NCERT Solutions Class 6 Hindi (Vasant) Chapter 1 वह चिड़िया जो

NCERT Solutions Class 6 Hindi (Vasant)

The NCERT Solutions in Hindi Language for Class 6 हिंदी (वसंत) भाग – I पाठ – 1 वह चिड़िया जो has been provided here to help the students in solving the questions from this exercise.

पाठ – 1 (वह चिड़िया जो)

प्रश्न – अभ्यास

कविता से

1. कविता पढ़कर तुम्हारे मन में चिड़िया का जो चित्र उभरता है उस चित्र को कागज़ पर बनाओ।

उत्तर – कविता पढ़कर हमारे मन में निम्नलिखित चित्र उभरते हैं-

  • वह नीले पंखोंवाली सुंदर चिड़िया है।
  • चिड़िया मधुर स्वर में जंगल में गाती है।
  • वह बहती नदी का पानी पीती है।
  • चिड़िया का आकार छोटा है।
  • उसे आज़ादी बहुत पसंद है।

2. तुम्हें कविता का कोई और शीर्षक देना हो तो क्या शीर्षक देना चाहोगे? उपयुक्त शीर्षक सोचकर लिखो।
उत्तर – ‘नन्ही चिड़िया’, ‘सुंदर चिड़िया’ या ‘परिश्रमी चिड़िया’

3. इस कविता के आधार पर बताओ कि चिड़िया को किन-किन चीज़ों से प्यार है?
उत्तर – इस कविता के आधार पर ज्ञात होता है कि चिड़िया को दूध भरे अनाज के दानों, नदी तथा जंगल से प्यार है। 

4. आशय स्पष्ट करो
(क) रस उँडेलकर गा लेती है।
उत्तर – 
इस पंक्ति में चिड़िया बन्धन-मुक्त और खुश होकर इतना सुंदर और मीठा गाती है मानो उसने सारा रस गाने में उँडेल दिया हो।

(ख) चढ़ी नदी का दिल टटोलकर जल का मोती ले जाती है।
उत्तर – इन पंक्तियों में चिड़िया की कार्य-कुशलता को दर्शाया गया है। वह जल के बीच में स्थित मोती को भी ढूंढ लेती है, अर्थात वह तेज़ बहती नदी से भी पानी पी लेती है।

अनुमान और कल्पना

1. कवि ने नीली चिड़िया का नाम नहीं बताया है। वह कौन सी चिड़िया रही होगी? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए पक्षी-विज्ञानी सालिम अली की पुस्तक ‘भारतीय पक्षी’ देखो। इनमें ऐसे पक्षी भी शामिल हैं जो जाड़े में एशिया के उत्तरी भाग और अन्य ठंडे देशों से भारत आते हैं। उनकी पुस्तक को देखकर तुम अनुमान लगा सकते हो कि इस कविता में वर्णित नीली चिड़िया शायद इनमें से कोई एक रही होगी-
नीलकंठ
छोटा किलकिला
कबूतर
बड़ा पतरिंगा

उत्तर – इस कविता में वर्णित नीली चिड़िया शायद नीलकंठ रही होगी, क्योंकि उसके शरीर के ज्यादातर भाग का रंग नीला आकार छोटा तथा आवाज़ मीठी होती है।

2. नीचे कुछ पक्षियों के नाम दिए गए हैं। उनमें यदि कोई पक्षी एक से अधिक रंग का है तो लिखो, कि उसके किस हिस्से का रंग कैसा है। जैसे तोते की चोंच लाल है, शरीर हरा है।

मैना कौआ बैतखे कबूतर

उत्तर –

  1. मैना- मैना के पंख भूरे व सफ़ेद रंग के होते हैं। उनकी टाँगें हलकी लाल होती हैं।
  2. कौआ- कौआ का पूरा शरीर काला होता है।
  3. बतख- बतख सफ़ेद रंग का होता है। इसके पैर हल्के गुलाबी रंग के होते हैं।
  4. कबूतर- कबूतर का रंग स्लेटी सफ़ेद होता है। गरदन कुछ-कुछ नीले रंग की होती है। इसकी टाँगे लाल होती हैं।

3. कविता का हर बंध ‘वह चिड़िया जो-‘ से शुरू होता है और मुझे बहुत प्यार है’ पर खत्म होता है। तुम भी इन। पंक्तियों का प्रयोग करते हुए अपनी कल्पना से कविता में कुछ नए बंध जोड़ो।

उत्तर –
वह चिड़िया जो
चींची करके
सबका मन बहलाती है।
नील गगन की सीमा पाने
पंख पसारे उड़ जाती है।

अपना घर बनाने के लिए।
घास के तिनके लाती है।
वह परिश्रमी चिड़िया सबको
परिश्रम का पाठ सिखाती है।

4. तुम भी ऐसी कल्पना कर सकते हो कि ‘वह फूल का पौधा जो-पीली पंखुड़ियों वाला-महक रहा है, मैं हूँ। उसकी विशेषताएँ मुझ में हैं …। फूल के बदले वह कोई दूसरी चीज़ भी हो सकती है जिसकी विशेषताओं को गिनाते हुए तुम उसी चीज़ से अपनी समानता बता सकते हो … ऐसी कल्पना के आधार पर कुछ पंक्तियाँ लिखो।

उत्तर –
वह फूल का पौधा

जो पीली पंखुड़ियों वाला
महक रहा है वो मैं हूं।
सुबह होती ही
मेरी पंखुड़ियों की लालिमा और बढ़ जाती है।
धूप की किरणें
एक नया सवेरा और नया मकसद दे जाती हैं।
रोज मर्रा की जिंदगी से
फिर से गुफ्तगू हो रही है।
वह पौधा जिसकी पंखुड़ियां महक रही है वो मैं हूं।

भाषा की बात

1. 

पंखों वाली चिड़िया ऊपर वाली दराज़
नीले पंखों वाली चिड़िया सबसे ऊपर वाली दराज़
  • यहाँ रेखांकित शब्द विशेषण का काम कर रहे हैं। ये शब्द चिड़िया और दराज़ संज्ञाओं की विशेषता बता रहे हैं, अतः रेखांकित शब्द विशेषण हैं और चिड़िया, दराज़ विशेष्य हैं। यहाँ ‘वाला/वाली’ जोड़कर बनने वाले कुछ और विशेषण दिए गए हैं। ऊपर दिए गए उदाहरणों की तरह इनके आगे एक-एक विशेषण और जोड़ो −
____________ मोरों वाला बाग
____________ पेड़ों वाला घर
____________ फूलों वाली क्यारी
____________ खादी वाला कुर्ता
____________ रोने वाला बच्चा
____________ मूँछों वाला आदमी

उत्तर – 

रंगबिरंगे मोरों वाला बाग
हरेभरे पेड़ों वाला घर
लाल फूलों वाली क्यारी
सफेद खादी वाला कुर्ता
बहुत रोने वाला बच्चा
लंबी मूँछों वाला आदमी

2. वह चिड़िया ________ जुडी के दाने रुचि से ________ खा लेती है।
वह चिड़िया ________ रेस उँडेलकर गा लेती है।

  • कविता की इन पंक्तियों में मोटे छापे वाले शब्दों को ध्यान से पढ़ो। पहले वाक्य में रुचि से खाने के ढंग की और दूसरे वाक्य में ‘रस उँडेलकर’ गाने के ढंग की विशेषता बता रहे हैं। अतः ये दोनों क्रियाविशेषण हैं। नीचे दिए वाक्यों में कार्य के ढंग या रीति से संबंधित क्रियाविशेषण शब्द छाँटो –

(क) सोनाली जल्दी-जल्दी मुँह में लड्डू ठूसने लगी।
(ख) गेंद लुढ़कती हुई झाड़ियों में चली गई।
(ग) भूकंप के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा।
(घ) कोई सफ़ेद-सी चीज़ धप्प-से आँगन में गिरी।
(ङ) टॉमी फुर्ती से चोर पर झपटा।
(च) तेजिंदर सहमकर कोने में बैठ गया।
(छ) आज अचानक ठंड बढ़ गई है।

उत्तर –

(क) सोनाली जल्दीजल्दी मुँह में लड्डू ठूसने लगी।
(ख) गेंद लुढ़कती हुई झाड़ियों में चली गई।
(ग) भूकंप के बाद मुज़फ़्फ़राबाद की ज़िंदगी धीरेधीरे सामान्य होने लगी।
(घ) कोई सफ़ेद-सी चीज़ धप्प से आँगन में गिरी।
(ङ) इबोबी फुर्ती से चोर पर झपटा।
(च) तेजिंदर सहमकर कोने में बैठ गया।
(छ) यह पत्र मिलते ही फ़ौरन घर चली आओ।
(ज) आज अचानक ठंड बढ़ गई है।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi (Vasant)

 

NCERT Class 6th Solution 
NCERT Solutions Class 6 English
NCERT Solutions Class 6 Hindi
NCERT Solutions Class 6 Maths
NCERT Solutions Class 6 Sanskrit
NCERT Solutions Class 6 Science
NCERT Solutions Class 6 Social Science

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Class 6 Hindi