विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए व्यापक तथा त्रुटि रहित ज्ञान की आधारभूत भूमिका होती है। अभ्यर्थियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखे हुए The ExamPillar आपके लिए Daily MCQs प्रोग्राम लेकर आया है। इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को राज्य लोकसेवा आयोगों और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे।
Daily MCQs – 06 June, 2025 (Friday)
1. संयुक्त सैन्य अभ्यास “गरुड़ शक्ति” निम्नलिखित में से किन देशों के बीच आयोजित किया जाता है?
(a) भारत और इंडोनेशिया
(b) भारत और श्रीलंका
(c) भारत और मलेशिया
(d) भारत और सिंगापुर
उत्तर – (A)
‘गरुड़ शक्ति’ भारत और इंडोनेशिया के विशेष बलों के बीच आयोजित एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है। इस अभ्यास का प्राथमिक उद्देश्य आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त सैन्य अभियान चलाने हेतु दोनों पक्षों की सेनाओं की क्षमताओं को बढ़ाना है।
2. निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
1. रोग का पता लगाना
2. विभिन्न फसल पादपों में रोग प्रतिरोधक क्षमता और सूखा सहनशीलता के लिए आनुवंशिक मार्करों की पहचान करना।
3. तेजी से प्रजातियों की पहचान और पर्यावरणीय प्रभाव विश्लेषण को सक्षम बनाता है।
उपर्युक्त में से कितने जीनोम अनुक्रमण के अनुप्रयोग हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं
उत्तर – (C)
- जीनोमिक अनुक्रमण एक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से किसी जीव की आनुवंशिक सामग्री में मौजूद न्यूक्लियोटाइड क्षार एडेनिन (A), साइटोसिन (C), गुआनिन (G), और थाइमिन (T); तथा RNA में एडेनिन (A), साइटोसिन (C), गुआनिन (G), और यूरैसिल (U) के सटीक क्रम को निर्धारित किया जाता है।
- जीनोम अनुक्रमण (Genome Sequencing) के अनुप्रयोग
- रोग का पता लगाना: दुर्लभ विकारों का पता लगाना, विकारों के लक्षण पहले ही निर्धारित करना आदि।
- कृषि: विभिन्न फसल पौधों आदि में रोग प्रतिरोधक क्षमता और सूखा सहनशीलता के लिए आनुवंशिक मार्करों की पहचान करना।
- मेटागेनोमिक अनुक्रमण: तेजी से प्रजातियों की पहचान और पर्यावरणीय प्रभाव विश्लेषण को सक्षम बनाता है।
3. “टाइगर रिजर्व” के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. NTCA की सलाह पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत राज्य सरकारों द्वारा एक टाइगर रिजर्व अधिसूचित किया जाता है।
2. इसमें मुख्य रूप से कोर/ क्रिटिकल और बफर/ परिधीय क्षेत्र शामिल हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर – (C)
- छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व (TR) को भारत के 56वें TR के रूप में अधिसूचित किया गया है।
- राज्य सरकार, NTCA की सलाह पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अधीन टाइगर रिजर्व को अधिसूचित करती है।
- एक टाइगर रिज़र्व में शामिल होते हैं:
- कोर/ क्रिटिकल क्षेत्र: वन अधिकार अधिनियम, 2006 के अनुसार अनुसूचित जनजातियों या ऐसे अन्य वनवासियों के अधिकारों को प्रभावित किए बिना, इन्हें अक्षुण्ण रखा जाना आवश्यक है।
- बफर/ परिधीय क्षेत्र: यह मानव-वन्यजीव सह अस्तित्व को बढ़ावा देता है। यह ग्राम सभा के माध्यम से निर्धारित स्थानीय लोगों के अधिकारों को मान्यता देता है।
4. दिए गए विवरण के आधार पर व्यक्तित्व की पहचान कीजिए।
1. उन्होंने लाहौर में साइमन कमीशन के विरुद्ध शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
2. उन्होंने ‘सर्वेंट्स ऑफ द पीपल सोसायटी’ की स्थापना की।
सही उत्तर का चयन कीजिए।
(a) लाला लाजपत राय
(b) बटुकेश्वर दत्त
(c) सूर्य सेन
(d) उधम सिंह
उत्तर – (A)
- पंजाब केसरी के नाम से मशहूर लाला लाजपत राय ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई।
- उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सुप्रसिद्ध रही लाल बाल पाल (लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल) की तिकड़ी में शामिल किया जाता है।
- उन्होंने सर्वेंट्स ऑफ द पीपल सोसायटी की स्थापना की।
- उन्होंने भारत में होमरूल आंदोलन का समर्थन करने के लिए न्यूयॉर्क में “इंडियन होमरूल लीग ऑफ अमेरिका” की भी स्थापना की।
- उन्होंने लाहौर में साइमन कमीशन के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जहां पुलिस लाठीचार्ज के कारण सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी।
5. निम्नलिखित में से किसका गठन भारत के संविधान के अनुसार किया गया है?
(a) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो
(b) राष्ट्रीय महिला आयोग
(c) नीति आयोग
(d) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
उत्तर – (D)
- संविधान के अनुच्छेद 148 में प्रावधान है कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा अपने हस्ताक्षर व मुद्रा सहित अधिपत्र द्वारा की जाती है।
- CAG उच्च गुणवत्ता वाले लेखा-परीक्षण और लेखांकन के माध्यम से जवाबदेही, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देता है।
- मुख्य विवरण:
- कार्यकाल: 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो।
- पद से हटाया जाना: उसे राष्ट्रपति उसी विधि से हटा सकता है, जिस विधि से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को हटाया जाता है।