NCERT Solutions Class 6 Hindi (Vasant) Chapter 6 पार नज़र के

NCERT Solutions Class 6 Hindi (Vasant)

The NCERT Solutions in Hindi Language for Class 6 हिंदी (वसंत) भाग – I पाठ – 6 पार नज़र के has been provided here to help the students in solving the questions from this exercise.

पाठ – 6 (पार नज़र के)

प्रश्न-अभ्यास

कहानी से

1. छोटू का परिवार कहाँ रहता था?
उत्तर – छोटू का परिवार मंगल ग्रह की धरती के नीचे बसी कालोनी में रहता था।

2. छोटू को सुरंग में जाने की इजाज़त क्यों नहीं थी? पाठ के आधार पर लिखो।
उत्तर – छोटू को या फिर किसी भी अन्य व्यक्ति को उस सुरंग में जाने की इजाज़त नहीं थी क्योंकि उस सुरंग से होता हुआ ज़मीन पर जाने का एक रास्ता था, आम आदमी के लिए इस रास्ते से जाने की मनाही थी।

3. कंट्रोल रूम में जाकर छोटू ने क्या देखा और वहाँ उसने क्या हरकत की?
उत्तर – छोटू जब कंट्रोल रूम गया तो उसने देखा सब लोग मंगल पर उतरे हुए यान की वजह से परेशान थे। जब सबका ध्यान स्क्रीन पर था तो उसका ध्यान कॉन्सोल पैनल पर था जिसके बटनों को देखकर वह स्वयं को रोक न सका और बटन दबाने की हरकत कर दी।

4. इस कहानी के अनुसार मंगल ग्रह पर कभी आम जन-जीवन था। वह सब नष्ट कैसे हो गया? इसे लिखो।
उत्तर – मंगल पर पहले आम जन-जीवन हुआ करता था। परन्तु सूरज में हुए परिवर्तन के कारण वहाँ के वातावरण में बदलाव आने लगा और इसी तरह प्रकृति में भी बदलाव आने लगा जिसकी वजह से पशु-पक्षी, पेड़-पौधें और अन्य जीव उस बदलाव को सहने में असमर्थ हो गए और धीरे-धीरे मरने लगे जिससे वहाँ का सारा जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया और कुछ भी न बच सका।

5. कहानी में अंतरिक्ष यान को किसने भेजा था और क्यों?
उत्तर  – अंतरिक्ष यान को नासा (नेशनल एअरोनोटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने भेजा था ताकि वह मंगल की मिट्टी के नमूनों को एकत्र करके पृथ्वी पर जांच के लिए मंगवा सके।

6. नंबर एक, नंबर दो और नंबर तीन अजनबी से निबटने के कौन से तरीके सुझाते हैं। और क्यों?
उत्तर  –  नंबर एक के अनुसार यानों को नष्ट करना समझदारी नहीं थी क्योंकि इससे उन यानों के विषय में जानकारी प्राप्त करना कठिन हो जाता। उसके अनुसार ये यान जीव रहित यान थे; जिससे उनके ग्रह को कोई खतरा नहीं था। इसी बात का समर्थन करते हुए नंबर दो के अनुसार अगर यंत्रों को बेकार कर दिया जाता तो उनके अस्तित्व को खतरा हो सकता था। इसलिए नम्बर दो के अनुसार सिर्फ अवलोकन करने में ही भलाई थी। और कुछ इसी तरह नम्बर तीन के अनुसार ऐसे प्रबन्ध करने आवश्यक थे जो उनके अस्तित्व को छिपाने में सहायक हो; ताकि उन्हें यहाँ कुछ भी प्राप्त न हो सके।

कहानी से आगे

1.
(क) दिलीप एम. साल्वी
(ख) जयंत विष्णु नार्लीकर
(ग) आइज़क ऐसीमोव
(घ) आर्थर क्लार्क

  • ऊपर दिए गए लेखकों की अंतरिक्ष संबंधी कहानियाँ इकट्ठी करके पढ़ो और एक-दूसरे को सुनाओ। इन कहानियों में कल्पना क्या है और सच क्या है, इसे समझने की कोशिश करो। कुछ ऐसी कहानियाँ छाँटकर निकालो, जो आगे चलकर सच साबित हुई हैं।

उत्तर – छात्र ऊपर लिखे लेखकों की अंतरिक्ष संबंधी कहानियाँ विद्यालय के पुस्तकालय से लेकर पढ़ने का प्रयास करें और यह जानने की कोशिश करें कि उसमें कितनी सच्चाई है। इन लेखकों की कहानियाँ आप इंटरनेट से प्राप्त कर सकते हैं।

2. इस पाठ में अंतरिक्ष यान अजनबी बनकर आता है।’अजनबी’ शब्द सोचो? इंसान भी कई बार अजनबी माना जाता है और कोई जगह या शहर भी। क्या तुम्हारी मुलाकात ऐसे किसी अजनबी से हुई है? नए स्कूल का पहला अनुभव कैसा था? क्या उसे भी अजनबी कहोगे? अगर हाँ तो ‘अजनबीपन’ दूर कैसे हुआ? इस पर सोचकर कुछ लिखो।
उत्तर –
हाँ, नए विद्यालय में हमारी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हुई है जिसे मैं नहीं जानता। फिर बातचीत करके हमने एक दूसरे के विषय में जाना समझा और हमारा अजनबीपन खत्म हो गया। नए विद्यालय का पहला अनुभव बहुत अच्छा था। मैं किसी भी छात्र या अध्यापक से परिचित नहीं था, मैंने अपने ही आयु के एक लड़के से बातचीत करके इस अजनबीपन को दूर किया। फिर बाद में पता चला कि वह लड़का भी मेरी कक्षा का छात्र था। तब हम मित्र बन गए। तब उस मित्र ने कक्षा के छात्रों से भी मेरा परिचय करा दिया और मेरा अजनबीपन दूर हो गया। इस प्रकार जब धीरे-धीरे हम रोज उनसे मिलने लगते हैं उनके करीब जाते हैं तो उनसे हमारी पहचान होने लगती है। हमारा परिचय बढ़ता है और फिर कुछ अनजाना नहीं लगता है?

अनुमान और कल्पना

1. यह कहानी जमीन के अंदर की जिंदगी का पता देती है। जमीन के ऊपर मंगल ग्रह पर सब कुछ कैसा होगा, इसकी कल्पना करो और लिखो ?
उत्तर –
मंगल-ग्रह पर पृथ्वी के समान जीवन-सृष्टि है, यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता है। यदि वहाँ पर जमीन के ऊपर जीवन-सृष्टि है तो वहाँ पर भी लोग अपना सारा दैनिक कार्य करते होंगे। वे अपने ग्रह को बहुत चाहते होंगे और उसकी सुरक्षा के लिए सदा प्रयास करते होंगे। वे पृथ्वी से भेजे गए अन्तरिक्ष यान से सावधान रहते होंगे। वहाँ के सब निवासी आपस में मेलजोल और भाईचारा रखते होंगे।

2. मान लो कि तुम छोटू हो और यह कहानी किसी को सुना रहे हो तो कैसे सुनाओगे? सोचो और ‘मैं’ शैली में कहानी सुनाओ।
उत्तर – मेरा घर जमीन के नीचे बना हुआ था। मैं हमेशा ज़मीन के ऊपर देखना चाहता था। पर ऊपर जाना बस कुछ ही लोगो को अलाऊ था। मैंने अपने पापा का सिक्योरिटी पास लेकर चुपके रास्ते से जाना चाहता था। ऊपर जाने का एक ही रास्ता था और उसके लिए मेरे पास कार्ड था, जैसे ही सुरंग से बने खाँचे में मैंने कार्ड डाला और दरवाजा बंद हो गया। यंत्र में कुछ संदेहास्पद हरकत हुई और एक दूसरे यंत्र ने मेरी तसवीर खींच ली। तभी सिक्योरिटी गार्ड आ गए और मुझे पकड़कर वापस मेरे घर छोड़ दिया। फिर पापा ने बताया कि मंगल ग्रह पर कभी जमीन जैसा ही जीवन था, लेकिन सूर्य में आए परिवर्तन के कारण प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया। और इसीलिए ऊपर सांस लेना मुश्किल है। उसके लिए खास तरह का सूट है। ऊपर रहने वाले सारे जीव धीरे धीरे मरने लगे, इस कदर सर्दी बढ़ गयी कि ऊपर जीवन जीना कठिन हो गया। मनुष्यों के अलावा बाकी जीव खत्म होने लगें। फिर हमनें ऊनी विशेष तकनीक के सहायता से ज़मीन के नीचे अपना घर बनाया और उसे अपने तरीके से चलाया। कंप्यूटर पर एक यान दिखाया। काफी देर बाद ज़मीन पर वह यान उतरा, उसके अंदर से एक यांत्रिक चीज़ निकली जो हाथ के जैसा था। यह देखना मेरे लिए रोमांचक था। हम सब इस दृश्य को कंप्यूटर पर देख रहे थे। अचानक मेरी नज़र कॉन्सोल पर एक लाल बटन पर पड़ी जिसे दबाने की मेरी उतेजना बढ़ गयी और मैंने दबा दिया। आवाज़ को सुनकर उससे हाथ मे अपना काम करना बंद कर दिया। वहाँ खड़े विशेषग्यों ने तुरंत उसे ठीक कर दिया। पृथ्वी के व्यज्ञानिक उस हाथ को ठीक किया और फिर से वह हाथ काम करने लगा , वह ज़मीन से मिट्टी खोद रहा था। इस मिट्टी के नमूने के ज़रिए पृथ्वी के लोग यह जानने का प्रयास करेंगे कि मंगल पर जीवन संभव है कि नही।

भाषा की बात

1. ‘वार्तालाप’ शब्द वार्ता + आलाप के योग्य से बना है। यहाँ वार्ता के अंत का ‘आ’ और ‘आलाप’ के आरंभ का ‘आ’ मिलने से जो परिवर्तन हुआ है, उसे संधि कहते हैं। नीचे लिखे कुछ शब्दों में किन शब्दों की संधि है

शिष्टाचार श्रद्धांजलि दिनांक
उत्तरांचल सूर्यास्त अल्पाहार

उत्तर – 

  • शिष्टाचार  =   शिष्ट + आचार
  • श्रद्धांजलि  =   श्रद्धा + अंजलि
  • दिनांक     =   दिन + अंक
  • उत्तरांचल  =   उत्तर् + अंचल
  • सूर्यास्त     =   सूर्य + अस्त
  • अल्पाहार  =   अल्प + आहार

2. कार्ड उठाते ही दरवाजा बंद हुआ।

  • यह बात हम इस तरीके से भी कह सकते हैं –
    जैसे ही कार्ड उठाया, दरवाज़ा बंद हो गया।
  • ध्यान दो कि दोनों वाक्यों में क्या अंतर है। ऐसे वाक्यों के तीन जोड़े आप स्वयं सोचकर लिखो।

उत्तर –
(i) शिक्षक के आते ही, शोर बंद हो गया।

जैसे ही शिक्षक आए, शोर बंद हो गया।
(ii) चोर के जाते ही, पुलिस आई।
जैसे ही चोर गया, पुलिस आ गई।
(iii) घर पहुँचते ही, बिजली चली गई।
जैसे ही घर पहुँचा, बिजली चली गई।

3. छोटू ने चारों तरफ़ नज़र दौड़ाई
छोटू ने चारों तरफ़ देखा

  • उपर्युक्त वाक्यों में समानता होते हुए भी अंतर है। मुहावरे वाक्यों को विशिष्ट अर्थ देते हैं। ऐसा ही मुहावरा पहली पंक्ति में दिखाई देता है। नीचे दिए गए वाक्यांशों में नज़र’ के साथ अलग-अलग क्रियाओं का प्रयोग हुआ है, जिनसे मुहावरे बने हैं। इनके प्रयोग से वाक्य बनाओ।
नजर पड़ना नज़र रखना
नज़र आना नज़रें नीची होना

उत्तर –

  • नज़र पड़ना       – मेले में अचानक मेरी नज़र सोहन पर पड़ी।
  • नज़र आना        – मेरी आँखों से आजकल कम नजर आता है।
  • नज़र रखना       – परीक्षा हॉल में हर विद्यार्थी पर नजर रखनी पड़ती है।
  • नज़रें नीची होना – बेटे की करतूत से माता-पिता की नजरें नीची हो गईं।

4. नीचे एक ही शब्द के दो रूप दिए गए हैं। एक संज्ञा है और दूसरा विशेषण है। वाक्य बनाकर समझो और बताओ कि इनमें से कौन से शब्द संज्ञा हैं और कौन से विशेषण।

आकर्षक – आकर्षण प्रेरणा – प्रेरक
प्रभाव – प्रभावशाली प्रतिभाशाली – प्रतिभा

उत्तर –

  • आकर्षक (विशेषण) – यह तसवीर बहुत आकर्षक है।
  • आकर्षण (संज्ञा) – इस तसवीर में बहुत आकर्षण है।
  • प्रभाव (संज्ञा) – उनका अपने क्षेत्र में प्रभाव है।
  • प्रभावशाली (विशेषण) – वह इस क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्ति हैं।
  • प्रेरणा (संज्ञा) – महान लोगों की कथाएँ हमें प्रेरणा देती हैं।
  • प्रेरक (विशेषण) – महान लोगों की कथाएँ प्रेरक होती हैं।
  • प्रतिभाशाली (विशेषण) – नेहा प्रतिभाशाली है।
  • प्रतिभा (संज्ञा) – नेहा में प्रतिभा है।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi (Vasant)

 

NCERT Class 6th Solution 
NCERT Solutions Class 6 English
NCERT Solutions Class 6 Hindi
NCERT Solutions Class 6 Maths
NCERT Solutions Class 6 Sanskrit
NCERT Solutions Class 6 Science
NCERT Solutions Class 6 Social Science

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Class 6 Hindi