Bharat Ki Jalwayu Archives | TheExamPillar

Bharat Ki Jalwayu

भारत की जलवायु

जलवायु क्या है?

जलवायु किसी बड़े इलाके का औसत मौसम है जो कि एक लम्बे समय से बना रहता है। भारत की जलवायु आमतौर पर उष्‍णकटिबंधीय है।

भारत में जलवायु संबंधी विभिन्नतायें

जून के महीने में

  • उत्तर पश्चिमी मैदानों में 45° C तापमान महसूस किया जाता है; जबकि राजस्थान के मरूस्थलीय भागों में दिन का तापमान 55° C तक हो जाता है।
  • कश्मीर में गुलमर्ग तथा पहलगांव में ये मुश्किल से 20° C तक ही पाया जाता है।

दिसम्बर के महीने में

  • कारगिल या द्रास (जम्मू और कश्मीर) में रहने वाले लोग चुभन भरी ठण्ड का अनुभव करते हैं, क्योंकि यहां रात के तापमान -40° C तक गिर जाता है,
  • थिरूवनन्तपुरम के निवासी 27° C तापमान का आनन्द उठाते हैं।

तटीय क्षेत्रों से देश के आंतरिक भागों की ओर जाने पर ताप परिसर में क्रमिक वृद्धि होती है। फलस्वरूप, कोंकण तथा मालाबार तटों के साथ रहने वाले लोग ऋतुओं में स्पष्ट परिवर्तन का उस रूप में अनुभव नहीं करते, जिस रूप में भारत के उत्तर-पश्चिमी भागों में रहने वाले लोग अनुभव करते हैं क्योंकि यहां न तो अत्यधिक ठण्ड पड़ती है। और न ही अत्यधिक गर्मी ।

वर्षा के वितरण में

  • मेघालय में स्थित चेरापूंजी में वार्षिक वर्षा लगभग 1080 cm. होती है जबकि राजस्थान के मरुस्थल में स्थित जैसलमेर में वार्षिक वर्षा केवल 20 cm. ही होती है।
  • उत्तर-पूर्वी भाग तथा उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के तटीय मैदानों में जुलाई व अगस्त के महीनों में भारी वर्षा होती है जबकि तमिलनाडु के कोरोमण्डल तट पर इन महीनों में बहुत कम वर्षा होती है।
climate of India
Image Source – NCERT भारत में दक्षिण-पश्चिमी मानसून का आगमन

 

climate of India
Image Source – NCERT भारत में दक्षिण-पश्चिमी मानसून का प्रस्थान

 

Read More :

Read More Geography Notes

 

 

error: Content is protected !!