उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित UPSSSC कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator) की भर्ती परीक्षा 10 जनवरी, 2020 को संपन्न हुई। इस परीक्षा के प्रश्नपत्र उत्तर कुंजी (Question Paper With Answer Key) के साथ यहाँ पर उपलब्ध है।
Uttar Pradesh Subordinate Commission (UPSSSC) Conduct The UPSSSC Computer Operator Exam on 10 January, 2020. This Exam Paper Available Here with Answer Key.
Post :— कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator)
Exam Date :— 10 January, 2020
Organized By :— UPSSSC
Total Question :— 100
Test Book Series :— A-B
UPSSSC कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator) Exam Paper 2020
(With Answer Key)
1. विराम चिह्न के प्रयोग की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य बताइए।
A. बस, हो गया, रहने दीजिए।
B. ऊँच-नीच, अमीर-गरीब, समाज की विभाजक रेखाएँ हैं।
C. क्या आप पटना के रहने वाले हैं?
D. वाह! तुम्हारे क्या कहने, बहुत ऊपर तक जाओगे।
Click here to Show Answer/Hide
2. ‘आधा तीतर आधा बटेर’ लोकोक्ति का क्या अर्थ है?
A. बेमेल चीजों का सम्मिश्रण।
B. संकर चिड़िया।
C. अनुपम वस्तु।
D. समान कार्यों का मिश्रण।
Click here to Show Answer/Hide
3. ‘तौलिया’ किस भाषा का शब्द है?
A. तुर्की
B. पूर्तगाली
C. हिंदी
D. उर्दू
Click here to Show Answer/Hide
4. निम्नलिखित में से कौन सा वर्तमान काल का भेद नहीं है?
A. तात्कालिक वर्तमान
B. पूर्ण वर्तमान
C. संदिग्ध वर्तमान
D. हेतुहेतुमद् वर्तमान
Click here to Show Answer/Hide
दिये गए गद्यांश के आधार पर प्रश्न संख्या 5 – 8 तक के उत्तर दीजिए।
लक्ष्मण ने अकृत्रिम भ्रातृस्नेह के कारण बड़े भाई का साथ दिया। उन्होंने राज-पाट छोड़ कर अपना शरीर रामचंद्र को अर्पण किया। यह बहुत बड़ी बात की। पर उर्मिला ने इससे भी बढ़कर आत्मोत्सर्ग किया। उसने अपनी आत्मा की अपेक्षा अधिक प्यारा अपना पति राम-जानकी के लिए दे डाला और यह आत्मसुखोत्सर्ग उसने तब किया जब उसे ब्याह कर आये हुए कुछ ही समय हुआ था। उसने अपने सांसारिक सुख के सबसे अच्छे अंश से हाथ धो डाला। जो सुख विवाहोत्तर उसे मिलता उसकी बराबरी 14 वर्ष पति-वियोग के बाद का सुख कभी नहीं कर सकता। नवोढ़त्व को प्राप्त होते ही जिस उर्मिला ने,रामचंद्र और जानकी के लिए अपने सुख-सर्वस्व पर पानी डाल दिया उसी के लिए अंतर्दर्शी आदि कवि के शब्द भण्डार में दरिद्रता!
5. लक्ष्मण राम के साथ वनवास के लिए क्यों गए?
A. रामचंद्र की सेवा के लिए।
B. पिता की आज्ञा के कारण।
C. भाई के प्रति अत्यधिक प्रेम के कारण।
D. उर्मिला से दूर जाने के लिए।
Click here to Show Answer/Hide
6. लेखक को क्या दुःख है?
A. रामचंद्र राज-पाट छोड़कर वनवास को चले गए।
B. लक्ष्मण भी भाई राम के साथ वनवास को चले गए।
C. उर्मिला का लक्ष्मण से वियोग हो गया।
D. रचनाकारों ने उर्मिला के विषय में कुछ नहीं लिखा।
Click here to Show Answer/Hide
7. उर्मिला ने क्या बलिदान नहीं दिया?
A. लक्ष्मण से विवाह किया।
B. अपनी बहन सीता का वियोग सहा।
C. लक्ष्मण को रामचंद्र के साथ वनवास के लिए जाने दिया।
D. सांसारिक सुखों का त्याग किया।
Click here to Show Answer/Hide
8. “उसने अपने सांसारिक सुख के सबसे अच्छे अंश से हाथ धो डाला। इस पंक्ति से लेखक का क्या तात्पर्य है?
A. उर्मिला को श्री रामचंद्र के साथ रहने का सौभाग्य नहीं मिला।
B. उर्मिला को नवोढ़त्व में पति के साथ के सुख का त्याग करना पड़ा।
C. उर्मिला को अपनी बहन जानकी के वियोग को सहन करना पड़ा।
D. वह विवाह कर पिता के घर से पति गृह आ गई।
Click here to Show Answer/Hide
9. ‘भलामानस में कौन सा समास है ?
A. कर्मधारय समास
B. तत्पुरुष समास
C. अव्ययीभाव समास
D. बहुव्रीहि समास
Click here to Show Answer/Hide
10. निम्नलिखित तद्भव-तत्सम युग्मों में से कौन सा सुमेलित नहीं है ?
A. अदरक-आर्द्रक
B. अनाड़ी-अनार्य
C. अमी-अमृत
D. अपना-आत्म
Click here to Show Answer/Hide
11. ‘दवा’ किस भाषा का शब्द है ?
A. हिंदी
B. उर्दू
C. फारसी
D. तुर्की
Click here to Show Answer/Hide
12. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द का चयन करें।
A. अभ्यस्थ
B. अहिल्या
C. तत्व
D. महत्व
Click here to Show Answer/Hide
13. रिक्त स्थान के लिए उचित पर्याय का चयन करें। हमें ऋषि-मुनियों की संतान होने का ______ है
A. अभिमान
B. गर्व
C. दर्प
D. घमंड
Click here to Show Answer/Hide
14. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द ‘व्याल’ शब्द का अर्थ नहीं है?
A. साँप
B. शेर
C. राजा
D. दुर्गा
Click here to Show Answer/Hide
15. अशुद्ध विलोम युग्म का चयन कीजिए।
A. कर्कश – मधुर
B. ऐश्वर्य – अनैश्वर्य
C. ऋजु – वक्र
D. ऐहिक – लौकिक
Click here to Show Answer/Hide
16. अशुद्ध पर्याय समूह का चयन करें।
A. अरविंद, कंज, नलिन
B. आगार, निलय, धाम
C. दस्यु, मोषक, खनक
D. पीयूष, सुधा, दृग
Click here to Show Answer/Hide
17. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द में से कौन सा सुमेलित नहीं है?
A. जो वर्णन के बाहर है – वर्णनातीत
B. जो देखा नहीं जा सकता – अदृश्य
C. जो आमिष नहीं खाता – सामिष
D. जो पहरा देता है – प्रहरी
Click here to Show Answer/Hide
18. निम्नलिखित शब्दों में से स्त्रीलिंग शब्द छाँटिए।
A. गणेश
B. गण
C. गणना
D. गणपति
Click here to Show Answer/Hide
19. निम्नलिखित वाक्यों में से संयुक्त वाक्य की पहचान कीजिए।
A. न तुम पढ़ाओगे, न वह पढ़ेगा।
B. सौरभ दीनू को पत्र लिखता है।
C. मेरे इस परिश्रम का उद्देश्य है कि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करूँ।
D. जब भी उस भिखारी को देखता हूँ,मेरा मन करुणा से भर जाता है।
Click here to Show Answer/Hide
20. निम्नलिखित में से किस मुहावरे का अर्थ शर्मिंदा होना नहीं है?
A. पानी-पानी होना
B. अपना-सा मुंह लेकर रह जाना
C. टका-सा मुँह लेकर रहना
D. मुँह में पानी आना
Click here to Show Answer/Hide