NCERT Solutions Class 9 Hindi (Sanchayan Part – I) Chapter 4 मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय

NCERT Solutions Class 9 Hindi (Sanchayan Part – I) 

The NCERT Solutions in Hindi Language for Class 9 हिंदी (संचयन) भाग – I पाठ – 4 मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय has been provided here to help the students in solving the questions from this exercise. 

पाठ – 4 (मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय)

बोध – प्रश्न

1. लेखक का ऑपरेशन करने से सर्जन क्यों हिचक रहे थे?
उत्तर – लेखक को तीन-तीन हार्ट अटैक हुए थे। बिजली के झटकों से प्राण तो लौटे, मगर दिल को साठ प्रतिशत भाग नष्ट हो गया। बाकी बचे चालीस प्रतिशत में भी रुकावटें थीं। सर्जन इसलिए हिचक रहे थे कि चालीस प्रतिशत हृदय ऑपरेशन के बाद हरकत में न आया तो लेखक की जान भी जा सकती थी।

2. ‘किताबों वाले कमरे में रहने के पीछे लेखक के मन में क्या भावना थी?
उत्तर – लेखक को लगता था कि जैसे परीकथाओं में राजा के प्राण किसी तोते में बसते हैं वैसे ही लेखक के प्राण उन किताबों में बसते थे। इसलिए लेखक अपने ‘किताबों वाले कमरे’ में रहना चाहते थे।

3. लेखक के घर कौन-कौन-सी पत्रिकाएँ आती थीं?
उत्तर – लेखक के घर वेदोदम, सरस्वती, गृहिणी, बालसखा और चमचम आदि पत्रिकाएँ आती थीं।

4. लेखक को किताबें पढ़ने और सहेजने का शौक कैसे लगा?
उत्तर – लेखक के घर में पहले से ही बहुत-सी पुस्तकें थीं। दयानंद की एक जीवनी, बालसखा और ‘चमचम’ पुस्तकें पढ़ते-पढ़ते उसे पढ़ने का शौक लगा। पाँचवीं कक्षा में प्रथम आने पर पुरस्कार स्वरूप मिली दो पुस्तकों को पिताजी की प्रेरणा से उसे सहेजने का शौक लग गया।

5. माँ लेखक की स्कूली पढ़ाई को लेकर क्यों चिंतित रहती थी?
उत्तर – लेखक स्कूल की किताबों को छोड़कर अन्य पत्रिकाओं को पढ़ने में बहुत रुचि होने लगा था। उसका स्कूल की किताबें पढ़ने में कम मन लगता था। माँ यह देखकर चिंतित रहने लगी थी। माँ को लगता था कि कहीं वह साधु बनकर घर छोड़कर चला न जाए।

6. स्कूल से ईनाम में मिली अंग्रेजी की पुस्तकों ने किस प्रकार लेखक के लिए नई दुनिया के द्वार खोल दिए?
उत्तर – एक किताब में चिड़ियों की दुनिया के बारे में बड़े रोचक ढ़ंग से बतलाया गया था। दूसरी किताब में जहाजों, नाविकों, समंदर और समुद्री जीवों के बारे में बताया गया था। वे सब बातें लेखक के लिए बिलकुल नई थीं। इस तरह से उन दोनों किताबों ने लेखक के लिए नई दुनिया के द्वार खोल दिए।

7. ‘आज से यह खाना तुम्हारी अपनी किताबों का। यह तुम्हारी अपनी लाइब्रेरी है’-पिता के इस कथन से लेखक को क्या प्रेरणा मिली?
उत्तर – पिता के इस कथन से लेखक के मन पर गहरा प्रभाव पड़ा। लेखक को पुस्तक सहेजकर रखने तथा पुस्तक संकलन करने की प्रेरणा मिली।

8. लेखक द्वारा पहली पुस्तक खरीदने की घटना का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर – लेखक पुरानी पुस्तकें खरीदकर पढ़ता और उन्हें बेचकर अगली कक्षा की पुरानी पुस्तकें खरीदता। ऐसे ही एक बार उसके पास दो रुपए बच गए। माँ की आज्ञा से वह देवदास फ़िल्म देखने गया। शो छूटने में देर होने के कारण वह पुस्तकों की दुकान पर चला गया। वहाँ देवदास पुस्तक देखी। उसने डेढ़ रुपए में फ़िल्म देखने के बजाए दस आने में पुस्तक खरीदकर बचे पैसे माँ को दे दिए। इस प्रकार लेखक ने पुस्तकालय हेतु पहली पुस्तक खरीदी।

9. ‘इन कृतियों के बीच अपने को कितना भरा-भरा महसूस करता हूँ’-को आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – इस पाठ से स्पष्ट है कि लेखक को किताबों से गहरा लगाव है। अपनी पूरी जिंदगी में लेखक ने हजारों किताबें खरीदी है। उन किताबों से उनका निजी पुस्तकालय भरा पड़ा है। अपनी उस अकूत संपत्ति को देखकर लेखकर को बड़ी तसल्ली होती थी।

Go Back To Chapters

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Class 9 Hindi