Kannauj District in Uttar Pradesh Archives | TheExamPillar

Kannauj District in Uttar Pradesh

कन्नौज जनपद (Kannauj District)

कन्नौज जनपद का परिचय (Introduction of Kannauj District)

कन्नौज की स्थिति (Location of Kannauj)

  • मुख्यालय – कन्नौज
  • पुराना नाम व उपनाम – इत्र नगरी, खुशबुऔ का शहर, कान्यकुब्ज, नगरमहोदय श्री
  • मंडल – कानपूर 
  • क्षेत्रफल – 2,093 वर्ग किमी०
  • सीमा रेखा
    • पूर्व में – हरदोई, उन्नाव
    • पश्चिम में मैनपुरी
    • उत्तर में – फर्रुखाबाद, हरदोई
    • दक्षिण में इटावा, औरैया, कानपूर देहात
  • राष्ट्रीय राजमार्ग NH091A,NH0091 
  • नदियाँ –   गंगा, काली, रामगंगा,  ईशन
  • परियोजनाएँ – निचली गंगा नहर 

कन्नौज की प्रशासनिक परिचय (Administrative Introduction of Kannauj)

  • विधानसभा क्षेत्र –3 (कन्नौज, छिबरामऊ, तिर्वा) 
  • लोकसभा सीट – 1 (कन्नौज) 
  • तहसील – 3 (कन्नौज, छिबरामऊ, तिर्वा)
  • विकासखंड (ब्लाक)  –8 (उमर्दा,कन्नौज, गुगरापुर, छिबरामऊ, तालग्राम, जलालाबाद, सौरिख, हसेरन)
  • कुल ग्राम 752  
  • कुल ग्राम पंचायत – 504 
  • नगर पालिका परिषद –3 (कन्नौज, गुरसहायगंज, छिबरामऊ)
  • नगर पंचायत – 5 (तालग्राम, तिर्वागंज, समधन, सिकंदरपुर, सौरिख)

कन्नौज की जनसंख्या (Population of Kannauj)

  • जनसंख्या – 16,56,616
    • पुरुष जनसंख्या – 8,81,776
    • महिला जनसंख्या – 7,74,840
  • शहरी जनसंख्या – 2,80,841 (16.95%)
  • ग्रामीण जनसंख्या – 13,75,775 (83.05%)
  • साक्षरता दर – 72.70%
    • पुरुष साक्षरता – 80.91%
    • महिला साक्षरता – 63.33%
  • जनसंख्या घनत्व – 792
  • लिंगानुपात – 879
  • जनसंख्या वृद्धि दर – 19.27%
  • हिन्दू जनसंख्या – 13,75,788 (83.05%)
  • मुस्लिम जनसंख्या – 2,73,967 (16.54%)

Population Source – census2011.co.in

कन्नौज के संस्थान व प्रमुख स्थान (Institution & Prime Location of Kannauj)

  • धार्मिक स्थान – अन्नपूर्णा मन्दिर, गौरी शंकर मन्दिर
  • प्रसिद्ध स्थल म्युसियम
  • उद्योग – सुगंधित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग (आलू)
  • अभयारण्य – लाख बहोसि

Notes –

  • कन्नौज भारत की सबसे प्राचीन जगहों में से एक है जिसमें समृद्ध पुरातात्विक और सांस्कृतिक विरासत है, इस स्थान का प्राचीन नाम कन्याकुज्जा या महोधी है (बाल्मीकि रामायण, महाभारत और पुराण के अनुसार) बाद में कन्याकुज्जा को कन्नौज के रूप में परिवर्तित किया गया था, जो कि वर्तमान का नाम है।
  • ‘अमावासु’ ने एक राज्य की स्थापना की, जिसकी राजधानी बाद में कन्याकुज्जा (कन्नौज) थी।
error: Content is protected !!