NCERT Solutions Class 6 Hindi (Vasant) Chapter 10 झाँसी की रानी

NCERT Solutions Class 6 Hindi (Vasant)

The NCERT Solutions in Hindi Language for Class 6 हिंदी (वसंत) भाग – I पाठ – 10 झाँसी की रानी has been provided here to help the students in solving the questions from this exercise.

पाठ – 10 (झाँसी की रानी)

प्रश्न-अभ्यास

कविता से

1. ‘किंतु कालगति चुपके-चुपके काली घटा घेर लाई’
(क) इस पंक्ति में किस घटना की ओर संकेत है?
उत्तर –
इस पंक्ति में झाँसी के राजा और रानी लक्ष्मीबाई के पति गंगाधर राव की आकस्मिक मृत्यु की ओर संकेत है।

(ख) काली घटा घिरने की बात क्यों कही गई है?
उत्तर – पति गंगाधर राव की की मृत्यु से रानी लक्ष्मीबाई असमय विधवा हो गयीं। दूसरी तरफ राजा के निसंतान होने के कारण अंग्रेज़ों को झाँसी पर कब्ज़ा करने का अच्छा अवसर मिल गया। इसलिए काली घटा घिरने की बात की गयी है।

2. कविता की दूसरी पंक्ति में भारत को ‘बूढा’ कहकर और उसमें ‘नई जवानी’ आने की बात कहकर सुभद्रा कुमारी चौहान क्या बताना चाहती हैं?
उत्तर – इन शब्दों के प्रयोग द्वारा सुभद्रा कुमारी चौहान यह कहना चाहती हैं कि वर्षों की गुलामी ने भारत को किसी वृद्ध की भाँति जर्जर एवं निस्तेज कर दिया था लेकिन सन् सत्तावन की क्रांति भारत वर्ष में एक नयी जवानी और नया जोश लेकर आई। भारतवासियों में स्वतंत्रता प्राप्त करने की एक नयी उमंग दिखने लगी थी।

3. झाँसी की रानी के जीवन की कहानी अपने शब्दों में लिखो और यह भी बताओ कि उनका बचपन तुम्हारे बचपन से कैसे अलग था?
उत्तर – 
झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के बचपन का नाम मणिकर्णिका था परन्तु लोग प्यार से इन्हें मनु कहते थे। जब यह चार वर्ष की थीं तभी इनकी माता का देहांत हो गया। बचपन में ही इन्होनें शास्त्र के साथ शस्त्र तथा घुड़सवारी सीखा। इनका विवाह झाँसी के राजा गंगाधर राव से हुआ। परन्तु जल्द ही राजा की आकस्मिक मृत्यु हो गयी। राजा की कोई संतान ना वजह से अंग्रेज़ों ने झाँसी को हड़पना चाहा परन्तु लक्ष्मीबाई ने इसके विरुद्ध आवाज़ उठाई और युद्धभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं।

हम बचपन में क्रिकेट और वीडियो गेम खेलना पसंद करते थे। आइसक्रीम, चॉकलेट तथा अन्य चटपटी चीज़ें खाते थे। वहीँ लक्ष्मीबाई बचपन में तलवारों से खेलना तथा अस्त्रों-शस्त्रों की शिक्षा लेती थीं।

4. वीर महिला की इस कहानी में कौन-कौन से पुरुषों के नाम आए हैं? इतिहास की कुछ अन्य वीर स्त्रियों की कहानियाँ खोजो।
उत्तर – इस कहानी में वीर शिवाजी, नाना धुंधूपंत, ताँतिया, चतुर अजीमुल्ला, अहमद शाह मौलवी, ठाकुर कुँवरसिंह, सैनिक अभिराम आदि अनेक वीर पुरुषों के नाम आए हैं। बेगम हज़रत महल, रानी द्रोपदी बाई, रानी चेनम्मा आदि इतिहास की वीर स्त्रियाँ हैं।

अनुमान और कल्पना

1. कविता में किस दौर की बात है? कविता से उस समय के माहौल के बारे में क्या पता चलता है?
उत्तर – कविता में सन्न 1857 की बात हो रही हैं, इस समय देश अंग्रेजों का गुलाम था। झांसी की रानी की 1857 की क्रांति में मुख्य भूमिका थी। उनके कारण ही देशवासियों में अपने देश के प्रति जिम्मेदारी समझी और आज़ादी के लिए संघर्ष किया और अंग्रेजों के खिलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद की।

2. सुभद्रा कुमारी चौहान, लक्ष्मीबाई को ‘मर्दानी’ क्यों कहती हैं?
उत्तर – वीरता, साहस, हिम्मत, ताकत, युद्ध कौशल, घुड़सवारी तलवारबाज़ी-ये सभी मर्दो वाले गुण उनमें विद्यमान थे। रानी लक्ष्मीबाई ने वीर सेनापतियों की तरह अंग्रेजों से युद्ध किया और झाँसी की रक्षा करती रही। इसलिए कवयित्री ने उन्हें ‘मर्दानी’ कहा है।

खोजबीन

1. ‘बरछी’ ‘कपाण’ ‘कटारी’ उस ज़माने के हथियार थे। आजकल के हथियारों के नाम पता करो।
उत्तर – बंदूक, तोप, गोला, मिसाइलें, ए. के. 47, ए. के. 56, टैंक, पिस्तौल, एटम-बम, बम आदि।

2. लक्ष्मीबाई के समय में ज्यादा लड़कियाँ ‘वीरांगना’ नहीं हुई क्योंकि लड़ना उनका काम नहीं माना जाता था। भारतीय सेनाओं में अब क्या स्थिति है? पता करो।
उत्तर – आज हमारी भारतीय सेना के तीनों सैन्य दल जल, थल और वायु सेना में हमें लड़कियाँ दिखाई देती है। आज वे इन सेनाओं के उच्च पदों पर कार्यरत हैं। इस सबके बावजूद अभी भी सेना में लड़कियों की संख्या बहुत कम है।

भाषा की बात

1. नीचे लिखे वाक्यांशों (वाक्य के हिस्सों) को पढ़ो-

झाँसी की रानी मिट्टी का घरौंदा प्रेमचंद की कहानी
पेड़ की छाया ढाक के तीन पात
नहाने का साबुन
मील का पत्थर
रेशमी के बच्चे
बनारस के आम

का, के और की दो संज्ञाओं का संबंध बताते हैं। ऊपर दिए गए वाक्यांशों में अलग-अलग जगह इन तीनों का प्रयोग हुआ है। ध्यान से पढ़ो और कक्षा में बताओ कि का, के और की का प्रयोग कहाँ और क्यों हो रहा है?
उत्तर –  का, के और की संबंध कारक के चिह्न हैं। इन्हें परसर्ग भी कहते हैं। इनका प्रयोग संबंधी संज्ञा के अनुसार होता है। स्त्रीलिंग संबंधी संज्ञा के पूर्व ‘की पुल्लिंग संबंधी संज्ञा के पूर्व ‘का’ और बहुवचन पुल्लिंग संबंधी संज्ञा के पूर्व ‘के’ का ः प्रयोग होता है।

  • का’ का प्रयोग – एकवचन संज्ञा शब्दों के साथ हुआ है।
  • मिट्टी का घरौंदा – घरौंदा एकवचन पुल्लिंग है। घरौंदे का संबंध मिट्टी से बताने के लिए प्रयोग हुआ है।
  • मील का पत्थर – पत्थर पुल्लिंग है और एकवचन है, इसलिए उससे पहले ‘का’ प्रयोग हुआ है।
  • नहाने का साबुन – साबुन पुल्लिंग और एकवचन है। इसलिए उसके पहले का प्रयोग हुआ है।
  • ‘के’ का प्रयोग – बहुवचन संज्ञा शब्दों के साथ हुआ है।
  • रेशमा के बच्चे – बच्चे बहुवचन हैं, अतः बच्चे के पहले ‘के’ का प्रयोग हुआ है।
  • बनारस के आम – आम पुल्लिंग एवं बहुवचन शब्द है। अतः उसके पहले ‘के’ प्रयुक्त है।
  • ‘की’ का प्रयोग स्त्रीलिंग सूचक – संज्ञा शब्दों के साथ प्रयोग हुआ है।
  • झाँसी की रानी – रानी स्त्रीलिंग है। इसलिए उसके पूर्व ‘की’ लगा है।
  • पेड़ की छाया – छाया स्त्रीलिंग है, इसलिए उसके पूर्व ‘की’ लगा है।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi (Vasant)

 

NCERT Class 6th Solution 
NCERT Solutions Class 6 English
NCERT Solutions Class 6 Hindi
NCERT Solutions Class 6 Maths
NCERT Solutions Class 6 Sanskrit
NCERT Solutions Class 6 Science
NCERT Solutions Class 6 Social Science

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Class 6 Hindi