विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के लिए व्यापक तथा त्रुटि रहित ज्ञान की आधारभूत भूमिका होती है। अभ्यर्थियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखे हुए The ExamPillar आपके लिए Daily MCQs प्रोग्राम लेकर आया है। इस प्रोग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों को राज्य लोकसेवा आयोगों और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के प्रारूप के अनुरूप वस्तुनिष्ठ अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराये जायेंगे।
Daily MCQs – 04 June 2025 (Wednesday)
1. निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में, “क्यूबिट” शब्द का उल्लेख किया जाता है?
(a) क्लाउड सेवाएं
(b) दृश्य प्रकाश संचार प्रौद्योगिकी
(c) क्वांटम कंप्यूटिंग
(d) वायरलेस संचार प्रौद्योगिकी
एक क्यूबिट (क्वांटम बिट) क्वांटम कंप्यूटिंग में सूचना की मूल इकाई है, जो परंपरागत कंप्यूटिंग में बिट के अनुरूप है। परंपरागत बिट्स के विपरीत, जो 0 या 1 की स्थिति में हो सकते हैं, क्यूबिट सुपरपोजिशन के कारण एक साथ इन दोनों अवस्थाओं में मौजूद हो सकते हैं। इस वजह से क्वांटम कंप्यूटर बहुत तेज गति से जटिल गणना करने में सक्षम होते हैं।Show Answer/Hide
2. मीथेन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. मीथेन एक अल्पकालिक जलवायु प्रदूषक (SLCP) है जिसका वायुमंडलीय जीवनकाल लगभग 12 वर्ष है।
2. 60% से अधिक मीथेन उत्सर्जन कृषि, जीवाश्म ईंधन के दहन और अपशिष्ट सहित मानवीय गतिविधियों से उत्पन्न होता है।
3. क्षोभ-मंडलीय ओजोन के उत्पन्न होने में मीथेन की कोई भूमिका नहीं है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
Show Answer/Hide
3. हाइपरसोनिक मिसाइलों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. हाइपरसोनिक मिसाइलें ध्वनि की गति की तुलना में कम से कम तीन गुना अधिक गति से चलती हैं।
2. ये मिसाइलें एक निश्चित प्रक्षेप पथ का अनुसरण करती हैं, जिससे उनका पता लगाना और उन्हें नष्ट करना आसान हो जाता है।
3. मैक 1 और मैक 5 के बीच की गति को सुपरसोनिक के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
Show Answer/Hide
4. हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) के संदर्भ में, गलत कथन की पहचान कीजिए:
(a) IOD हिंद महासागर के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों के बीच समुद्र की सतह के तापमान में अंतर पर आधारित है।
(b) IOD के धनात्मक चरण में, हिंद महासागर का पश्चिमी भाग, पूर्वी हिंद महासागर की तुलना में अधिक गर्म हो जाता है।
(c) IOD का ऋणात्मक चरण, धनात्मक चरण की तुलना में विपरीत तापमान और वर्षा पैटर्न का कारण बनता है।
(d) IOD के धनात्मक चरण में, तटीय ऑस्ट्रेलिया में भारी बारिश और अफ्रीका में सूखे का कारण बनता है।
Show Answer/Hide
5. विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक करीबा झील, किन दो देशों के बीच स्थित है?
(a) केन्या और तंजानिया
(b) मलावी और मोजाम्बिक
(c) युगांडा और रवांडा
(d) जाम्बिया और जिम्बाब्वे
करीबा झील आयतन की दृष्टि से यह विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील एवं जलाशय है। यह ज़ाम्बिया और जिम्बाब्वे के बीच स्थित है। 1955 में जेम्बेजी नदी पर बांध बनाने से इस झील का निर्माण हुआ था। इसका निर्माण 1950 के दशक में शुरू हुआ था जब उत्तरी और दक्षिणी रोडेशिया (अब जाम्बिया व जिम्बाब्वे) पर ब्रिटिश शासन था। करीबा बांध जाम्बिया और जिम्बाब्वे दोनों को बिजली की आपूर्ति करता है। साथ ही, अफ्रीका में फलते-फूलते वाणिज्यिक मत्स्यन उद्योग को सहायता भी प्रदान करता है।Show Answer/Hide