलों के युग्म में अनुसूचित जनजाति का उनकी कुल जनसंख्या में न्यूनतम प्रतिशत है?
(1) हनुमानगढ़, चुरू
(2) गंगानगर, नागौर
(3) बीकानेर, नागौर
(4) बीकानेर, चुरू
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (3)

8. जनगणना 2011 के अनुसार, निम्नलिखित जिलों के लिंगानुपात के आधार पर सही अवरोही क्रम का चयन कीजिए:
(1) टोंक, दौसा, अलवर, पाली
(2) पाली, टोंक, दौसा, अलवर
(3) अलवर, पाली, टोंक दौसा
(4) दौसा, अलवर, पाली, टोंक
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (2)

9. निम्नलिखित में से कौनसा वन्यजीव अभयारण्य एक से अधिक जिलों में स्थित है?
(1) रामसागर वन विहार
(2) टॉडगढ़-रावली
(3) फुलवाड़ी-की-नाल
(4) भैंसरोडगढ़
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (2)

10. राजकिरण और आर. डी. 57 किस फसल की उन्नत किस्में हैं?
(1) जौ
(2) चना
(3) बाजरा
(4) मक्का
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (1)

11. निम्न में से राजस्थान के किस जिले में सोने के भण्डार पाये गये हैं?
(1) झालावाड़
(2) अजमेर
(3) सिरोही
(4) बाँसवाड़ा
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (4)

12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) चम्बल परियोजना मध्य प्रदेश तथा राजस्थान का संयुक्त उद्यम है।
(B) गाँधी सागर बाँध का निर्माण प्रथम चरण में हुआ।
(C) जवाहर सागर बाँध का निर्माण द्वितीय चरण में हुआ।
कूट:-
(1) केवल (A) तथा (B) सही हैं।
(2) केवल (B) तथा (C) सही हैं।
(3) केवल (A) तथा (C) सही हैं।
(4) (A), (B) तथा (C) सही हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (1)

13. सूची-I को सूची -II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

सूची-I (सीमेण्ट उद्योग)  सूची II (स्थान)
A. जे. के. सीमेण्ट  i. मोडक
B. बिरला सीमेण्ट  ii. पिण्डवाड़ा
C. बिनानी सीमेण्ट  iii. चितौड़गढ़
D. नीर श्री सीमेण्ट  iv. निम्बाहेडा

कूट:
.   A B C D

(1) iv ii i iii
(2) iv ii ii i
(3) iii i iv ii
(4) i ii iii iv
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (2)

14. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

सूची-I (नस्ल)  सूची – II (पशु)
i. सूरती  a. बकरी
ii. मगरा  b. भेड़
iii. बरबरी  c. गोवंश
iv. मालवी  d. भैंस

कूट:-
.  i ii iii iv

(1) c b a d
(2) d b a c
(3) d b c a
(4) b d a c
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (2)

15. राजस्थान सरकार ने जलवायु परिवर्तन नीति की शुरुआत की-
(1) 2010
(2) 2021
(3) 2018
(4) 2023
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (4)

16. लूनी नदी में जल प्रदूषण का मुख्य कारण है-
(1) उर्वरक उद्योग
(2) सीमेण्ट उद्योग इकाइयाँ
(3) वस्त्रों की रंगाई और छपाई इकाइयाँ
(4) रसायन उद्योग
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (3)

17. निम्नांकित वाक्यों पर विचार कीजिए:
I. राजस्थान में पहला राष्ट्रपति शासन 13.03.1967 से 26.04.1967 तक लागू रहा।
II. यह राष्ट्रपति शासन संविधान के अनुच्छेद 352 के अंतर्गत राजस्थान में राजनीतिक अस्थिरता के कारण लगाया गया।
III. मार्च, 1967 में राज्यपाल हुकुमसिंह ने राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए राष्ट्रपति को सलाह भेजी।
सही उत्तर का चयन कीजिए:
(1) केवल II सही है।
(2) केवल I सही है।
(3) केवल III सही है।
(4) केवल I तथा II सही हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (2)

18. कुलाधिपति द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए निम्न में से किस राज्य पोषित विश्वविद्यालय को ‘सर्वोत्तम विश्वविद्यालय कुलाधिपति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?
(1) वर्द्धमान महावीर कोटा खुला विश्वविद्यालय, कोटा
(2) एम. डी. एस. विश्वविद्यालय, अजमेर
(3) मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर
(4) महाराणा प्रताप कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, उदयपुर
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (4)

19. राजस्थान में मरुस्थलीकरण का कौनसा कारण नहीं है?
(1) नहरी सिंचाई
(2) भूमि उपयोग परिवर्तन
(3) अतिचारण
(4) बालू एवं बालूका स्तूपों का का एकत्र होना
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (1)

20. निम्नांकित में से कौनसा कथन गलत है?
(1) कमला बेनीवाल राजस्थान की पहली महिला मंत्री थी।
(2) 91वें संवैधानिक संशोधन के बाद, राजस्थान के मंत्रीपरिषद में कुल महिला मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित सात से कम नहीं होगी।
(3) 91वें संवैधानिक संशोधन के बाद, राजस्थान के मंत्रीपरिषद में कुल मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित बारह से कम नहीं होगी।

(4) 91 वें संवैधानिक संशोधन के बाद, राजस्थान के मंत्रीपरिषद में कुल मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित तीस से अधिक नहीं होगी।
(5) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (2)

error: Content is protected !!