NCERT Solutions Class 7 Hindi (Vasant) Chapter 2 दादी माँ

NCERT Solutions Class 7 Hindi (Vasant) 

The NCERT Solutions in Hindi Language for Class 7 हिंदी (वसंत) भाग – II पाठ – 2 दादी माँ has been provided here to help the students in solving the questions from this exercise. 

पाठ – 2 (दादी माँ) 

प्रश्न – अभ्यास

कहानी से

1. लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ बचपन की और किन-किन बातों की याद आ जाती है?

उत्तर – दादी माँ की याद आते ही लेखक को अपने बचपन की याद आती है। दादी मां की याद के साथ-साथ बचपन की और बातों की याद जैसे गाँव में भरे हुए झाग वाले पानी में कूदना, आम और जामुन खाना, पानी में भीग कर बीमार होना और दादी माँ की बनी हुई घर की दवाई और इसके अलावा उसे किशन भैया की शादी भी याद आती है।

2. दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति खराब क्यों हो गई थी?

उत्तर – दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति इसलिए खराब हो गई क्योंकि उनके श्राद्ध में लेखक के पिताजी ने अतुल संपत्ति व्यय की और पहले का उधार लिया रूपया कोई नहीं दे रहा था।

3. दादी माँ के स्वभाव का कौन सा पक्ष आपको सबसे अच्छा लगता है और क्यों?
उत्तर – दादी माँ का स्वभाव दयालु है। उनके स्वभाव का यही पक्ष सबसे अच्छा लगता है। दादी माँ अपने घर के सदस्य से लेकर गरीबों तक की मदद करने से पीछे नहीं हटती हैं।
जैसे –
(i) रामी चाची के उधार न चुकाने पर भी दादी माँ उनकी बेटी की शादी में आर्थिक सहायता करती हैं।
(ii) घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण दादी माँ ने दादा जी द्वारा पहनाया गया कंगन अपने बच्चों को दे दिया।

कहानी से आगे

1. आपने इस कहानी में महीनों के नाम पढ़े, जैसे – क्वार, आषाढ़, माघ। इन महीनों में मौसम कैसा रहता है? लिखिए।
उत्तर –

महीनों के नाम मौसम
क्वार गरमी का अंत, इस समय हल्की-हल्की ठंड होती है तथा आसमान साफ़ रहता है।
आषाढ़
वर्षा का मौसम होता है, वर्षा न होने से गरमी भी होती है।
माघ
इस महीने काफी सर्दी होती है।

2. अपने-अपने मौसम की अपनी-अपनी बातें होती हैं’-लेखक के इस कथन के अनुसार यह बताइए कि किस मौसम में कौन-कौन सी चीजें विशेष रूप से मिलती हैं?
उत्तर – सरदी, गरमी, बरसात तीन मौसम मुख्य रूप से माने जाते हैं।

  1. सरदी – सरदी के मौसम में अत्यधिक ठंड पड़ती है। लोग गर्म पेय पीना पसंद करते हैं। फलों में सेब, अमरूद, केले व अंगूर तथा सब्ज़ियों में पालक, बथुआ, सरसों, मटर, फूलगोभी, बंदगोभी व मूली आदि अधिक मात्रा में मिलते हैं।
  2. गरमी – गरमी के मौसम में अत्यधिक गरमी पडती है। गर्म पेय का स्थान ठंडे पेय ले लेते हैं। फलों में खरबूजे, तरबूज, लीची व आम तथा सब्ज़ियों में भिंडी, टिंडा, तोरई, घीया, कटहल, खीरा, ककड़ी आदि अधिक मिलते हैं।
  3. बरसात – इस मौसम में अत्यधिक वर्षा होती है। फलों में कई किस्म के आम, आलूबुखारा, खुरमानी नामक वसंत फल व सब्ज़ियों में पालक, फलियाँ, बैंगन, करेले, कमलककड़ी आदि मिलते हैं। इनके साथ गरमी के मौसम वाले फल व सब्ज़ियाँ भी बराबर मात्रा में उपलब्ध रहते हैं।

अनुमान और कल्पना

1. इस कहानी में कई बार ऋण लेने की बात आपने पढ़ी। अनुमान लगाइए, किन-किन पारिवारिक परिस्थितियों में गाँव के लोगों को ऋण लेना पड़ता होगा और यह उन्हें कहाँ से मिलता होगा? बड़ों से बातचीत कर इस विषय में लिखिए।
उत्तर – गाँवों के लोगों को निम्न परिस्थितियों में ऋण लेना पड़ता होगा-

  1. फसलें किसी भी वज़ह से नष्ट हो जाने पर दूसरी फसल उगाने हेतु।
  2. शादी-ब्याह के समय।
  3. बच्चे के नामकरण संस्कार अथवा किसी अन्य समारोह हेतु।
  4. मृत्यु भोज हेतु।
  5. घर आदि बनवाने हेतु।
  6. कभी-कभार किसी बच्चे की उच्च शिक्षा हेतु।
  7. पशु खरीदने हेतु।

यह ऋण उन्हें गाँव के जमींदारों व साहूकारों से मिलता होगा। यदि आज के संदर्भ में लें तो गाँववासियों को ऐसे ऋण सहकारी समितियों व बैंकों द्वारा भी मिल सकते हैं।

2. घर पर होनेवाले उत्सवों/समारोहों में बच्चे क्या-क्या करते हैं? अपने और अपने मित्रों के अनुभवों के आधार पर लिखिए।
उत्तर – घर पर होने वाले उत्सवों/समारोहों में बच्चे घर की सजावट करते हैं, घर में ख़ुशी का माहौल बनाते हैं, नए कपड़े पहनकर खूब मस्ती करते हैं और व्यंजनों का आनंद लेते हैं

भाषा की बात

1. नीचे दी गई पंक्तियों पर ध्यान दीजिए
ज़रा-सी कठिनाई पड़ते
अनमना-सा हो जाता है
सन-से सफ़ेद
• समानता का बोध कराने के लिए सा, सी, से का प्रयोग किया जाता है। ऐसे पाँच और शब्द लिखिए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।

उत्तर – 

  1. बर्फ-सा ठंडा शरीर-बुखार उतरते ही उसका शरीर बर्फ-सा ठंडा हो गया।
  2. मिश्री-सी मीठी-बच्चों की मिश्री-सी मीठी बातें कानों को बहुत आनंद देती हैं।
  3. हल्दी-सा पीला-घर की परेशानियाँ झेलते-झेलते आदित्य इतना कमजोर हो गया है कि उसका रंग हल्दी-सा पीला लगने लगा है।
  4. प्यारी-सी फूल  पर एक प्यारी-सी तितली बैठी है।
  5. सागर-सा गहरा-कबीर का ज्ञान सागर-सा गहरा था।

2. कहानी में छू-छूकर ज्वर का अनुमान करतीं, पूछ-पूछकर घरवालों को परेशान कर देतीं’-जैसे वाक्य आए हैं। किसी क्रिया को जोर देकर कहने के लिए एक से अधिक बार एक ही शब्द का प्रयोग होता है। जैसे वहाँ जाजाकर थक गया, उन्हें ढूंढ-ढूँढ़कर देख लिया। इस प्रकार के पाँच वाक्य बनाइए।
उत्तर – 

  1. मनुष्य को जीवन में कदम-कदम पर परीक्षा देना पड़ता है।
  2. नेहा न जाने क्यों ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला रही थी।
  3. मेरे बार-बार मना करने पर भी वह खेलने चला गया।
  4. अंशु हँस-हँस कर पागल हो रही थी।
  5. सीमा फूट-फूटकर रोने लगी।

3. बोलचाल में प्रयोग होनेवाले शब्द और वाक्यांश ‘दादी माँ’ कहानी में हैं। इन शब्दों और वाक्यांशों से पता चलता है कि यह कहानी किसी विशेष क्षेत्र से संबंधित है। ऐसे शब्दों और वाक्यांशों में क्षेत्रीय बोलचाल की खूबियाँ होती हैं। उदाहरण के लिए निक्रसार, बरह्मा, उरिन, चिउड़ा, छौंका इत्यादि शब्दों को देखा जा सकता है। इन शब्दों का उच्चारण अन्य क्षेत्रीय बोलियों में अलग ढंग से होता है, जैसे–चिउड़ा को चिड़वा, चूड्त्र, पोहा और इसी तरह छौंका को छौंक, तड़का भी कहा जाता है। निकसार, उरिन और बरह्मा शब्द क्रमशः निकास, उऋण और ब्रह्मा शब्द का क्षेत्रीय रूप हैं। इस प्रकार के दस शब्दों को बोलचाल में उपयोग होनेवाली भाषा/बोली से एकत्र कीजिए और कक्षा में लिखकर दिखाइए।

उत्तर – माटी-मिट्टी, भाग-भाग्य, जमना-जमुना, छोरा-लड़का, काज-कार्य, प्रलै-प्रलय,  तेरा-थारा, रिसतेदार-रिश्तेदार, घना-अधिक, स्नान-नहाना

NCERT Class 7th Solution 
NCERT Solutions Class 7 English
NCERT Solutions Class 7 Hindi
NCERT Solutions Class 7 Mathematics 
NCERT Solutions Class 7 Sanskrit
NCERT Solutions Class 7 Science
NCERT Solutions Class 7 Social Science

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Class 7 Hindi