NCERT Solutions Class 10 Hindi (Sparsh Part – II) Chapter 7 (वीरेन डंगवाल)

NCERT Solutions Class 10 Hindi (Sparsh Part – II) 

The NCERT Solutions in Hindi Language for Class 10 हिंदी (स्पर्श भाग – 2) पाठ – 7 तोप (वीरेन डंगवाल) has been provided here to help the students in solving the questions from this exercise. 

पाठ – 7 (तोप)

तोप (वीरेन डंगवाल) 

कंपनी बाग के मुहाने पर
धर रखी गई है यह 1857 की तोप
इसकी होती है बड़ी सम्हाल, विरासत में मिले
कंपनी बाग की तरह
साल में चमकाई जाती है दो बार।

सुबह शाम कंपनी बाग में आते हैं बहुत से सैलानी
उन्हें बताती है यह तोप
कि मैं बड़ी जबर
उड़ा दिए थे मैंने
अच्छे अच्छे सूरमाओं के धज्जे
अपने जमाने में

अब तो बहरहाल
छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अक्सर करती हैं गपशप
कभी-कभी शैतानी में वे उसके भीतर भी घुस जाती हैं
खासकर गौरैयें

वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।

प्रश्न-अभ्यास 

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

1. विरासत में मिली चीजों की बड़ी सँभाल क्यों होती है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – विरासत में हमें अच्छी और बुरी दोनों तरह की चीजें मिल सकती हैं। अच्छी चीजें हमें ये बताती हैं कि हमारे पूर्वजों ने कौन से अच्छे काम किये ताकि हम उन्हें दोहरा सकें। बुरी चीजें हमें ये बताती हैं कि हमारे पूर्वजों ने क्या गलतियाँ कीं ताकि हम उन्हें फिर से न दोहराएँ।

2. इस कविता से आपको तोप के विषय में क्या जानकारी मिलती है?
उत्तर – इस कविता से हमें तोप के बारे में यह पता चलता है कि वह ईस्ट इंडिया कंपनी के जमाने की है। यह एक विशाल तोप है जिसने अपने जमाने में कितने ही सूरमाओं की धज्जियाँ उड़ा दी थी। ऐतिहासिक दृष्टिकोण से यह तोप हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

3. कंपनी बाग में रखी तोप क्या सीख देती है?
उत्तर – कंपनी बाग में रखी तोप एक अहम सीख देती है। कंपनी का बाग और कंपनी का तोप; दोनों ही अंग्रेजी राज की निशानी हैं। बाग एक अच्छी निशानी है तो तोप एक बुरी निशानी है। एक ओर तो अंग्रेजी राज से हमें आधुनिक शिक्षा और रेल मिली तो दूसरी ओर हमें गुलामी की बेड़ियाँ मिलीं। यह तथ्य बताता है कि हर चीज के दो पहलू होते हैं; एक अच्छा और एक बुरा।

4. कविता में तोप को दो बार चमकाने की बात की गई है। ये दो अवसर कौन-से होंगे?
उत्तर – कविता में जिन दो अवसरों पर तोप को चमकाने की बात कही गई है, वे हैं 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस)।

(ख) निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए-

1. अब तो बहरहाल
छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फ़ारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अकसर करती हैं गपशप।
उत्तर – इन पंक्तियों में कवि ने तोप की वर्तमान स्थिति का वर्णन किया है ,एक समय में जहाँ तोप ने सबको डरा कर रखा था वही आज बच्चे उस पर घुड़सवारी कर रहे हैं और चिड़ियाँ उस पर बैठ कर गपशप कर रही हैं।

2. वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।
उत्तर – आज कम्पनी बाग़ में रखी तोप किसी का कुछ नई बिगाड़  सकती। छोटी छोटी चिड़ियें भी उस पर खेलती फुदकती रहती हैं। यह ये बात दर्शाता है कि कोई कितना भी शक्तिशाली और क्रूर क्यों ना, हो एक दिन उसे शांत होना ही पड़ता है।

3. उड़ा दिए थे मैंने
अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे।
उत्तर – इन पंक्तिओं में तोप अपनी प्रशंसा कर रही है की 1857 में उससे ज्यादा शक्तिशाली कोई नहीं था उसने कई  वीरों को मारा था।

भाषा अध्ययन 

1. कवि ने इस कविता में शब्दों का सटीक और बेहतरीन प्रयोग किया है। इसकी एक पंक्ति देखिए ‘धर रखी गई है यह 1857 की तोप’। ‘धर’ शब्द देशज है और कवि ने इसका कई अर्थों में प्रयोग किया है। ‘रखना’, ‘धरोहर’ और ‘संचय’ के रूप में।
उत्तर –

  • घेर घेर घोर गगन,धारा धरओ!
  • विद्युत-छविउर में

कविता की इन दोनों पंक्तियों में ही नाद-सौंदर्य मौजूद है।

2. ‘तोप’ शीर्षक कविता का भाव समझते हुए इसका गद्य में रूपांतरण कीजिए।
उत्तर- इस कविता से हमें यह संदेश मिलता है कि कोई भी चीज कितनी भी बड़ी क्यों न हो , कितनी भी ताकतवर क्यों न हो , उसकी दशा एक समान नही रहती। उसका मुंह एक दिन बंद होना ही है। जैसे तोप ने भी बड़े – बड़े सूरमाओं की धज्जियां उड़ाई थी परन्तु समय गुजरने के साथ ही सब नष्ट हो गया। इसके अलावा यह हमें अंग्रेज़ों के शोषण और अत्याचारों की याद दिलाती है और बतलाती है कि सुरक्षा और हितों के प्रति सचेत रहें। यह हमारे उन तमाम शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है। तोप – गोले बम – बारूद कितने भी विनाशकारी हों , वे मानव के सामने टिक नहीं सकते। आखिरकार मनुष्यता की शक्ति ही विजयी होती है।

Go Back To Chapters

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Class 10 Hindi