NCERT Solutions Class 6 Hindi (Vasant) Chapter 5 अक्षरों का महत्व

NCERT Solutions Class 6 Hindi (Vasant)

The NCERT Solutions in Hindi Language for Class 6 हिंदी (वसंत) भाग – I पाठ – 5 अक्षरों का महत्व has been provided here to help the students in solving the questions from this exercise.

पाठ – 5 (अक्षरों का महत्व)

प्रश्न-अभ्यास

निबंध से 

1. पाठ में ऐसा क्यों कहा गया है कि अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरुवात हुई?
उत्तर – अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई क्योंकि आदमी अक्षरों की खोज से हम इतिहास को जान पाए। अक्षरों की खोज के बाद ही मनुष्य अपने विचारों को लिखकर रखने लगा। इस प्रकारपीढ़ी के ज्ञान का इस्तेमाल दूसरी पीढ़ी करने लगी। अक्षरों की खोज मनुष्य को प्रगति के पथ पर ले गई। 

2. अक्षरों की खोज का सिलसिला कब और कैसे शुरू हुआ? पाठ के आधार पर बताइए।
उत्तर – अक्षरों की खोज का सिलसिला लगभग छह हजार वर्ष पहले शुरू हुआ। इससे पहले व्यक्ति चित्रों के द्वारा अपने भाव व्यक्त करता था। जैसे पशु-पक्षियों, आदमियों के चित्र। बाद में भाव-संकेत अस्तित्व में आए। इसके बाद अक्षरों की खोज

3. अक्षरों के ज्ञान से पहले मनुष्य अपने विचारो को दूर – दराज तक पहुँचने के लिए किसका प्रयोग करते थे?
उत्तर – पहले मनुष्य अपनी बात को दूर-दराज़ के इलाको तक पहुँचाने के लिए पशु-पक्षियों, आदमियों, सूर्य तथा चंद्र आदि के चित्र बनाकर भाव संकेत का सहारा लेता था।

निबंध से आगे

1. अक्षरों के महत्त्व की तरह ध्वनि के महत्त्व के बारे में जितना जानते हो, लिखो।
उत्तर – 
ध्वनि भाषा का ही एक हिस्सा है। अक्षरों को एक साथ जोड़ने से भाषा का निर्माण होता है और उनका उच्चारण करने से ध्वनि का निर्माण होता है। जिस प्रकार हम अपने विचारो को अक्षरों के माध्यम से लिख कर प्रकट करते हैं  ठीक उसी प्रकार हम ध्वनि की सहायता से अपने विचारो को बोल कर प्रकट करते हैं। जितना महत्व अक्षरों का है  उतना ही महत्व ध्वनि का भी है।

2. मौखिक भाषा का जीवन में क्या महत्त्व होता है? इस पर शिक्षक के साथ कक्षा में बातचीत करो।
उत्तर – मौखिक भाषा हर व्यक्ति के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। हम अपने विचारो को हर पल लिखकर प्रकट नहीं कर सकते इसलिए मौखिक भाषा का होना अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

3. हर वैज्ञानिक खोज के साथ किसी-न-किसी वैज्ञानिक का नाम जुड़ा होता है, लेकिन अक्षरों के साथ ऐसा नहीं है, क्यों? पता करो और शिक्षक को बताओ।
उत्तर – हर वैज्ञानिक खोज के साथ किसी-न-किसी वैज्ञानिक का नाम अवश्य जुड़ा हुआ होता है। परन्तु यह भाषा के साथ नहीं है क्योंकि भाषा के ज्ञान से ही मनुष्य अपना हिसाब किताब रखने में समर्थ बने और इतिहास जो हमें लिखे हुए रूप में प्राप्त हुए है, वह सब भाषा के ज्ञान से ही संभव हुआ है। इसलिए भाषा की खोज के पीछे किसी वैज्ञानिक का हाथ नही है।

4. एक भाषा को कई लिपियों में लिखा जा सकता है। उसी तरह कई भाषाओं को एक ही लिपि में लिखा जा सकता है। नीचे एक ही बात को अलग-अलग भाषाओं में लिखा गया है। इन्हें ध्यान से देखो और इनमें दिए गए वर्गों की मदद से कोई नया शब्द बनाने की कोशिश करो –
उत्तर –
NCERT Class 6 Hindi Solution

अनुमान और कल्पना

1. पुराने ज़माने में लोग यह क्यों सोचते थे कि अक्षर और भाषा की खोज ईश्वर ने की थी? अनुमान लगाओ और बताओ?
उत्तर – पुराने जमाने में लोग यह सोचते थे कि अक्षर और भाषा की खोज ईश्वर ने की थी क्योंकि उनके पास उसका इतिहास नहीं था।

2. अक्षरों के महत्त्व के साथ ही मनुष्य के जीवन के गीत, नृत्य और खेलों का भी महत्व है। कक्षा में समूह में बातचीत करके उनके महत्त्व के बारे में जानकारी इकट्ठी करो और कक्षा में प्रस्तुत करो।
उत्तर – 
मनुष्य अपनी भावनाओं को अक्षरों के साथ नृत्य, गीत और खेलो के माध्यम से भी अपनी भावनाओ को व्यक्त करते हैं। मनुष्य ने खेल भी अपनी खुशियों और मनोरंजन के लिए शुरू किया है।

3. क्या होता अगर…
(क) हमारे पास अक्षर न होते
उत्तर –
अगर हमें अक्षरों का ज्ञान न होता तो हम आज भी हज़ारों वर्ष पहले वाली दुनिया में भटकते। भावों, विचारों को लिखकर व्यक्त न कर पाते। तब हम अपना ज्ञान अगली पीढ़ी तक नहीं पहुँचा पाते और हमारा पूर्ण विकास नहीं हो पाता। हम वहाँ तक नहीं पहुँच पाते, जहाँ आज हैं। भाषा भावों को प्रकट करने का साधन है।

(ख) भाषा न होती
उत्तर – भाषा नहीं होती तो हम अपने विचारों को न तो बोलकर और न लिखकर दूसरों पर प्रकट कर पाते। हमारा सामाजिक दायरा बढ़ नहीं पाता और अलगाव बना रहता। जैसे पशु साथ रहकर भी अलग रहते हैं, वैसी स्थिति मनुष्य की भी होती।

भाषा की बात

1. अनादि काल में रेखांकित शब्द का अर्थ है जिसकी कोई शुरु आत या आदि न हो। यह शब्द मूल शब्द के शुरू में कुछ जोड़ने से बना है। इसे उपसर्ग कहते हैं। इन उपसर्गों को अलग करके मूल शब्दों को लिखकर उनका अर्थ समझो –
असफल ______
अदृश्य ______
अनुचित ______
अनावश्यक ______
अपरिचित ______
अनिच्छा ______
उत्तर –
असफल – सफल

अनुचित – उचित 
अपरिचित – परिचित
अदृश्य – दृश्य 
अनावश्यक – आवश्यक 
अनिच्छा – इच्छा

2. वैसे तो संख्याएँ संज्ञा होती हैं पर कभी-कभी ये विशेषण का काम भी करती हैं, जैसे नीचे लिखे वाक्य में-

  • हमारी धरती लगभग पाँच अरब साल पुरानी है।
  • कोई दस हजार साल पहले आदमी ने गाँवों को बसाना शुरू किया।

इन वाक्यों में रेखांकित अंश ‘साल’ संज्ञा के बारे में विशेष जानकारी दे रहे हैं, इसलिए संख्यावाचक विशेषण हैं। संख्यावाचक विशेषण का इस्तेमाल उन्हीं चीजों के लिए होता है जिन्हें गिना जा सके, जैसे– चार संतरे, पाँच बच्चे, तीन शहर आदि। पर यदि किसी चीज़ को गिना नहीं जा सकती तो उसके साथ संख्या वाले शब्दों के अलावा मापतोल आदि के शब्दों का इस्तेमाल भी किया जाता है-

  • तीन जग पानी
  • एक किलो चीनी

यहाँ रेखांकित हिस्से परिमाणवाचक विशेषण हैं, क्योंकि इनका संबंध मापतोल से है। अब आगे लिखे हुए को पढ़ो। खाली स्थानों में बाक्स में दिए गए मापतोल के उचित शब्द छाँटकर लिखो।

प्याला कटोरी एकड़ मीटर
लीटर किलो ट्रक चम्मच
  •  तीन ________ खीर
  • दो ________ जमीन
  • छह ________ कपड़ा
  • एक ________ रेत
  • दो ________ कॉफ़ी
  • पाँच ________ बाजरा
  • एक ________ दूध
  • तीन ________ तेल

उत्तर – 

  • तीन कटोरी खीर
  • दो एकड़ जमीन
  • छह मीटर कपड़ा
  • दो कप कॉफ़ी
  • एक ट्रक रेत
  • पाँच किलो बाजरा
  • एक लीटर दूध
  • तीन चम्मच तेल

कुछ करने को 

1. अपनी लिपि के कुछ अक्षरों के बारे में जानकारी इकट्ठी करो-
(क) जो अब प्रयोग में नहीं रहे।
उत्तर – जो प्रयोग में अब नहीं हैं- क्त, झ, ञ

(ख) प्रचलित नए अक्षर जो अब प्रयोग में आ गए हैं।
उत्तर – नए अक्षर अब प्रयोग में हैं- अ, झ, ख, ल

2. लिखित और मौखिक भाषा के हानि-लाभ के बारे में दोस्तों के बीच चर्चा करो।
उत्तर –
लिखित भाषा की लाभ – 

1. यह संचार का एक स्थाई साधन हैं।
2. लिखित संचार अधिक सटीक और स्पष्ट हैं।
लिखित भाषा की हानि – 
1. यह आपात स्थिति के मामले में प्रभावी नहीं हैं।
2. इसमें अधिक कागजी – कार्यवाही होती हैं।

मौखिक भाषा का रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है और न ही इसके एक पीढ़ी के द्वारा प्राप्त किए गए ज्ञान को दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाया जा सकता है। इसलिए मौखिक भाषा का क्षेत्र सीमित होता है। यह सिर्फ दो व्यक्ति के बीच संवाद कर सकती है।

3. अक्षर ध्वनियों (स्वरों और व्यंजनों) के प्रतीक होते हैं। उदाहरण के लिए ‘हिंदी’, ‘उर्दू’ और ‘बाँग्ला’ आदि शब्दों में प्रत्येक अक्षर के लिए उसकी ध्वनि निर्धारित है। कुछ चित्रों से भी संकेत व्यक्त होते हैं। नीचे कुछ चित्र दिए गए हैं। उनसे क्या संकेत व्यक्त होते हैं, बताओ-
NCERT Class 6 Hindi Solution
उत्तर –

(क) पहला चित्र – आगे स्कूल होने का संकेत
(ख) दूसरा चित्र – वृत्त (सर्किल) के बाईं ओर जाने का संकेत
(ग) तीसरा चित्र – सड़क दाईं ओर घूम रही है।
(घ) चौथा चित्र – सड़क बाईं ओर घूम रही है।

4. अपने आस-पास के किसी मूक-बधिर बच्चों के स्कूल में जाकर कुछ समय बिताओ और अपने अनुभव लिखो।
उत्तर – हम मूक बूधिर बच्चो के स्कूल में गए। वह हमने कुछ समय बिताया और बच्चो के साथ काफी अच्छा समय बिताया। मूक बुधीर बच्चे बोलने में सक्षम नहीं होते आसान शब्दो में गूंगे होते हैं। यह बच्चे बोल नहीं सकते और इशारों में अपनी बात दूसरे को समझाते हैं। हम उनके लिए कुछ खिलौने खाने के लिए और कुछ अन्य जरूरत का सामान लेकर गए, इन बच्चो के साथ समय बिता कर हमें बहुत अच्छा लगा और हमने निश्चय किया कि हम एक माह में एक बार इनसे मिलने अवश्य जायेगे।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi (Vasant)

 

NCERT Class 6th Solution 
NCERT Solutions Class 6 English
NCERT Solutions Class 6 Hindi
NCERT Solutions Class 6 Maths
NCERT Solutions Class 6 Sanskrit
NCERT Solutions Class 6 Science
NCERT Solutions Class 6 Social Science

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Class 6 Hindi