उत्तर प्रदेश P.C.S. (Uttar Pradesh Public Service Commission) की प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) – 2014 का हल (Solved) सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र (General Studies – 2nd Paper) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित।
परीक्षा (Exam) – UPPCS Pre – 2014
विषय (Subject) – सामान्य अध्ययन – द्वितीय प्रश्नपत्र (General Studies – IInd Paper)
कुल प्रश्न (Number Of Questions) – 100
परीक्षा तिथि (Exam Date) – 03 – August – 2014
बुकलेट श्रृंखला (Booklet Series) – A
सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्नपत्र (General Studies – Ist Paper) के लिए यहाँ क्लिक करें
उत्तर प्रदेश PCS प्रारंभिक परीक्षा (UPPCS Pre Exam) – 2014
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – II
1. सम्प्रेषण के सम्बन्ध में ‘सन्दर्भ’ किसे कहते हैं ?
A. प्रभावी बातचीत
B. वार्तालाप के लिए भौतिक एवं मनोवैज्ञानिक वातावरण
C. संदेश ग्रहण में बाधा
D. संदेश के प्रति मौखिक एवं अवाचिक प्रतिक्रियायें
Click here to Show Answer/Hide
2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
कथन (A) : अन्तरवैयक्तिक व्यवहार अधिकांशत: आन्तरिक आवश्यकताओं द्वारा प्रेरित होते हैं।
कथन (R) : लोग एक दूसरे से भी व्यवहार आगे बढ़ाते हैं
नीचे दिए कूटों के अनुसार उत्तर दीजिए:
A. (A)तथा (R) दोनो सही हैं और (R),(A) का सही स्पष्टीकरण करता हैं।
B.(A) तथा (R) दोनो सही है किन्तु (R),(A) का सही स्पष्टीकरण नही करता है।
C. (A) सही है किन्तु (R) गलत है
D.( A) गलत हैं किन्तु (R) सही है
Click here to Show Answer/Hide
3. निम्नलिखित मैं से कौन एवं अवाचिक सम्प्रेषण सहायक का उदाहरण है ?
A. चाक्षुष संपर्क
B. चिल्लाना
C. बुदबुदाना
D. शब्दजाल
Click here to Show Answer/Hide
4.सम्प्रेषण की प्रक्रिया में कूट लेखन से तातपर्य है :
A. कुछ नया निर्माण करने की कोशिश करना।
B. संकेतो को तन्त्रिकीय आवेगों मैं परिवर्तित करना।
C. सम्प्रेषण मार्ग का अवरोध करना।
D. मनोबल निर्माण करना।
Click here to Show Answer/Hide
5. पेल्ज प्रभाव स्पष्ट करता है:
A. समवर्ती प्रभाव के साथ संयुक्त वरिष्ठों की समर्थिता को।
B. कनिष्ठों समवर्ती प्रभाव के साथ संयुक्त समर्थिता की मांग को ।
C. न्यून उपरिगामी प्रभाव के साथ संयुक्त वरिष्ठों की समर्थिता को।
D. उपयुक्त उपरिगामी प्रभाव के साथ संयुक्त वरिष्ठों की समर्थिता को।
Click here to Show Answer/Hide
6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
कथन (A) : सम्प्रेषण के नियामक नियम हमें यह बताते हैं कि हमें क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए।
कारण (R) : सम्प्रेषण में अन्तःक्रियाओं की सरचना और समन्वयन आवश्यक है।
अपना सही उत्तर निम्नलिखित कूटों में से चुनिए :
A. (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं किंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
B. (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
C. (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
Click here to Show Answer/Hide
7. सूची -I के पदों को सूची -II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए कूट में से सही उत्तर चुनिए :
. सूची -I सूची-II
(नकारात्मक निजी व्यवहार ) (कारण)
A. गले के पीछे एक हाथ रखना 1. नहीं सुन रहे हैं
B. आँखें सिकोड़ना 2. आतिशयोक्ति
C. नाक सहलाना 3.अस्वीकृति
D. चश्मा उतार कर नीचे रखना 4.असहमति
कूट:
. a b c d
A. 4 3 2 1
B. 1 2 3 4
C. 3 1 4 2
D. 2 4 1 3
Click here to Show Answer/Hide
8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन : वकील लोग केवल गोरी लड़कियों से विवाह करते हैं।
शोभा बहुत गोरी है।
निष्कर्ष :
1. शोभा का विवाह किसी वकील से हुआ है।
2. शोभा का विवाह किसी वकील से नहीं हुआ है।
इन निष्कर्षों में से
A. केवल 1 निर्गत होता है।
B. केवल 2 निर्गत होता है।
C. या तो 1 या 2 निर्गत होता है
D. न तो 1 न 2 निर्गत होता है।
Click here to Show Answer/Hide
9. एक संयुक्त परिवार में निम्नलिखित सदस्य हैं :
पिता, माता, तीन विवाहित पुत्र, एक अविवाहित पुत्री। विवाहित पुत्रों में से दो को दो-दो पुत्रियाँ तथा एक को एक पुत्र है। परिवार में कितनी महिला सदस्य हैं ?
A. 2
B. 3
C. 6
D. 9
Click here to Show Answer/Hide
10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन : सभी लड़के ईमानदार हैं। सुरिन्द्रर ईमानदार है।
निष्कर्ष :
1 . सुरिन्द्र एक लड़का है।
2. सभी ईमानदार लोग लड़के हैं।
इस निष्कर्षो में से
A. केवल 1 निर्गत होता है।
B. केवल 2 निर्गति होता है।
C. या तो 1 या 2 निर्गत होता है।
D. न तो 1 न 2 निर्गत होता है।
Click here to Show Answer/Hide
निर्देश (प्र. सं.11 व 12 ): निम्नलिखित को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए :
छह बच्चें A,B,C,D,E तथा F फुटबॉल खेल रहे हैं। A तथा E भाई हैं। F,E की बहिन है। C, A के चाचा का एकलौता बेटा है। B तथा D,C के पिता के भाई की बेटियाँ हैं।
11. C का F से क्या रिश्ता है ?
A. चचेरा भाई
B. भाई
C. पुत्र
D. चाचा
Click here to Show Answer/Hide
12. उपरोक्त फुटबॉल खेलने वालों में कितने पुरुष खिलाड़ी हैं ?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार
Click here to Show Answer/Hide
13. दूसरे लोगों से तुलना के आधार पर हमारी राय और योग्यताओं के मूल्यांकन की प्रवृत्ति और जो हमारे समान है उनसे तुलना करने की पसन्दगी जानी जाती है :
A. सामाजिक संवर्गीकरण सिद्धान्त के रूप में
B. सामाजिक निर्णय सिद्धान्त के रूप में
C. सामाजिक तुलना सिद्धान्त के रूप में
D. सामाजिक अस्मिता सिद्धान्त के रूप में
Click here to Show Answer/Hide
14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
कथन : इस क्षेत्र की परिस्थिति अभी भी तनावपूर्ण तथा नियंत्रण से बाहर है। व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे अपने घरों में ही रहें।
पूर्वानुमान :
I. कुछ गम्भीर घटनायें घटी हैं ।
II. लोग दफ़्तर नहीं जायेंगे।
III. जल्द ही स्थिति सामान्य हो जायेंगी।
इनमें से :
A. केवल I अन्तर्निहित है।
B. केवल I तथा II अन्तर्निहित हैं।
C. केवल I तथा III अन्तर्निहित हैं।
D. कोई भी पूर्वानुमान अन्तर्निहित नहीं है।
Click here to Show Answer/Hide
15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और निष्कर्षों मैं से सही उत्तर चुनिए:
कथन :
सभी ज्ञान अच्छा होता है ।
सभी ज्ञान कठिन होता है।
निस्कर्ष :
A.सभी कठिन चीजें ज्ञान हैं।
B. कुछ अच्छी चीजें कठिन होती हैं।
C. सभी अच्छी चीजें कठिन होती हैं।
D. सरल चीजें अच्छी नही होती हैं।
Click here to Show Answer/Hide
16. अच्छे श्रोता बनने के लिए जो दो कौशल सम्बन्धित हैं वे हैं:
A. ध्यान देना तथा प्रतिपुष्टि प्रदान करना।
B. ध्यान देना तथा जब आवश्यक हो तब अपनी अरुचि को छिपाना ।
C. ध्यान देना तथा दिए गए संदेश के प्रति उपयुक्त सूचकों से अनुक्रिया देना।
D. एक समय में एक साथ कई संदेश सुनना तथा सकारात्मक समालोचना प्रदान करना ।
Click here to Show Answer/Hide
17. एक सक्रिय श्रोता द्वारा एक तकनीक जिसे प्रयोग में लाया जा सकता है वह है:
A. परिस्थिति का वर्णन करना ।
B. चिन्ता व्यक्त करना।
C. वक्ता के शब्दों को अन्य शब्दों मैं व्यक्त करना ।
D. प्रायः वार्तालाप के दौरान अपना दृष्टिकोण व्यक्त करना।
Click here to Show Answer/Hide
18.निम्नलिखित में से कौन एक कमजोर तर्क देने और उसे किसी और के नाम पर आरोपित करने ताकि आप उसका खंडन कर सकें, को स्पष्ट करता है?
A. विशेषज्ञ तर्क को अपील
B. ख्याति तर्क को अपील
C. पुतला का तर्क
D. जोरदार तर्क की अपील
Click here to Show Answer/Hide
19. क्रियाओं, परिणामों और आनुषंगिकताओं की धारणा जो किसी विशिष्ट विकल्प से सम्बधित हो – को जाना जाता है:
A. निर्णय खाँचे के रूप में
B. निर्णय आधार दर के रूप में
C. निर्णय धुरी के रूप में
D. निर्णय नियम के रूप में
Click here to Show Answer/Hide
20. निर्णय निर्माण में त्रुटियाँ इस कारण होती हैं क्योंकि हम निर्णय निर्माण स्वतःशोध का उपयोग:
A. अनियोजित ढंग से करते हैं ।
B. अव्यवस्थित ढंग से करते हैं।
C. उस सीमा से परे करते हैं जिसके लिए उन्हें बनाया गया है।
D. अन्य पक्षों पर ध्यान दिए बिना करते हैं।
Click here to Show Answer/Hide