NCERT Solutions Class 9 Hindi (Kshitij Part – I) Chapter 7 मेरे बचपन के दिन

NCERT Solutions Class 9 Hindi (Kshitij Part – I) 

The NCERT Solutions in Hindi Language for Class 9 हिंदी (क्षितिज गद्य – खंड) भाग – I पाठ – 7 मेरे बचपन के दिन has been provided here to help the students in solving the questions from this exercise. 

पाठ – 7 (मेरे बचपन के दिन)

प्रश्न – अभ्यास

1. ‘मैं उत्पन्न हुई तो मेरी बड़ी खातिर हुई और मुझे वह सब नहीं सहना पड़ा जो अन्य लड़कियों को सहना पड़ता है। इस कथन के आलोक में आप यह पता लगाएँ कि-
(क) उस समय लड़कियों की दशा कैसी थी?
उत्तर – उस समय लड़कियों की स्थिति समाज में दयनीय थी। उन्हें पैदा होने के साथ ही मार दिया जाता था। परिवार में स्त्री का पैदा होना अशुभ माना जाता था।समाज में लड़कियों के लिए कोई स्थान नहीं था।अगर किसी के यहाँ लड़की पैदा हो जाती थी तो उसके परिवार को समाज के ताने बर्दाश्त करने पड़ते थे।

(ख) लड़कियों के जन्म के संबंध में आज कैसी परिस्थितियाँ हैं?
उत्तर – आज लड़कियों के जन्म के संबंध में स्थितियां काफ़ी बेहतर हो गयी हैं। समाज में लड़कियों को लड़कों के समान ही स्थान प्राप्त है।लड़कियाँ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। वे अब सिर्फ़ एक भोग की वस्तु नहीं रह गई हैं बल्कि वे परिवार के लिए कमाती भी हैं और परिवार चलाती भी हैं। 

2. लेख़िका उर्दू-फ़ारसी क्यों नहीं सीख पाईं ?
उत्तर – लेखिका उर्दू फ़ारसी नहीं सीख पाई क्योंकि उसे इन विषयों में कोई रुचि न थी। यही कारण था कि जब मौलवी साहब लेखिका को उर्दू और फ़ारसी पढ़ाने घर आते थे तो वह उनसे दूर भाग जाती थी और बेड के नीचे छिप जाती थी। 

3. लेखिका ने अपनी माँ के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं का उल्लेख किया है?
उत्तर – लेखिका ने माँ के व्यक्तित्व की निम्नलिखित विशेषताओं का उल्लेख किया है –

  • उनके परिवार में केवल उनकी माँ को ही हिंदी आती थी।
  • वे पूजा-पाठ भी बहुत करती थीं।
  • उनकी माँ को थोड़ी संस्कृत भी आती थी।
  • “गीता” में उन्हें विशेष रुचि थी।

4. जवारा के नवाब के साथ अपने पारिवारिक संबंधों को लेखिका ने आज के संदर्भ में स्वप्न जैसा क्यों कहा है?
उत्तर – पहले हिंदु-मुस्लिम को लेकर इतना भेदभाव नहीं था। हिंदु और मुस्लिम दोनों एक ही देश में प्रेम पूर्वक रहते थे। स्वतंत्रता के पश्चात् हिंदु और मुस्लिम संबन्धों में बदलाव आ गया है। आपसी फूट के कारण देश दो हिस्सों में बँट गया − पाकिस्तान मुस्लिम प्रधान देश के रुप में प्रतिष्ठित है तथा हिंदुस्तान में हिंदुओं का वर्चस्व कायम है। ऐसी परिस्थिति में हिंदु तथा मुस्लिम दो अलग-अलग धर्मों के लोगों का प्रेमपूर्वक रहना स्वप्न समान प्रतीत होता है।

रचना और अभिव्यक्ति

5. जेबुन्निसा महादेवी वर्मा के लिए बहुत काम करती थीं। जेबुन्निसा के स्थान पर यदि आप होतीं होते तो महादेवी से आपकी क्या अपेक्षा होती?
उत्तर – ज़ेबुन्निसा महादेवी वर्मा के बहुत से काम कर देती थी।बदले में उसने शायद ही कोई अपनी उम्मीद महादेवी से दिखाई हो।यदि मैं ज़ेबुन्निसा के स्थान पर होती तो मैं महादेवी से अपेक्षा करती कि वह भी मेरे कामों में मेरा सहयोग करें।वह कविता और लेखन कार्य के लिए मुझे भी प्रोत्साहित करें। 

6. महादेवी वर्मा को काव्य प्रतियोगिता में चाँदी का कटोरा मिला था। अनुमान लगाइए कि आपको इस तरह का कोई पुरस्कार मिला हो और वह देशहित में या किसी आपदा निवारण के काम में देना पड़े तो आप कैसा अनुभव करेंगे/करेंगी?
उत्तर – मुझे चाँदी के कटोरे जैसा कीमती पुरस्कार मिला हो और देशहित की बात आए तो मैं ऐसे पुरस्कार को खुशी-खुशी देता क्योंकि देश के हित से बड़ा कुछ नहीं। देश के हित में ही देशवासियों का हित निहित होता है। ऐसा करके मुझे दूनी खुशी प्राप्त होती और मैं गौरवान्वित महसूस करती।

7. लेखिका ने छात्रावास के जिस बहुभाषी परिवेश की चर्चा की है उसे अपनी मातृभाषा में लिखिए।
उत्तर – लेखिका के छात्रावास में भिन्न भिन्न स्थानों की लड़कियाँ रहती थी। सभी लड़कियाँ अपनी स्थानीय भाषा का प्रयोग करती थीं।लेखिका के छात्रावास में मराठी, अवधि और हिन्दी बोलने वाली लड़कियाँ रहती थी।सारी लड़कियाँ अपनी जन्मभूमि की भाषा में ही बात करना पसंद करती थी लेकिन इसके बावजूद हिंदी सबकी सामान्य भाषा थी। 

8. महादेवी जी के इस संस्मरण को पढ़ते हुए आपके मानस-पटल पर भी अपने बचपन की कोई स्मृति उभरकर आई होगी, उसे संस्मरण शैली में लिखिए।
उत्तर – छात्र इस प्रशन का उत्तर स्वयं करें।

9. महादेवी ने कवि सम्मेलनों में कविता पाठ के लिए अपना नाम बुलाए जाने से पहले होने वाली बेचैनी का जिक्र किया है। अपने विद्यालय में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते समय आपने जो बेचैनी अनुभव की होगी, उस पर डायरी का एक पृष्ठ लिखिए।
उत्तर – छात्र इस प्रश्न का उत्तर स्वयं करें।

भाषा-अध्ययन

10. पाठ से निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द ढूँढ़कर लिखिए-
विद्वान, अनंत, निरपराधी, दंड, शांति।
उत्तर –

शब्द विलोम
विद्वान मूर्ख
अनंत संक्षिप्त
निरपराधी अपराधी
दंड पुरस्कार
शांति अशांति

11. निम्नलिखित शब्दों से उपसर्ग/प्रत्यय अलग कीजिए और मूल शब्द बताइए-
निराहारी – निर् + आहार + ई।
सांप्रदायिकता
अप्रसन्नता
अपनापन
किनारीदार
स्वतंत्रता
उत्तर –

शब्द उपसर्ग मूल शब्द प्रत्यय
निराहारी निऱ आहार
सांप्रदायिकता  सम्प्रदाय इक, ता
अप्रसन्नता प्रसन्न ता
अपनापन
अपना पन
किनारीदार किनारा ई, दार
स्वतंत्रता स्व तंत्र ता

12. निम्नलिखित उपसर्ग-प्रत्ययों की सहायता से दो-दो शब्द लिखिए-
उपसर्ग – अन्, अ, सत्, स्व, दुर्
प्रत्यय – दार, हार, वाला, अनीय
उत्तर –
उपसर्ग –

  • अन् – अन्वेषण, अनशन
  • अ – असत्य, अन्याय
  • सत् – सत्चरित्र, ,सत्कर्म 
  • स्व – स्वराज, स्वाधीन
  • दुर् – दुर्जन, दुर्व्यवहार

प्रत्यय – 

  • दार – किनारेदार, दुकानदार
  • हार – पालनहार, तारनहार
  • वाला – फलवाला, मिठाईवाला
  • अनीय – दर्शनीय, आदरनीय

13. पाठ में आए सामासिक पद छाँटकर विग्रह कीजिए-

पूजा-पाठ  पूजा और पाठ

उत्तर –

पूजा-पाठ  पूजा और पाठ
उर्दू-फ़ारसी
उर्दू और फ़ारसी
पंचतंत्र पाँच तंत्रो से बना है जो
दुर्गा-पूजा दुर्गा की पूजा
छात्रावास छात्रों का आवास

Go Back To Chapters

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Class 9 Hindi