NCERT Solutions Class 7 Hindi (Vasant) Chapter 16 भोर और बरखा

NCERT Solutions Class 7 Hindi (Vasant) 

The NCERT Solutions in Hindi Language for Class 7 हिंदी (वसंत) भाग – II पाठ – 16 भोर और बरखा has been provided here to help the students in solving the questions from this exercise. 

पाठ – 16 (भोर और बरखा) 

प्रश्न – अभ्यास

कविता से

1. ‘बंसीवारे ललना’ ‘मोरे प्यारे लाल जी’ कहते हुए, यशोदा किसे जगाने का प्रयास करती हैं और कौन-कौन-सी बातें कहती हैं?

उत्तर – ‘बंसीवारे ललना’, ‘मोरे प्यारे’, ‘लाल जी’, कहते हुए यशोदा श्री कृष्ण को जगाने का प्रयास करती हैं। यशोदा कहती है जागो मेरे प्यारे सवेरा हो गया है, सभी घरों के दरवाज़े खुल गए है। गोपियाँ दही मथ रही है और उनके कंगनों की आवाज़ आ रही हैं। तुम्हारे सब ग्वाल-बाल तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहे हैं

2. नीचे दी गई पंक्ति का आशय अपने शब्दों में लिखिए- ‘माखन-रोटी हाथ मँह लिनी, गउवन के रखवारे।’

उत्तर – गायों की रखवाली करने वाले तुम्हारे मित्र ग्वालवालों ने रोटी और मक्खन लिया हुआ है। वे तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहे हैं। हे कृष्ण उठो और जाओ।

3. पढ़े हुए पद के आधार पर ब्रज की भोर का वर्णन कीजिए।

उत्तर – ब्रज में भोर होते ही ग्वालनें घर-घर में दही बिलौने लगती हैं, उनकी चूड़ियों की मधुर झंकार वातावरण में गूंजने लगती है, घर-घर में मंगलाचार होता है, ग्वाल-बाल गौओं को चराने के लिए वन में जाने की तैयारी करते हैं।

4. मीरा को सावन मनभावन क्यों लगने लगा?

उत्तर – मीरा को सावन मनभावन इसलिए लगने लगा, क्योंकि सावन की फुहारें में मन में उमंग जगाने लगती हैं तथा श्रीकृष्ण के आने का आभास हो गया।

5. पाठ के आधार पर सावन की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर – सावन के आते ही बादल चारों दिशाओं में उमड़-घुमड़कर विचरण करने लगते हैं। बिजली चमकने लगती है, वर्षा की नन्हीं-नन्हीं बूंदे बरसती हैं। शीतल हवाएँ बहने लगती हैं और मौसम सुहावने लगने लगते हैं।

कविता के आगे

1. मीरा भक्तिकाल की प्रसिद्ध कवयित्री थीं। इस काल के दूसरे कवियों के नामों की सूची बनाइए तथा उसकी एक एक रचना का नाम लिखिए।

उत्तर –
कबीरदास – बीजक
सूरदास – सूरसागर
तुलसीदास – रामचरितमानस
जायसी – पद्मावत

2. सावन वर्षा ऋतु का महीना है, वर्षा ऋतु से संबंधित दो अन्य महीनों के नाम लिखिए।

उत्तर – ‘सावन’ वर्षा ऋतु का विशेष महीना माना जाता है लेकिन सावन से पहले के महीने आषाढ़ वे सावन के बाद के महीने भादों में भी कई बार वर्षा हो जाती है।

अनुमान और कल्पना

1. सुबह जगने के समय आपको क्या अच्छा लगता है?

उत्तर – सुबह जगने के समय सूरज की किरणें और शीतल हवा सबसे अच्छी लगती हैं

2. यदि आपको अपने छोटे भाई-बहन को जगाना पड़े, तो कैसे जगाएँगे?

उत्तर – यदि हमें छोटे भाई-बहन को जगाना पड़े तो प्यार से उनके सिर और बालों को सहलाते हुए जगाएँगे।

3. वर्षा में भींगना और खेलनों आपको कैसा लगता है?

उत्तर – वर्षा में भींगना और खेलना मुझे बहुत अच्छा लगता है।

4. मीरा बाई ने सुबह का चित्र खींचा है। अपनी कल्पना और अनुमान से लिखिए कि नीचे दिए गए स्थानों की सुबह कैसी होती है
(क) गाँव, गली या मुहल्ले में,
(ख) रेलवे प्लेटफ़ॉर्म पर
(ग) नदी या समुद्र के किनारे
(घ) पहाड़ों पर।

उत्तर – 
(क) गाँव, गली या मुहल्ले में – गाँव, गली या मुहल्ले में सुबह-सुबह लोग सैर पर जाने लगते हैं। गाँवो में किसान खेत पर जाने की तैयारी करते हैं। पक्षियों की आवाज़े आने लगती हैं।

(ख) रेलवे प्लेटफार्म पर – सुबह-सुबह गाड़ी पकड़ने रेल का इंतजार करते दिखाई देते हैं। रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों का आवागमन होने लगता है। सवारियाँ उतरती-चढ़ती रहती हैं, प्लेटफॉर्म पर सफ़ाई कर्मचारी झाड़ लगाते दिखाई देते हैं।

(ग) नदी या समुद्र के किनारे – सुबह का वातावरण बिलकुल शांत होता है। उनमें जल धीमी गति से प्रवाहित होता रहता है। कुछ लोग सैर करते हुए दिखाई देते हैं।

(घ) पहाड़ों पर – प्रातः लुभावनी लगती है। उगते हुए सूरज की किरणे अत्यंत मनोरम दृश्य उपस्थित करती हैं। मंद-मंद हवाएँ यहाँ चलती रहती हैं।

भाषा की बात

1. कृष्ण को ‘गउवन के रखवारे’ कहा गया जिसका अर्थ है गौओं का पालन करनेवाले। इसके लिए एक शब्द दें

उत्तर – गोपाला या गोपालक।

2. नीचे दो पंक्तियाँ दी गई हैं। इनमें से पहली पंक्ति में रेखांकित शब्द दो बार आए हैं, और दूसरी पंक्ति में भी दो बार। इन्हें पुनरुक्ति (पुनः उक्ति) कहते हैं। पहली पंक्ति में रेखांकित शब्द विशेषण हैं और दूसरी पंक्ति में संज्ञा।
नन्हीं-नन्हीं बूंदन मेहा बरसे’
घर-घर खुले किंवारे’
• इस प्रकार के दो-दो उदाहरण खोजकर वाक्य में प्रयोग कीजिए और देखिए कि विशेषण तथा संज्ञा की पुनरुक्ति के अर्थ में क्या अंतर है?
जैसे – मीठी-मीठी बातें, फूल-फूल महके।

उत्तर –
विशेषण पुनरुक्ति
गरम-गरम        –   माँ ने गरम-गरम पकौड़े बनाए।
तरह-तरह        –    बगीचे में तरह-तरह के फूल खिले थे।
सुंदर-सुंदर       –    रमा ने सुंदर-सुंदर साड़ियों का चुनाव कर लिया।
मीठे-मीठे         –    शबरी ने मीठे-मीठे बेर राम को खिलाए।

संज्ञा पुनरुक्ति
गली-गली        –   नेताओं ने गली-गली में प्रचार शुरू कर दिया।
गाँव-गाँव         –   सरकार ने गाँव-गाँव में कुएँ खुदवाने का प्रस्ताव जारी किया।
बच्चा-बच्चा      –   मुहल्ले का बच्चा-बच्चा यह बात जान गया कि मंदिर में चोरी पुजारी ने की है।
वन-वन           –   राम, लक्ष्मण और सीता वनवास के समय वन-वन भटकते रहे।

 

NCERT Class 7th Solution 
NCERT Solutions Class 7 English
NCERT Solutions Class 7 Hindi
NCERT Solutions Class 7 Mathematics 
NCERT Solutions Class 7 Sanskrit
NCERT Solutions Class 7 Science
NCERT Solutions Class 7 Social Science

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Class 7 Hindi