Nobel Prize 2020 List Archives | TheExamPillar

Nobel Prize 2020 List

नोबेल पुरस्कार 2020 (The Nobel Prize 2020)

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) 2020 के पुरस्कारों का ऐलान 05 अक्टूबर, 2020 से हो गया है, सर्वप्रथम चिकित्सा के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान किया जाता है। उसके बाद क्रमशः भौतिक, रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के पुरस्कारों का ऐलान किया जात है। 

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize)

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize), नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की याद में दिया जाता है। स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने साल 1895 में अपनी वसीयत में इन पुरस्कार की स्थापना की थी, इस वसीयत में नोबेल ने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष रसायन, साहिय, शांति, भौतिकी और साइकोलॉजी (मेडिसीन) के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। पहली बार अल्फ्रेड नोबेल की याद में 1968 से इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में भी नोबेल पुरस्कार दिए जाने लगे।

  • द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences) भौतिक, रसायन और अर्थशास्त्र विषयों के लिए पुरस्कार प्रदान करती है।
  • द नोबेल असेंबली (The Nobel Assemblies) चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करती है।
  • द स्वीडिश अकादमी (The Swedish Academy) लिटरेचर के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करती है।
  • शांति के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार एकमात्र ऐसा है जो स्वीडिश ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा नहीं चुना जाता। नॉर्वे नोबेल कमेटी (Norway Nobel Committee) इसका फ़ैसला करती है।

नोबेल पुरस्कार के लिए बनी समिति और चयनकर्ता हर साल अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा करते हैं और पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसंबर को किया जाता है। इसमें विजेता को एक गोल्ड मेडल, डिप्लोमा और उस साल नोबेल फाउंडेशन की कमाई के आधार पर तय की गई एक राशि विजेता को दी जाती है।

 

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2020
(The Nobel Prize in Physiology or Medicine 2020)

नाम (Name) हार्वे जे आल्टर, चार्ल्स एम राइस और माइकल हफटन
योगदान (Contribution) हेपेटाइटिस सी वायरस (Hepatitis C Virus) की खोज के लिए

घोषणा (Announcement) — 05 अक्टूबर, 2020
पुरस्कार दिया गया (Prize Given) — द नोबेल असेंबली (The Nobel Assemblies)

The Nobel Prize in Physiology or Medicine 2020Image Source – www.nobelprize.org

  • हार्वे जेम्स अल्‍टर (Harvey James Alter)हार्वे जे आल्टर का जन्म 12 सितम्बर 1935 को न्यूयार्क, अमेरिका में हुआ था।
  • चार्ल्‍स मोएन राइस (Charles Moen Rice) — चार्ल्‍स मोएन राइस का जन्म 25 अगस्त 1952 को कैलिफोर्निया, अमेरिका में हुआ था।
  • माइकल ह्यूटन (Michael Houghton) — माइकल ह्यूटन एक ब्रिटिश मूल के कनाडाई वैज्ञानिक है, उनका जन्म 1949 को ग्रेट ब्रिटेन में हुआ था।

भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2020
(The Nobel Prize in Physics 2020)

नाम (Name) रोजर पेनरोज, रेनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया घेज
योगदान (Contribution) ब्लैक होल से संबंधित खोज के लिए रोजर पेनरोज को, रेनहर्ड और एंड्रिया को सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज के लिए।
घोषणा (Announcement) — 06 अक्टूबर, 2020

पुरस्कार दिया गया (Prize Given) — द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences) 

The Nobel Prize in Chemistry 2020Image Source – www.nobelprize.org

  • रोजर पेनरोज (Roger Penrose) — रोजर पेनरोज का जन्म 08 अगस्त 1931 को कोलचेस्टर, ब्रिटेन में हुआ था। रोजर पेनरोज को यह पुरस्कार इस खोज के लिए दिया गया है कि ब्लैक होल का गठन सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत का एक मजबूत पूर्वानुमान है। 
  • रेनहार्ड गेंजेल (Reinhard Genzel) — रेनहार्ड गेंजेल का जन्म 24 मार्च 1952 को जर्मनी में हुआ था। रेनहर्ड गेंजेल और एंड्रिया घेज ने दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीनों का उपयोग करते हुए हमारी आकाशगंगा मिल्की वे के केंद्र में इंटरस्टेलर गैस और धूल के विशाल बादलों के पार देखने के तरीकों का विकास किया। 
  • एंड्रिया घेज (Andrea Ghez) — एंड्रिया घेज का जन्म 16 जून 1965 को न्यूयॉर्क, अमेरिका में हुआ था।

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2020
(The Nobel Prize in Chemistry 2020)

नाम (Name) एमैनुएल चारपेंटियर और जेनिफर ए. डॉडना
योगदान (Contribution) ‘जीनोम एडिटिंग’ की एक पद्धति विकसित के लिए

घोषणा (Announcement) — 07 अक्टूबर, 2020
पुरस्कार दिया गया (Prize Given) — द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences)

The Nobel Prize in Chemistry 2020Image Source – www.nobelprize.org

  • एमैनुएल चारपेंटियर (Emmanuelle Charpentier) एमैनुएल चारपेंटियर का जन्म 19 फरवरी 1964 को वाशिंगटन, डीसी, अमेरिका में हुआ था।  
  • जेनिफर ए. डॉडना (Jennifer A. Doudna) जेनिफर ए. डॉडना का जन्म 11 दिसंबर 1968 फ्रांस में हुआ था।

 

साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2020
(The Nobel Prize in Literature 2020)

नाम (Name) लुईस ग्लूक (Louise Glück)
योगदान (Contribution) लुईस को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज (unmistakable poetic voice) के लिए यह सम्मान दिया है

घोषणा (Announcement) — 10 अक्टूबर, 2019
पुरस्कार दिया गया (Prize Given) — द स्वीडिश अकादमी (The Swedish Academy)

The Nobel Prize in Literature 2020
Image Source – www.nobelprize.org

  • लुईस ग्लूक (Louise Glück) – लुईस ग्लूक का जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था। लुईस येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। साल 1968 में लुइस की पहली किताब फर्स्टबोर्न प्रकाशित हुई थी। इसके बाद से वे अमेरिका की जानी-मानी समकालीन साहित्यकार बन गईं। लुइस की कविताओं के 12 संग्रह और निबंध प्रकाशित हो चुके हैं। इसके साथ ही लुइस कविताओं में साफगोई के लिए भी जानी जाती हैं।

शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2020
(The Nobel Prize in Peace 2020)

नाम (Name) वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (World Food Programme)
योगदान (Contribution) कोरोना वायरस संकट काल के वक्त दुनिया में बड़े पैमाने पर जरूरतमंदों को खाना खिलाने और मदद करने के लिए

घोषणा (Announcement) — 09 अक्टूबर, 2020
पुरस्कार दिया गया (Prize Given) — नॉर्वे नोबेल कमेटी (Norway Nobel Committee)

The Nobel Prize in Peace 2020Image Source – www.nobelprize.org

  • वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) — विश्‍व खाद्य कार्यक्रम भुखमरी मिटाने और खाद्य सुरक्षा पर केन्द्रित संयुक्‍त राष्‍ट्र एजेंसी है। विश्‍व भर में आपातस्थितियों में इसका काम यह देखना है कि जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचे। विशेषकर गृह युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं में। विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है जो भूख के खिलाफ जंग लड़ता है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। 2019 में WFP ने 88 देशों में करीब 100 मिलियन लोगों को सहायता प्रदान की।

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2020
(The Nobel Prize in Economic Sciences 2020)

नाम (Name) रॉबर्ट विल्सन और पॉल मिलग्रोम
योगदान (Contribution) नीलामी सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी स्वरूप के आविष्कार के लिए

घोषणा (Announcement) — 12 अक्टूबर, 2020
पुरस्कार दिया गया (Prize Given) — द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences)

The Nobel Prize in Economic Sciences 2020Image Source – www.nobelprize.org

  • रॉबर्ट विल्सन (Robert Wilson) —  रॉबर्ट विल्सन का जन्म 16 मई 1934 में नेब्रास्का, अमेरिका में हुआ था।
  • पॉल मिलग्रोम (Paul Milgrom) —  पॉल मिलग्रोम का जन्म 20 अप्रैल, 1948 में मिशिगन, अमेरिका में हुआ था।

 

Read Also :

Read more related posts

 

error: Content is protected !!