उत्तर प्रदेश P.C.S. (Uttar Pradesh Public Service Commission) की प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) – 2013 का हल (Solved) सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र (General Studies – 1st Paper) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित ।
परीक्षा (Exam) – UPPCS Pre – 2013
विषय (Subject) – सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्नपत्र (General Studies – Ist Paper)
कुल प्रश्न (Number Of Questions) – 150
बुकलेट श्रृंखला (Booklet Series) – C
सामान्य अध्ययन – द्वितीय प्रश्नपत्र (General Studies – IInd Paper) के लिए यहाँ क्लिक करें
उत्तर प्रदेश PCS प्रारंभिक परीक्षा (UPPCS Pre Exam) – 2013
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – I
1. निम्नलिखित में से किन राज्यों में मार्च, 2013 में उच्च न्यायालय स्थापित किये गए हैं ?
1. अरुणाचल प्रदेश
2. मेघलाय
3. मिज़ोरम
4. त्रिपुरा
नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिये :
कूट :
A. केवल 1 और 3 में
B. केवल 2 और 4 में
C. केवल 1, 2 और 3 में
D. केवल 1, 2, 3 और 4 में
Click here to Show Answer/Hide
2. निम्नलिखित में से किस देश के राष्ट्रपति विद्रोह के कारण मार्च 2013 में पलायन पर कैमरून चले गए ?
A. मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सेन्ट्रल ऐफ्रिकन रिपब्लिक)
B. चाड
C. गेबन
D. कांगो गणराज्य (रिपब्लिक ऑफ कांगो)
Click here to Show Answer/Hide
3. 12 मार्च 2013 को मॉरीशस के 45वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में निम्नलिखित भारतीय पदाधिकारियों में से कौन विशिष्ट अतिथि था ?
A. विदेशी मामलों के मंत्री
B. राष्ट्रपति
C. प्रधानमंत्री
D. उपराष्ट्रपति
Click here to Show Answer/Hide
4. दक्षिण प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीप राष्ट्र जिसे 6 फरवरी, 2013 को आए भूकम्प से उठी सुनामी से भारी क्षति झेलना पड़ी, है ?
A. सोलोमन आईलैण्ड
B. टूआटू
C. मार्शल आईलैण्ड
D. वानुआटू
Click here to Show Answer/Hide
5. पुस्तक “तेन्दुलकर द क्रिकेटर ऑफ द सेन्चुरी” जिसका 20-3-2013 को दिल्ली में विमोचन किया गया, के लेखक हैं –
A. कपिल देव
B. विमल कुमार
C. शेन वाटसन
D. सुनील गावस्कर
Click here to Show Answer/Hide
6. उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 दिसम्बर, 2012 को अपने कार्यालयों में उद्योगपतियों एवं उद्योग संगठनों के सुलभ पहुँच के लिये पत्र (कार्ड) जारी करने का निर्णय लिया। इस कार्ड का नाम है।
A. रजत पत्र
B. स्वर्ण पत्र
C. प्लेटिनम पत्र
D. उद्योग पत्र
Click here to Show Answer/Hide
7. 2013 में, इलाहाबाद में सम्पन्न कुम्भ मेला में निम्नलिखित में से कौन सा दिन शाही स्नान के लिये निश्चित नहीं था ?
A. बसन्त पंचमी
B. महाशिवरात्रि
C. मकर संक्रान्ति
D. मौनी अमावस्या
Click here to Show Answer/Hide
8. फरवरी 2013 में सम्पन्न 85वें एकेडमी अवार्ड्स समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर जीता
A. आर्गो ने
B. ले मिजरेबल्स ने
C. लाइफ आफ पाई ने
D. लिंकन ने
Click here to Show Answer/Hide
9. निम्नलिखित में से किसे 2013 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया ?
A. आदि बी. गोदरेज
B. डॉ. कनक रेले
C. डॉ. वी. के. सारस्वत
D. प्रो. आर. नरसिम्हा
Click here to Show Answer/Hide
10. वास्तुकला में नोबेल पुरस्कार के समकक्ष माने जाने वाला 2013 का प्रिट्जकर वास्तुकला पुरस्कार, जिसकी घोषणा लॉस एंजेलिस में मार्च 2013 में की गई थी, किसने जीता ?
A. रेंजो पियानो ने
B. टाडाओ एण्डो ने
C. टोया इटो ने
D. वांग सू ने
Click here to Show Answer/Hide
11. फरवरी 2013 में द हेग के स्थायी पंचाट न्यायालय (परमानेन्ट कोर्ट ऑफ आरबिट्रेशन) द्वारा निम्नलिखित में से किस परियोजना के बारे में भारत के पक्ष में निर्णय दिया गया ?
A. बगलिहार शक्ति परियोजना
B. किशनगंगा जलविद्युत परियोजना
C. सावलाकोट शक्ति परियोजना
D. सलाल जल विद्युत परियोजना
Click here to Show Answer/Hide
12. शिव ग्रंथत्रय जिसकी तीसरी पुस्तक “द ओथ ऑफ वायुपुत्राज़” का विमोचन फरवरी 2013 में हुआ था, किसके द्वारा लिखी गई है ?
A. अमीश त्रिपाठी द्वारा
B. आनन्द नीलकान्तन द्वारा
C. अशोक बैंकर द्वारा
D. अश्विन सांगी द्वारा
Click here to Show Answer/Hide
13. हाल में प्रदर्शित फिल्म “काई पो छे” किस उपन्यास पर आधारित है ?
A. लश्कर पर
B. द लविंग डॉल पर
C. द स्टोरी ऑफ माई मैरेज पर
D. द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर
Click here to Show Answer/Hide
14. मार्च 2013 में किस प्रतिष्ठित भारतीय पत्रकार को टाइम इन्टरनेशनल का सम्पादक नियुक्त किया गया है ?
A. बॉबी घोष को
B. फ़रीद ज़कारिया को
C. टुंकु वरदराजन को
D. संजय गुप्ता को
Click here to Show Answer/Hide
15. हाल ही में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निवेश पर भारतीय उद्योग मंत्री आनन्द शर्मा और शेख लुबना बिन खालिद अल कासिमी ने जिस समझौते पर हस्ताक्षर किये वह किस देश के साथ समझौता का द्योतक है ?
A. ईरान
B. सऊदी अरब
C. तुर्की
D. संयुक्त अरब अमीरात
Click here to Show Answer/Hide
16. फरवरी 10,2013 को कुम्भ के दौरान इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हुए भीड़ हादसे की जाँच हेतु निम्नलिखित में से किसे नामित किया गया है ?
A. माननीय न्यायमूर्ति ओंकारेश्वर भट्ट
B. माननीय न्यायमूर्ति रवि. एस. धवन
C. माननीय न्यायमूर्ति वी. के. खन्ना
D. माननीय न्यायमूर्ति ए. बी. श्रीवास्तव
Click here to Show Answer/Hide
17. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिये :
. सूची-I सूची-II
(जैवमंडल भण्डार) (अवस्थिति)
a. नोकरेक 1. केरल
b. मनास 2. असम
c. दिहांग-दिबांग 3. मेघालय
d. अगस्त्यमलाई 4. अरुणाचल प्रदेश
कूट :
. a b c d
A. 2 3 1 4
B. 3 2 4 1
C. 4 1 3 2
D. 1 4 2 3
Click here to Show Answer/Hide
18. पूर्व सी. बी. आई. निदेशक अश्विनी कुमार हाल ही में राज्यपाल बने हैं
A. असम के
B. बिहार के
C. महाराष्ट्र के
D. नागालैंड के
Click here to Show Answer/Hide
19. किस देश के राजदूत हाल ही में इसलिये समाचार में थे क्योंकि उन्होंने भारतीय सर्वोच्च न्यायालय में शपथ-पत्र देकर भी उसका अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया था ?
A. इटली के
B. पुर्तगाल के
C. श्री लंका के
D. संयुक्त राज्य अमेरिका के
Click here to Show Answer/Hide
20. निम्नलिखित में से कौन जयपुर साहित्य आयोजन (जनवरी 2013) में विवाद के केन्द्र में था ?
A. सलमान रुश्दी
B. आशीष नन्दी
C. तस्लीमा नसरीन
D. अरविन्द अदीगा
Click here to Show Answer/Hide