NCERT Solutions Class 6 Hindi (Vasant) Chapter 9 टिकट अलबम

NCERT Solutions Class 6 Hindi (Vasant)

The NCERT Solutions in Hindi Language for Class 6 हिंदी (वसंत) भाग – I पाठ – 9 टिकट अलबम has been provided here to help the students in solving the questions from this exercise.

पाठ – 9 (टिकट अलबम)

प्रश्न-अभ्यास

कहानी से

1. नागराजन ने अलबम के मुख्य पृष्ठ. पर क्या लिखा और क्यों ? इसका असर कक्षा के दूसरे लड़के-लड़कियों पर क्या हुआ?
उत्तर – अलबम के पहले पृष्ठ पर मोती जैसे अक्षरों में उसके मामा ने लिख भेजा था –
ए. एम. नागराजन
‘इस अलबम को चुराने वाला बेशर्म है। ऊपर लिखें नाम को कभी देखा है? यह अलबम मेरा है। जब तक घास हरी है और कमल लाल, सूरज जब तक पूर्व से उगे और पश्चिम में छिपे,उस अनंत काल तक के लिए यह अलबम मेरा है, रहेगा।’
ऐसा करने से अलबम कोई नहीं चुराएगा। इसके असर से क्लास के सारे लड़के-लड़कियों ने यह वाक्य अपने-अपने अलबम व किताबों में लिख लिया।

2. नागराजन के अलबम के हिट हो जाने के बाद राजप्पा के मन की दशा क्या हुई?
उत्तर –
नागराजन के अलबम के हिट हो जाने के बाद राजप्पा मन ही मन कुढ़ा करता था। उसे अब स्कूल जाना भी अच्छा नहीं लगता था उसे जलन हो रही थी।

3. अलबम चुराते समय राजप्पा किस मानसिक स्थिति से गुजर रहा था?
उत्तर –
अलबम चुराते समय जब राजप्पा ने पहला पृष्ठ पढ़ा तो उसका दिल तेजी से धड़कने लगा। जब उसने अलमारी में अलबम रखा तो उसका पूरा शरीर जैसे जल रहा था। गला सूख रहा था और चेहरा तमतमाने लगा था।

4. राजप्पा ने नागराजन का टिकट-अलबम अँगीठी में क्यों डाल दिया?
उत्तर – राजप्पा ने नागराजन का टिकट-अलबम अँगीठी में इसलिए डाल दिया क्योंकि उसे लगा की उसकी चोरी पकड़ी जायेगी और पुलिस उसे पकड़ के ना ले जाए।

5. लेखक ने राजप्पा के टिकट इकट्ठा करने की तुलना मधुमक्खी से क्यों की?
उत्तर – लेखक ने राजप्पा के टिकट इकट्ठा करने की तुलना मधुमक्सी की है क्योंकि मधुमक्खी विभिन्न फूलों से रस इकट्ठा करती है उसी प्रकार राज्प्पा ने भी विभिन्न स्थानों और व्यक्तियों से टिकट इकट्ठा कर अपना अलबम तैयार किया है।

कहानी से आगे

1. टिकटों की तरह ही बच्चे और बड़े दूसरी चीज़ें भी जमा करते हैं। सिक्के उनमें से एक हैं। तुम कुछ अन्य चीज़ों के बारे में सोचो जिन्हें जमा किया जा सकता है। उनके नाम लिखो।
उत्तर – 
अन्य चीज़ें जिसे जमा किया जा सकता है-

• पुराने सिक्के
• पौधे की पत्तियां
• विभिन्न देशों के रूपए या नोट
• तरह-तरह के शंख या सीपें

2. टिकट-अलबम का शौक रखने के राजप्पा और नागराजन के तरीके में क्या फ़र्क है? तुम अपने शौक के लिए कौन सा तरीका अपनाओगे?
उत्तर –
टिकट का शोख रखने वाले राजप्पा जहां दुनिया भारत के छोटे-बड़े टिकट रखता था वही नागराजन कुछ चुनिंदा टिकट बड़ी ही अच्छी तरह से संभाल कर रखता था। मैं नागराजन का तरीका अपनाना चाहूंगा क्योंकि जिस तरह नागराजन ने चुनिंदा टिकटों को बहुत ही संभाल कर रखा है मैं भी यही चाहता हूं कि मैं भी दुनिया भर की छोटी बड़ी टिकटें इकट्ठा करने की बजाएं कुछ चुनिंदा टिकटें अच्छी तरह से रखु। ऐसा करने से मुझे अधिक प्रसिद्धि मिलेगी।

3. इकट्ठा किए हुए टिकटों का अलग-अलग तरह से वर्गीकरण किया जा सकता है, जैसे – देश के आधार पर। ऐसे और आधार सोचकर लिखो।
उत्तर – 
टिकटों को अलग करने के आधार-

• समय के आधार पर
• देश के आधार पर
• मूल्य के आधार पर
• डिज़ाइन के आधार पर
• आकार के आधार पर

4. कई लोग चीजें इकठ्ठा करते हैं और उसे ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज करवाते हैं, इसके पीछे उनकी क्या मंशा होती है। सोचो और अपने दोस्तों के साथ चर्चा करो।
उत्तर –
दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति को किसी ना किसी चीज का शोख होता है। बहुत से लोग अपने शोख को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं तथा अपने शोख को पूरा करने के लिए हर एक संभव प्रयास करने की कोशिश करते हैं। कई लोग चीज इकट्ठा करते हैं और उसे  ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ‘ में दर्ज करवाते हैं। जब एक व्यक्ति किसी चीज को दुनिया के सामने लाने की कोशिश करता है और उस चीज को सबसे अधिक इकट्ठा करके रिकॉर्ड बनाता है तब उसका नाम दिनेश बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता है। लोग अक्सर ऐसा दुनिया में प्रसिद्ध होने के लिए करते हैं।

अनुमान और कल्पना

1. राजप्पा अलबम के जलाए जाने की बात नागराजन को क्यों नहीं कह पाता है? अगर वह कह देता तो क्या कहानी के अंत पर कुछ फ़र्क पड़ता? कैसे?
उत्तर –  राजप्पा अलबम के जलाए जाने की बात नागराजन को इसलिए नहीं बता पाता क्योंकि इससे पता चल जाता की अलबम राजप्पा ने चोरी किया है। अगर वह कह देता तो कहानी का अंत दूसरा होता। राजप्पा दोषी पाया जाता और सबकी नज़रों के सामने गिर जाता।

2. कक्षा के बाकी विद्यार्थी स्वयं अलबम क्यों नहीं बनाते थे? वे राजप्पा और नागराजन के अलबम के दर्शक मात्र क्यों रह जाते हैं? अपने शिक्षक को बताओ।
उत्तर –
कक्षा में बस एक राजप्पा ही था, जिसे टिकट इकट्ठा करने की धुन थी। वह एक-एक टिकट इकट्ठा करने के लिए मित्रों के घर के कई चक्कर लगाती थी लेकिन बाकी छात्र इतना परिश्रम नहीं करना चाहते थे। इसको बनाने में काफ़ी परिश्रम, समय और रुपए खर्च भी करना पड़ता था। बाकी छात्र दूसरों के अलबम को देखकर खुश हो जाते थे। कक्षा में राजप्पा ही ऐसा छात्र था जो बड़े मेहनत के साथ टिकटें जमा करता था। सभी विद्यार्थियों को नया काम करने का शौक नहीं होता। वे अधिक परिश्रम नहीं करना चाहते। वे दूसरों की वस्तुओं को देखकर ही खुश हो जाते हैं।

भाषा की बात

1. निम्नलिखित शब्दों को कहानी में ढूँढ़कर उनका अर्थ समझो। अब स्वयं सोचकर इनसे वाक्य बनाओ–

खोंसना जमघट टटोलना कुढ़ना ठहाका
अगुआ पुचकारना खलना हेकड़ी तारीफ़

उत्तर –
खोंसना –
(बाँधना, लगाना) माताजी ने साड़ी का पल्ला खोंस कर सभी कार्य जल्दी-जल्दी कर लिए। 

जमघट – (भीड़) मेला देखने के लिए मैदान में देखते ही देखते लोगों का जमघट लग गया।
टटोलना – (खोजना) खिलौने खरीदने के लिए लड़के ने अपनी जेब टटोलना शुरु किया। 
कुढ़ना – (मन ही मन गुस्सा होना) बेटे को फिजूल खर्च करते देख वह मन ही मन कुढ़ने लगा।
ठहाका – (ज़ोर-ज़ोर से हँसना) सरकस में जोकर को देखकर सभी ठहाका लगाकर हँस रहे थे।
अगुआ – (आगे चलने वाला) महात्मा गाँधी आज़ादी के संग्राम के अगुवा थे।
पुचकारना – (सांत्वना देना, प्यार करना) बच्चे को रोता हुआ देखकर माँ उसे पुचकारकर चुप कराने लगी।
खलना – (बुरा लगना) तुम्हारा मुझसे बात न करना मुझे बहुत खलता है।
हेकड़ी – (अहंकार) जेल की हवा खाने के बाद पहलवान की सारी हेकड़ी चली गई।
तारीफ़ – (प्रशंसा) प्रथम की तीव्र बुद्धि की सभी प्रशंसा करते हैं।

2. कहानी में व्यक्तियों या वस्तुओं के लिए प्रयुक्त हुए ‘नहीं’ का अर्थ देने वाले शब्दों (नकारात्मक विशेषण) को छाँटकर लिखो। उनका उलटा अर्थ देने वाले शब्द भी लिखो।
उत्तर –

नकारात्मक विशेषण   उलटा अर्थ देने वाले शब्द
कीमती
सस्ता
भयानक मनभावन
ईर्ष्या  प्रेम
डरना निडर
बेशर्म शर्मिला
उतारना चढ़ना

 

NCERT Solutions for Class 6 Hindi (Vasant)

NCERT Class 6th Solution 
NCERT Solutions Class 6 English
NCERT Solutions Class 6 Hindi
NCERT Solutions Class 6 Maths
NCERT Solutions Class 6 Sanskrit
NCERT Solutions Class 6 Science
NCERT Solutions Class 6 Social Science

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Class 6 Hindi