NCERT Solutions Class 7 Hindi (Vasant) Chapter 8 शाम एक किशान

NCERT Solutions Class 7 Hindi (Vasant) 

The NCERT Solutions in Hindi Language for Class 7 हिंदी (वसंत) भाग – II पाठ – 8 शाम एक किशान has been provided here to help the students in solving the questions from this exercise. 

पाठ – 8 (शाम एक किशान)  

प्रश्न – अभ्यास

कविता से

1. इस कविता में शाम के दृश्य को किसान के रूप में दिखाया गया है-यह एक रूपक है। इसे बनाने के लिए पाँच एकरूपताओं की जोड़ी बनाई गई है। उन्हें उपमा कहते हैं। पहली एकरूपता आकाश और साफ़े में दिखाते हुए कविता में ‘आकाश का साफ़ा’ वाक्यांश आया है। इसी तरह तीसरी एकरूपता नदी और चादर में दिखाई गई है, मानो नदी चादर-सी हो। अब आप दूसरी, चौथी और पाँचवी एकरूपताओं को खोजकर लिखिए।

उत्तर –
दूसरी एकरूपता   –  चिलम सूरज-सी
चौथी एकरूपता    –  अँगीठी पलाश के फूलों-सी
पाँचवीं एकरूपता  –  अंधकार भेड़ों के झुंड-सा।

2. शाम का दृश्य अपने घर की छत या खिड़की से देखकर बताइए-
(क) शाम कब से शुरू हुई?
(ख) तब से लेकर सूरज डूबने में कितना समय लगा?
(ग) इस बीच आसमान में क्या-क्या परिवर्तन आए?

उत्तर –
(क) पश्चिम में जब सूरज डूबना शुरू हुआ तब से शाम शुरु हुई।
(ख) सूरज को ड्रूबने में लगभग एक से डेढ़ घंटे का समय लगा।
(ग) पश्चिमी आकाश पर सिंदूरी, नारंगी तथा बैंगनी रंग के बादलों से दिशा ढक गई।

3. मोर के बोलने पर कवि को लगा जैसे किसी ने कहा हो- ‘सुनते हो। नीचे दिए गए पक्षियों की बोली सुनकर उन्हें भी एक या दो शब्दों में बाँधिए

कबूतर, कौआ, मैना, तोता, चील, हंस

उत्तर –
कबूतर –
संदेश लेकर आता है।
कौआ – सुनते हो ,घर में मेहमान आने वाले है।
मैना – सुंदर गीत सुनाती है।
तोता – राम। राम। भाई।
चील – अरे, वह देखो नीचे क्या पड़ा है।
हंस – मेरी तरह शांत और स्वच्छ रहो।

 

कविता से आगे

1. इस कविता को चित्रित करने के लिए किन-किन रंगों का प्रयोग करना होगा?
उत्तर – इस कविता को चित्रित करने के लिए सफ़ेद, हरा, लाल, भूरा, नीला, काले, सिंदूरी, नारंगी व बैंगनी रंगों की आवश्यकता पड़ेगी।

2. शाम के समय ये क्या करते हैं? पता लगाइए और लिखिए

पक्षी, खिलाड़ी, फलवाले, माँ, पेड़-पौधे, पिता जी, किसान, बच्चे

उत्तर-
पक्षी – संध्या होते ही पक्षी अपने घरों की ओर लौटने लगते हैं।
खिलाड़ी – खेल समाप्त कर घर वापस आ जाते हैं।
फलवाले – बचे फल फटाफट बेचकर घर जाना चाहते हैं।
माँ – बच्चों के लिए खाना पकाने की तैयारी करती है।
पेड़-पौधे – विश्राम करने की मुद्रा में हो जाते हैं, मानो सोने के लिए जा रहे हों।
पिता जी – आफिस या दुकान से लौटकर बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हैं।
किसान – किसान खेतों के काम पूरा कर घर वापस आते हैं।
बच्चे – माता-पिता के साथ मौज-मस्ती करते हैं।

3. हिंदी के एक प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने संध्या का वर्णन इस प्रकार किया है-
संध्या को झुटपुट-
बाँसों का झुरमुट-
है चहक रहीं चिड़ियाँ
टी-वी-टी–टुट्-टुट्
• ऊपर दी गई कविता और सर्वेश्वरदयाल जी की कविता में आपको क्या मुख्य अंतर लगा? लिखिए।

उत्तर – सर्वेश्वरदयाल जी की कविता और सुमित्रानंदन पंत जी की कविता दोनों में ही संध्याकालीन वर्णन ही किया गया है परन्तु दोनों में मुख्य अंतर यह है कि जहाँ सर्वेश्वरदयाल जी ने संध्याकालीन दृश्य को एक किसान के माध्यम से प्रस्तुत किया है वहीँ सुमित्रानंदन पंत जी ने अपनी कविता में पक्षियों की आवाज को अपनी कविता में प्रधानता दी है।

अनुमान और कल्पना

• शाम के बदले यदि आपको एक कविता सुबह के बारे में लिखनी हो तो किन-किन चीज़ों की मदद लेकर | अपनी कल्पना को व्यक्त करेंगे? नीचे दी गई कविता की पंक्तियों के आधार पर सोचिए
पेड़ों के झुनझुने
बजने लगे;
लुढ़कती आ रही है।
सूरज की लाल गेंद।
उठ मेरी बेटी, सुबह हो गई।
– सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

उत्तर –  सुबह के बारे में मेरी कल्पना
सूरज की लाली-
चारों ओर फैली
पर्वत की चोटी सोने-सी दमके
मन के तार वीणा से बजे हैं,
ये सुबह का यह कैसा सुंदर समां है।
जिस ओर देखो नया ही नया है।

भाषा की बात

1. नीचे लिखी पंक्तियों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए-
(क) घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी
(ख) सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा
(ग) पानी का परदा-सा मेरे आसपास था हिल रहा
(घ) मँडराता रहता था एक मरियल-सा कुत्ता आसपास
(ङ) दिल है छोटा-सा छोटी-सी आशा
(च) घास पर फुदकती नन्ही-सी चिड़िया
इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से कैसे शब्दों के साथ हो रहा है?

उत्तर – इन पंक्तियों में सा/सी शब्दों का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से दो रूपों में किया गया है-
चादर-सी, गल्ले-सा व परदा-सा
इन शब्दों में सा/सी उपमा के रूप में प्रयोग किया गया है
जैसे –
नदी-चादर-सी अर्थात् नदी चादर के समान
भेड़ों के–गल्ले-सा अर्थात् भेड़ों के झुंड जैसा
पानी – परदा-सा अर्थात् पानी पर्दे के समान
दूसरी ओर
मरियल-सा, छोटा-सा, नन्हीं-सी
इन शब्दों में सा/सी शब्दों का प्रयोग विशेषण के रूप में किया गया है जैसे-
मरियल-सा कुत्ता अर्थात् कमजोर कुत्ता
छोटा-सा दिल अर्थात् छोटा सा दिल
नन्हीं-सी चिड़िया अर्थात् छोटी सी चिड़िया।

2. निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग आप किन संदर्भो में करेंगे? प्रत्येक शब्द से दो-दो वाक्य बनाइए

औंधी, दहक, सिमटा

उत्तर –
औंधी
1. कल बहुत तेज आँधी आई थी।
2. मेरे मन में विचारों की आँधी रही थी।
दहक
1. अँगीठी दहक उठी।।
2. पापा गुस्से से दहक रहे थे।
सिमटा
1. मैं शादी विवाह में सिमटा रहा।
2. रजत रजाई में सिमटा है।

NCERT Class 7th Solution 
NCERT Solutions Class 7 English
NCERT Solutions Class 7 Hindi
NCERT Solutions Class 7 Mathematics 
NCERT Solutions Class 7 Sanskrit
NCERT Solutions Class 7 Science
NCERT Solutions Class 7 Social Science

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Class 7 Hindi